CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान से तनाव के बीच शांति की नसीहत पर बरसे जीतन राम मांझी, कहा- ‘भारत को किसी के दबाव में…’

पाकिस्तान से तनाव के बीच शांति की नसीहत पर बरसे जीतन राम मांझी, कहा- ‘भारत को किसी के दबाव में…’

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मई। गया में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भारत पाकिस्तान के बीच तनातनी पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हर वक्त कायराना हरकत करता है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारतीय सेना और पीएम नरेंद्र मोदी अभी भी संयम बरते हैं. जीतन राम मांझी शनिवार (10 मई, 2025) को बोधगया स्थित आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे।

Contents
  • पाकिस्तान से तनाव पर बोले जीतन राम मांझी
  • ‘भारत को किसी के दबाव में नहीं आना चाहिए’

उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थान या पर्यटन स्थल पर आतंकी निहत्थे लोगों को निशाना बनाते हैं। आतंकी कार्रवाई सबसे पहले पाकिस्तान ने शुरू की थी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जवाबी कार्रवाई में भारत की तरफ से रिहाइशी इलाकों को निशाना नहीं बनाया गया. पाकिस्तान की कार्रवाई के जवाब में भारतीय सेना और पीएम मोदी अभी भी संयम बरत रहे हैं.” उन्होंने कहा कि बर्दाश्त की भी हद होती है. भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पहलगाम हमले का बदला पाकिस्तान और पीओके स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर लिया है. जीतन राम मांझी ने कहा कि पाकिस्तान को अंतिम सबक सिखाने का वक्त आ गया है.

पाकिस्तान से तनाव पर बोले जीतन राम मांझी

तनावपूर्ण हालात में दोनों देशों के बीच वार्ता की राय पर उन्होंने कहा, “ऐसी बातें क्यों की जा रही हैं? पाकिस्तान को नसीहत क्यों नहीं दी जा रही है? भारत बचाव में कार्रवाई को अंजाम दे रहा है. तनाव कम करने की नसीहत भारत को देना हास्यास्पद है.” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत का बच्चा बच्चा साथ है. झगड़े को अंतिम रूप देने का समय आ गया है. पाकिस्तान बार बार उकसावे की कार्रवाई करता है.

‘भारत को किसी के दबाव में नहीं आना चाहिए’

उन्होंने कहा कि युद्ध में बहुत सारी बातें नहीं कही जाती हैं. मिसाइल और ड्रोन से हमला किया जा रहा है. ऐसे में एयरबेस पर हमला करना सही है? जीतन राम मांझी ने कहा, “भारत को किसी के दबाव में नहीं आना चाहिए. जंग जितनी लंबी चले जारी रखना चाहिए.” उन्होंने कहा कि भारत की सेना बहादुरी के साथ पाकिस्तान को जवाब दे रही है. पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई का विपक्षी दलों को भी समर्थन प्राप्त है. जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत की लड़ाई आम लोगों से नहीं बल्कि आतंकियों से है.

Village Gossip Fine Rule: बालोद के गांव में चुगली पर 5001 का दंड, पंचायत ने बनाया सामाजिक अनुशासन
Congressmen were stopped : अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, जगदलपुर में जमकर नारेबाजी
नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, छापेमारी में 2-2 स्टोन क्रेशर और ट्रैक्टर बरामद
Vikram 1 : देश के पहले प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ को ऑर्बिट में पहुँचाने वाली टीम में शामिल रहे भिलाई के अजिंक्य ने बढ़ाया मान, बधाइयों का तांता, Video
‘जब तक मैं जिंदा हूं, किसी की जॉब नहीं जाएगी’, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर टीचर्स से बोलीं ममता बनर्जी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Chakhna Center
Illegal Chakhna Center : अवैध चखना सेंटर और सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी पर पुलिस का शिकंजा, 22 आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर…

Bank Employees Strike
Bank Employees Strike : 5-डे बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मी हड़ताल पर, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

5-डे वर्किंग की मांग को लेकर शुक्रवार को…

Mungeli Crime News
Mungeli Crime News : मुंगेली में चोरी का 12 घंटे में खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 64,500 रुपये की संपत्ति बरामद

पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बगबुडवा में हुई…

Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान
Cyclone Forecast 2026 : 44 साल में सबसे ताकतवर हो सकता है तूफानी सीजन, अक्टूबर-दिसंबर में 3 साइक्लोन का अनुमान

अक्टूबर से दिसंबर के बीच नॉर्थ इंडियन ओशन…

Hasdeo River Accident
Hasdeo River Accident : हसदेव नदी में डूबे तीन युवक, बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे थे देवरी

देवरी में पिकनिक मनाने पहुंचे बिलासपुर के तीन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?