CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केदारनाथ धाम में हेली सेवा पर रोक, जानें- कब तक रहेगी पाबंदी?

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केदारनाथ धाम में हेली सेवा पर रोक, जानें- कब तक रहेगी पाबंदी?

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

10 मई 2025 :

India Pak News: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के मद्देनजर उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. यह जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों ने दी. बताया गया कि सुरक्षा कारणों से केदारनाथ धाम के लिए चलने वाली हेली सेवा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.

इस बीच उत्तराखंड सरकार ने राज्य में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं. खासतौर पर केदारनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं. तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हेली सेवाओं को स्थगित किया गया है.

सिर्फ भौतिक हमलों ही नहीं, बल्कि साइबर हमलों की भी आशंका जताई जा रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है. एक विशेष निगरानी टीम का गठन किया गया है जो सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर होने वाली गतिविधियों पर नज़र रख रही है.

डीजीपी दीपम सेठ ने सभी साइबर इकाइयों को सतर्क रहने और संदिग्ध लिंक या गतिविधियों की तुरंत जांच करने के निर्देश दिए हैं. STF की ओर से जनता के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें अज्ञात लिंक न खोलने, सरकारी वेबसाइटों पर सतर्कता से लॉगिन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की अपील की गई है

बता दें चारधाम यात्रा का विधिवत आरंभ इस महीने की शुरुआत में हुई थी. मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार, 10 मई को जारी एक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखंड आते हैं. यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार काम करती है. इन बेहतर व्यवस्थाओं के परिणामस्वरूप, केवल 9 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं.

भारत की एस-400 मिसाइल प्रणाली नष्ट करने का पाकिस्तान का दावा झूठा: भारतीय सेना

उधर, भारतीय सेना के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पाकिस्तानी जेएफ-17 लड़ाकू विमानों से दागी गई हाइपरसोनिक मिसाइलों द्वारा आदमपुर में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किए जाने का पाकिस्तान का दावा ‘‘झूठा’’ है. पाकिस्तान के सरकारी ‘पीटीवी’ ने पहले खबर दी थी कि पाकिस्तान वायु सेना की हाइपरसोनिक मिसाइलों ने आदमपुर में एस-400 प्रणाली को नष्ट कर दिया. चीनी समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के अनुसार, चीन की शिंहुआ समाचार एजेंसी ने भी दावा किया कि पाकिस्तान के ‘जेएफ-17 थंडर’ जेट ने भारत के पंजाब में भारत की एस-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया.

Maharashtra Board Exam 2026 : 12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा नकल कांड: 584 में से 581 छात्र पकड़े गए, 50 से ज्यादा स्कूल कर्मियों पर कार्रवाई
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के साथ आने की अटकलों पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘अगर ऐसा होता है तो…’
​BMC bulldozer on illegal plotting: बाबादीप सिंह नगर में ढहाया गया निर्माण
कैलिफोर्निया में अमेरिकी नौसेना का F-35 फाइटर जेट क्रैश, पायलट सुरक्षित!
स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पड़ा चाबुक, सोंटा सहते हुए भरोसा को किया याद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FSSAI Action on Dabur
FSSAI Action on Dabur : डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक

FSSAI Action on Dabur : कारोबार के दौरान…

Ambikapur House Theft
Ambikapur House Theft : सूना मकान बना निशाना, सब इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Ambikapur House Theft : घटनास्थल का निरीक्षण करने…

Abhanpur Guard Death : तालाब किनारे चौकीदार की लाश मिलने से सनसनी

Abhanpur Guard Death :पुलिस का कहना है कि…

Jewellery Shop Theft
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई

Jewellery Shop Theft : इस घटना के बाद…

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?