CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उमर खालिद को लेकर शरजील इमाम का दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा दावा, जज से दया दिखाने की अपील, वकील बोले- ‘उसकी बूढ़ी मां…’

उमर खालिद को लेकर शरजील इमाम का दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा दावा, जज से दया दिखाने की अपील, वकील बोले- ‘उसकी बूढ़ी मां…’

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

दिल्ली , 09 मई 2025 :

Sharjeel Imam Latest News: दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए दंगों के एक मामले में आरोपी शरजील इमाम ने गुरुवार को हाईकोर्ट में दलील दी कि उसका उस स्थान, समय और उमर खालिद सहित सह-आरोपियों से ‘बिल्कुल कोई संबंध नहीं’ था. इमाम के वकील ने जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस शालिन्दर कौर की पीठ से उसकी जमानत याचिका पर फैसला करते समय ‘करुणा’ दिखाने का आग्रह किया.

वकील ने कहा कि उसके भाषणों और व्हाट्सऐप पर की गई बातचीत में कभी भी किसी अशांति की बात नहीं की गई. इमाम के वकील ने कहा, ‘इस लड़के ने लगातार पांच साल से ज्यादा समय हिरासत में बिताया है. वह (परिवार का) इकलौता कमाने वाला है. उसकी बूढ़ी मां बीमार है और उसके पिता नहीं हैं.’

इमाम ने किसी भी ‘षड्यंत्रकारी’ बैठक में भाग नहीं लिया- वकील

वकील ने दोहराया कि वह 15 जनवरी 2020 के बाद राजधानी में नहीं था और उसे पुलिस ने 28 जनवरी, 2020 को बिहार में उसके गृहनगर से एक अलग मामले में गिरफ्तार किया था. उन्होंने दलील दी कि इस वजह से इमाम ने दूसरों के साथ किसी भी ‘षड्यंत्रकारी’ बैठक में भाग नहीं लिया.

अभियोजन पक्ष का षड्यंत्र का मामला आरोपियों के बीच आदान-प्रदान किए गए संदेशों पर आधारित है. इमाम के वकील ने उनके साथ बातचीत से इनकार करते हुए कहा कि वह कथित मुख्य व्हाट्सऐप ग्रुप में नहीं था, जहां चक्का जाम पर चर्चा की गई थी. वकील ने कहा कि इमाम जिस व्हाट्सऐप ग्रुप का हिस्सा था, उसमें कोई भी ऐसा संदेश नहीं था जो ‘दूर से भी हिंसा भड़काने वाला’ हो.

वकील ने कहा, “ऐसा एक भी संदेश नहीं दिखाया गया, जिससे पता चले कि एक समुदाय को दूसरे समुदाय के खिलाफ खड़ा किया गया हो. हिंसा का एक सबूत बनाम अहिंसा के 40 सबूत अभियोजन पक्ष के मामले को ध्वस्त कर देते हैं.” वकील ने तर्क दिया कि एक गवाह ने आरोप लगाया था कि वह ‘उमर खालिद और कुछ अन्य आरोपियों से संबंधित है’, लेकिन इमाम का ऐसा कोई संबंध नहीं है.

उनके भाषणों के बाद कोई हिंसा नहीं हुई- वकील

इमाम के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल के खिलाफ पहले से ही राजद्रोह और घृणास्पद भाषण से संबंधित मामलों में मुकदमा चल रहा है, जिसमें उसे जमानत मिल गई है. उन्होंने कहा कि न्यायिक निर्णयों में पाया गया है कि उनके भाषणों के बाद कोई हिंसा नहीं हुई. पुलिस के उस मामले के संदर्भ में जिसमें कहा गया है कि उसने शाहीन बाग प्रदर्शन स्थल को खड़ा किया, वकील ने दलील दी कि इमाम ने दो जनवरी 2020 को यह आशंका जताते हुए खुद को उस स्थल से अलग कर लिया था कि वहां कुछ शरारती तत्व शामिल हो सकते हैं.

वकील का कहना है कि इस मामले को दिसंबर 2019 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुई हिंसा के साथ ‘मिलाया’ नहीं जाना चाहिए. उमर खालिद, इमाम और कई अन्य पर फरवरी 2020 के दंगों के कथित ‘मास्टरमाइंड’ होने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन दंगों में 53 लोगों की मौत हो गई थी और 700 से ज्यादा जख्मी हो गए थे. इस मामले पर 21 मई को सुनवाई नहीं होगी.

National Herald Case: बीजेपी ने फूंका कांग्रेस का पुतला, राहुल और सोनिया गांधी पर लगाया बड़ा आरोप
Serial Killer Taxi Drivers India : 25 साल,100 चेहरे, 1 नाम – पहाड़ों में लाशें गिराने वाला ‘टैक्सी किलर’ आखिरकार दबोचा गया…
Supreme Court : टॉप कोर्ट को मिले नए जज, सुको में जजों की कुल संख्या 34 हुई
Bus Accident Mungeli: खराब सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, कई लोग घायल, सड़क व्यवस्था पर उठे सवाल
This fast bowler will not return after IPL : आगामी सीरीज से बाहर होने की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ram Mandir Priest Rules
Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

Ram Mandir Priest Rules : बैठक में मंदिर…

बिलासपुर में ट्रेन से गांजा लाकर बेचने की तैयारी, 13 किलो माल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर में ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी का…

रायगढ़ में आज से 41वें चक्रधर समारोह की शुरुआत, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

रायगढ़ में 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह 14 से…

दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की…

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?