CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AAP सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, कहा – ‘भारत बाप है और बाप, बाप होता है’

AAP सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी औकात, कहा – ‘भारत बाप है और बाप, बाप होता है’

By Newsdesk Admin
10/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मई। Raghav Chadha on India Pakistan Tension: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत की सेना और आम जनता पर हमला कर रहा है. ऐसे में पूरा देश अपने सैनिकों और जनता की सुरक्षा की कामना कर रहा है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पाकिस्तान को ललकारा है और चेतावनी दी है कि अब भी समय है सुधर जाओ, वरना काशी से लेकर इस्लामाबाद तक बहेगी गंगा और रावलपिंडी में लहराएगा भारत का तिरंगा.

Contents
  • ‘जिन परिवारों ने देश के लिए अपने बेटे-बेटी दिए, उनकी चट्टान बनना है’
  • ‘पहले छेड़ते नहीं, बाद में छोड़ते नहीं’
  • ‘बुद्ध के साथ भीम की भी धरती है भारत’
  • ‘आतंकवादियों को दफनाने में जुटी है भारतीय सेना’
  • ‘हमें देश की कमजोरी नहीं, ताकत बनना है’
  • ‘पाकिस्तान की मेमोरी कमजोर है’
  • ‘दुनिया भर के सामने भीख मांगता है पाकिस्तान’

राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर कहा, “यह सच्चाई है कि आप दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं और जब पड़ोसी पाकिस्तान जैसा हो तो उसे ठीक करने के लिए कठोर दंड देना हमारा पहला कर्तव्य है. आज भारत सिर्फ पाकिस्तान नहीं बल्कि क्रूरता, बर्बरता और आतंकी मानसिकता के खिलाफ एक जंग लड़ रहा है.”

‘जिन परिवारों ने देश के लिए अपने बेटे-बेटी दिए, उनकी चट्टान बनना है’

भारतीय सेना की तारीफ करते हुए राघव चड्ढा ने कहा, “हमारी सेना जिस अद्भुत वीरता और शौर्य से लड़ रही है, उससे साफ है कि इस बार आतंकवाद का खात्मा हो कर रहेगा. बस हम सबको अपने ईश्वर से सैनिकों की सलामती की दुआ और प्रार्थना करनी है. उनके परिवारों के साथ खड़े होकर उनका साहस और मनोबल बढ़ाना है. जिन परिवारों से निकल कर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी बेटियां तिरंगे की शान संभाल रही हैं. जिन परिवारों के बेटे सरहद पर दुश्मन का मुकाबला कर रहे हैं, उन परिवारों के साथ चट्टान की तरह खड़ा होना है.”

‘पहले छेड़ते नहीं, बाद में छोड़ते नहीं’

आप सांसद ने कहा, “दुनिया जानती है कि हमारा यह उसूल है- न हम किसी को पहले छेड़ते हैं और न ही बाद में छोड़ते हैं. 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जिस कायरता और क्रूरता से हमारे निहत्थे लोगों की हत्या की थी, वह मानवता के इतिहास पर एक कलंक की तरह है. तो हमने भी अपनी बहनों का बदला ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली किस्त से ले लिया, लेकिन पाकिस्तान अपनी गलती मानने के बजाय भारत को ही आंख दिखाने लगा.”

‘बुद्ध के साथ भीम की भी धरती है भारत’

राघव चड्ढा ने कहा, “पाकिस्तान ने अपनी गलती स्वीकारने की जगह सीमा पर हमारे बेकसूर नागरिकों को और बच्चों को निशाना बनाने का आपराधिक प्रयास किया. वह भूल गया कि भारत जहां बुद्ध की धरती है, वहां अर्जुन और भीम जैसे महान योद्धाओं की भी है. भारत जहां महात्मा गांधी का वंशज है, वहीं भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों का भी है.”

“इसलिए भारत की तीनों सेनाएं पूरी ताकत से बता रही हैं कि भारत पाकिस्तान का बाप है और बाप-बाप होता है. हमारी मिसाइलें, हमारे विमान पाकिस्तान की छाती पर गरज रहे हैं. हमारा एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान की मिसाइलों और ड्रोन्स को मच्छर की तरह मसलकर मार रहा है.”

