CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुंबई एक्वा अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 के दूसरा चरण का आज होगा आगाज, CM देवेंद्र फडणवीस करेंगे सवारी

मुंबई एक्वा अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 के दूसरा चरण का आज होगा आगाज, CM देवेंद्र फडणवीस करेंगे सवारी

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

मुंबई , 09 मई 2025 :

Mumbai Metro Line 3 News: मुंबई की लोक परिवहन व्यवस्था, मेट्रो कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, मेट्रो लाइन 3 के दूसरे चरण का संचालन 9 मई से शुरू किया जाएगा. यह दूसरा चरण बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स-वर्ली-आचार्य अत्रे चौक तक यात्रियों को सीधी मेट्रो सेवा उपलब्ध कराएगा.

यह चरण भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर के 2A हिस्से के अंतर्गत आता है और इसके जरिए मुंबई के कई व्यस्त वाणिज्यिक और धार्मिक स्थलों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है. इससे पहले मेट्रो लाइन 3 का पहला चरण, जो आरे से BKC तक फैला है, अक्टूबर 2024 में शुरू किया गया था. प्रधानमंत्री ने इस अंडरग्राउंड मेट्रो का उद्घाटन कर मुंबई के लोगो को तोहफा दिया था. यात्रियों से इस खंड को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया मिली है.

सड़क यातायात का बोझ भी घटेगा

नए खंड में कुल छह स्टेशन होंगे, धारावी, शीतलादेवी, दादर, सिद्धिविनायक, वर्ली और आचार्य अत्रे चौक. इन स्टेशनों के जरिए यात्रियों को शहर के महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्रों के साथ-साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों तक भी तेज और सुगम पहुंच मिलेगी. इस विस्तार के बाद एक्वा लाइन की कुल लंबाई बढ़कर 22.5 किलोमीटर हो जाएगी. यह मेट्रो सेवा वर्ली, BKC, अंधेरी, SEEPZ और MIDC जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ेगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और सड़क यातायात का बोझ भी घटेगा.

गहन जांच के बाद संचालन की दी गई थी मंजूरी

मेट्रो का यह खंड सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी अहम है, क्योंकि यह सेंट माइकल चर्च, माहिम दरगाह, शीतलादेवी मंदिर और सिद्धिविनायक मंदिर जैसे स्थलों तक सीधे पहुंच प्रदान करेगा. इस मार्ग पर आरे JVLR से आचार्य अत्रे चौक तक एकतरफा किराया 60 निर्धारित किया गया है. अप्रैल के पहले सप्ताह में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (CMRS) द्वारा ट्रैक, संरचना, विद्युत प्रणाली, आपातकालीन उपाय और सुरक्षा मानकों की गहन जांच के बाद इस खंड को संचालन की मंजूरी दी गई थी.

शहर की गतिशीलता को और बेहतर बनाएगा

9 मई की दोपहर उद्घाटन के समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस मेट्रो यात्रा में मीडिया के साथ मौजूद रहेंगे. इस उद्घाटन यात्रा के साथ मुंबई में मेट्रो नेटवर्क एक नए चरण में प्रवेश करेगा, जो शहर की गतिशीलता को और बेहतर बनाएगा.

वकीलों ने कोर्ट रूम में जड़ा ताला, 1 घंटे तक कमरे में बंद रहे तहसीलदार, SDM की पहल पर सुलझा मामला
महाराष्ट्र में मंत्री ले रहे अघोरी पूजा, तंत्र-मंत्र और खोपड़ियों का सहारा!’ उद्धव ठाकरे गुट ने फोटो जारी कर लगाए आरोप
HDFC Bank Viral Audio: महिला की अभद्रता पर बवाल, CRPF जवान का अपमान कर फंसी विवाद में
महाराष्ट्र: सरपंच की हत्या मामले में फंस गए महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे, देना पड़ा इस्तीफा
थरूर के ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ बयान पर बवाल: पवन खेड़ा बोले- ‘बात खत्म, BJP का काम विवाद फैलाना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahatari Vandan Yojana 33rd Installment : दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी
Mahatari Vandan Yojana 33rd Installment : दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं के मोबाइल…

Chhattisgarh IISc Collaboration : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे विज्ञान और तकनीक के नए रास्ते, IISc के साथ 3 बड़े प्रोजेक्ट पर मंथन
Chhattisgarh IISc Collaboration : छत्तीसगढ़ में खुलेंगे विज्ञान और तकनीक के नए रास्ते, IISc के साथ 3 बड़े प्रोजेक्ट पर मंथन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय विज्ञान संस्थान (Chhattisgarh…

Chhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर, 4 लोगों की मौत
Chhattisgarh Road Accident : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर, 4 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सड़क हादसों (Chhattisgarh Road…

Mahadev Betting Case : सौरभ चंद्राकर 8 दिन की CBI रिमांड पर, दिल्ली ले जाएगी टीम, ED ने भी मांगी 3 दिन की हिरासत
Mahadev Betting Case : सौरभ चंद्राकर 8 दिन की CBI रिमांड पर, दिल्ली ले जाएगी टीम, ED ने भी मांगी 3 दिन की हिरासत

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले (Mahadev Betting Case)…

Bilaspur Aghori Baba Assault : जलती चिता से हड्डियां निकालने का आरोप, तंत्र-मंत्र के शक में अघोरी बाबा की बेरहमी से पिटाई
Bilaspur Aghori Baba Assault : जलती चिता से हड्डियां निकालने का आरोप, तंत्र-मंत्र के शक में अघोरी बाबा की बेरहमी से पिटाई

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में श्मशान घाट पर जलती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?