CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज… 15 शहरों पर PAK का हमला, मगर ढाल बना रहा भारत का सुदर्शन-400

अमृतसर से जम्मू, पठानकोट से भुज… 15 शहरों पर PAK का हमला, मगर ढाल बना रहा भारत का सुदर्शन-400

By Newsdesk Admin
08/05/2025
Share

सीजी भास्कर 8 मई पाकिस्तान द्वारा भारत के 15 शहरों पर किए गए हवाई हमलों की कोशिश को भारतीय वायुसेना और S-400 वायु रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम कर दिया. इस घटना ने S-400 को भारत का “सुदर्शन कवच” साबित किया है, जो दुश्मनों के हर हमले को विफल करने में सक्षम है.ऑपरेशन सिंदूर-1 और S-400 की भूमिकाऑपरेशन सिंदूर-1 में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए हैमर, स्कैल्प और अन्य प्रेसिजन हथियारों का उपयोग किया था. इस ऑपरेशन में भी S-400 ने भारतीय वायु क्षेत्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

यह प्रणाली दुश्मन के किसी भी जवाबी हमले को रोकने के लिए तैयार थी, जिससे भारतीय लड़ाकू विमानों को सुरक्षित रूप से ऑपरेशन पूरा करने में मदद मिली.पाकिस्तान के हालिया हमलों को नाकाम करने में S-400 ने फिर से अपनी ताकत दिखाई. इस प्रणाली ने दुश्मन के ड्रोनों और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, जिससे भारत के शहरों को कोई नुकसान नहीं हुआ. भारत और पाकिस्तान चिर विरोधी देश रहे हैं. कई युद्ध भी लड़ चुके हैं.पाकिस्तान हर बार हारा है लेकिन उसके पास अब कई अत्याधुनिक हथियार हैं. पाकिस्तान का HQ-9 चीन से लिया हुआ है. जबकि भारत का S-400 ट्रिम्फ रूस से आया है.

आइए जानते हैं दोनों में सबसे खतरनाक और सटीक कौन है?नया कौनः भारत का S-400 Triumph या पाकिस्तान का HQ-9पाकिस्तान का HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम चीन ने बनाया था. इसकी शुरुआत चीन ने साल 2001 से की थी. जबकि भारत के S-400 की शुरुआत 28 अप्रैल 2007 से हुई है. यानी रूस का यह एयर डिफेंस सिस्टम नया और आधुनिक है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के अनुसार भारत का S-400 दुनिया का सबसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम है.पाकिस्तान की HQ-9 के तीन वैरिएंट्स चीन ने बनाए हैं. पहला HQ-9 है, जिसकी ऑपरेशनल रेंज 120 किलोमीटर है. HQ-9A की रेंज 200 और HQ-9B की रेंज 250 से 300 किलोमीटर है. जबकि, भारत के S-400 के चार वैरिएंट्स हैं. जिनकी रेंज 40 किमी, 120 किमी, 200-250 किमी और सबसे अधिक 400 किलोमीटर है. यानी इस रेंज में आने वाली दुश्मन की मिसाइलों का अंत आसमान में ही तय है

.गति कितनीः S-400 ज्यादा तेज है या HQ-9 की स्पीड अधिकपाकिस्तान की HQ-9 की अधिकतम गति मैक 4 से अधिक है. यानी 4900 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा. लेकिन उसके तीनों वैरिएंट्स की कुल गति का खुलासा कहीं नहीं है. भारत के पास मौजूद S-400 के चारों वैरिएंट्स की अलग-अलग गति है- 40 KM रेंज वाले की गति 3185 KM/घंटा है, 120 KM रेंज वाले की स्पीड लगभग 3675 KM/घंटा, 200 और 250 KM रेंज वाले की गति 7285 KM/घंटा है और 400 किमी रेंज वाले की गति 17,287 किलोमीटर प्रतिघंटा है.

Tourist Bus Accident Chhattisgarh: तिरुपति यात्रा पर निकली बस हादसे का शिकार, राजनांदगांव के युवक की मौत
CMHO Office Misconduct: CMHO दफ्तर में टकराव, DPM उत्कर्ष तिवारी पर मुख्य लिपिक से अभद्रता और धमकी के आरोप
CSR Gift by SECL : नर्सिंग कॉलेज को मिली दो नई बसें, छात्राओं के सफर में आई बड़ी राहत
Gold-Silver Rates : कल 2000 रुपये… आज 24K सोने की कीमत इतनी कम हो गई है, जबकि चांदी में 2 दिन में ₹8000 की गिरावट
IPL 2025 Commentary Controversy: इरफान पठान ने तोड़ी चुप्पी, हार्दिक पंड्या को लेकर सामने आया सच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

मेलबर्न में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय को संबोधन, बोले- ‘ग्रो मोर, अचीव मोर’ है नए भारत की पहचान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में…

Green Manure
Green Manure : ढैंचा से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान अपना रहे टिकाऊ कृषि का रास्ता

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :   खेतों की घटती…

Mahua Liquor
Mahua Liquor : नया सवेरा अभियान में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने महुआ शराब के साथ दो लोगों को दबोचा

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 09…

Ravishankar Sagar Dam
Ravishankar Sagar Dam : रविशंकर सागर बांध के लिए 4.58 करोड़ मंजूर, सुदृढ़ीकरण और पुनर्वास कार्य होंगे शुरू

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  रविशंकर सागर बांध…

Tree Plantation
Tree Plantation : सरदार पटेल जयंती पर गरियाबंद पुलिस की नई पहल, बच्चों के साथ दिया एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 09…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?