CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई ब्रेकिंग : अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल भिलाई के पूर्व डायरेक्टर डॉ एमके खंडूजा कोलकाता से गिरफ्तार, 1 साल से डॉक्टर था फरार, 19 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला

भिलाई ब्रेकिंग : अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल भिलाई के पूर्व डायरेक्टर डॉ एमके खंडूजा कोलकाता से गिरफ्तार, 1 साल से डॉक्टर था फरार, 19 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला

By Newsdesk Admin
20/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ, अपोलो बी.एस.आर हॉस्पिटल स्मृति नगर के पूर्व डायरेक्टर, बीएसआर स्कैन सेंटर भिलाई-दुर्ग-नागपुर के डायरेक्टर डॉक्टर एम के खंडूजा को कोलकाता पश्चिम बंगाल में रविवार की रात्रि गिरफ्तार किया गया है। छावनी थाना के धोखाधड़ी के मामले में भिलाई से गई पुलिस टीम में उप निरीक्षक वरुण देवता एवं प्रधान आरक्षक जसपाल सिंह ने यह गिरफ्तारी शनिवार- रविवार की देर रात्रि की है। आरोपी डॉक्टर खंडूजा को भिलाई ला लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि बताया 1 साल पहले थाना छावनी में आरोपी डॉक्टर एमके खंडूजा के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध हुआ था। डॉक्टर खंडूजा पर आरोप है कि उसके द्वारा 19 करोड़ की धोखाधड़ी की गई थी। डॉ.एम के खंडूजा पिछले 1 साल से अधिक समय से अपने परिवार सहित भिलाई से गायब हो गए थे। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में धोखाधड़ी, चेक बाउंस के अनेक शिकायतें लंबित हैं। डॉ एमके खंडूजा की गिरफ्तारी के बाद छावनी पुलिस भिलाई पहुंच गई है। एसपी शुक्ला ने कहा है कि डॉक्टर खंडूजा की गिरफ्तारी के बाद और भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज होने की संभावना है। डॉ एमके खंडूजा के खिलाफ एक साल पहले छावनी थाना में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी डॉक्टर खंडूजा के द्वारा अपोलो बीएसआर हॉस्पिटल का सौदा करने के बाद उक्त राशि ली गई थी एवं सौदे के अनुसार अस्पताल का विक्रय प्रार्थी से न करते हुए दूसरी पार्टी से रुपए लेकर अस्पताल बेच दिया था जिसके कारण यह मामला दर्ज हुआ था। विगत 1 वर्ष से डॉक्टर खंडूजा धोखाधड़ी के बाद फरार था।

केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला के दूसरा दिन संपन्न विशेषज्ञों ने स्क्रिप्ट लेखन की तकनीक, पात्र निर्माण और संवाद लेखन पर प्रशिक्षण के साथ प्रायोगिक अभ्यास भी
Youth dies after drowning in Shivnath river : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था
अरविंद केजरीवाल का रेखा गुप्ता सरकार पर बड़ा हमला, ‘3 महीने में ही बीजेपी ने…’
पेड़ पर लटका मिला नाबालिग का शव, आर्थिक तंगी से मौत की आशंका…
Bhilai Hit and Run Case: सुबह ड्यूटी पर निकली स्कूल की महिला कर्मी को ट्रक ने कुचला, चालक मौके से फरार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?