‘आतंकवादियों को दफनाने में जुटी है भारतीय सेना’

इतना ही नहीं, राघव चड्ढा ने आगे कहा, “जिन आतंकवादियों ने रहम की भीख मांग रहीं माताओं के सामने उनके कलेजे के टुकड़े को छीना था, जिन आतंकवादियों ने पुलवामा से लेकर उरी तक हमारे लोगों पर नापाक नजर डाली थी, जिन पाकिस्तानियों ने 2008 में मुंबई में हमारे सैकड़ों निहत्थों और बेकसूर लोगों की बली ली थी, जिन आतंकवादियों ने 2001 में हमारे लोकतंत्र के मंदिर, हमारे संसद पर घिनौना हमला किया था, जिन आतंकवादियों ने 1993 में हमारी आर्थिक राजधानी मुंबई को सीरियल ब्लास्ट से दहला दिया था. हमारी सेना उन आतंकवादियों और उनकी नफरत की मानसिकता को पूरी ताकत से दफनाने में जुटी है.”

‘हमें देश की कमजोरी नहीं, ताकत बनना है’

राघव चड्ढा ने आम जनता से अपील की, “बस हम सबको आपस में एक रहना है. मुसीबत में देश की कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत बनना है. हम किसी भी धर्म और जाति या किसी भी राजनीतिक धर्म से जुड़े हैं, किसी भी नेता को फॉलो करते हैं, इससे ज्यादा जरूरी बात यह है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं. अगर कोई हमारे देश और मातृभूमि की तरफ आंख उठाएगा, उसका जवाब हम सब मिलकर देंगे.”

‘पाकिस्तान की मेमोरी कमजोर है’

राघव चड्ढा ने पाकिस्तान की हर हार का जिक्र कर कहा, “हमारी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स पाकिस्तान को फिर से याद दिला रहे हैं कि ऐसे ही 1971 में हमने उसको धूल चटाई थी. ऐसे ही पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को घुटनों पर लाकर भारत ने नया बांग्लादेश बनाया था. ऐसे ही 1984 में सियाचिन में भारत के सैनिकों ने पाकिस्तान के कायरों को दौड़ाया था. ऐसे ही 1999 में कारगित में हमारे देश ने पाक के सा नारे नापाक इरादों को मिट्टी में मिलाया था. पाकिस्तान की मेमोरी लगता है कमजोर है, इसलिए समय समय पर याद दिलाना पड़ता है.”

‘दुनिया भर के सामने भीख मांगता है पाकिस्तान’

“जो देश 24 घंटे, 365 दिन पूरी दुनिया के सामने भीख का कटोरा लेकर खड़ा रहता है, जो देश अपने बच्चों के हिस्से का दूध आतंकियों को पिलाता है, उसका फन कुचलने का इरादा इस बार हर भारतीय ने ठान लिया है.”

भिलाई दुर्ग के दो शराब तस्कर अवैध शराब के साथ केशकाल में गिरफ्तार, मध्य प्रदेश से लाकर जगदलपुर में खपाने जा रहे थे शराब, 20 लाख की लग्जरी फॉर्च्यूनर कर भी जब्त
UPSC (CSE) मेन्स Result : 2 हजार 845 कैंडिडेट हुए पास, 13 दिसंबर से भरना होगा (DAF) डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म, 19 दिसंबर लास्ट डेट
Do or die battle in Jaipur : RR के सामने LSG, प्लेऑफ बचाने उतरेगी राजस्थान
वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अजित पवार का बड़ा बयान, ‘ये किसी की हार…’
वाराणसी से प्रयागराज जा रही रोडवेज बस ट्रक से टकराई, यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, 13 घायल, ड्राइवर की मौत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Drug News : शिवनाथ नदी के पास नशीली गोलियों का सौदा करने पहुंचा युवक! पुलिस ने 395 टैबलेट के साथ दबोचा, जेल भेजा
Durg Drug News : शिवनाथ नदी के पास नशीली गोलियों का सौदा करने पहुंचा युवक! पुलिस ने 395 टैबलेट के साथ दबोचा, जेल भेजा

दुर्ग जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार…

Sainik School Admission 2027 : सैनिक स्कूल में दाखिले का मौका! कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भरें फॉर्म
Sainik School Admission 2027 : सैनिक स्कूल में दाखिले का मौका! कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भरें फॉर्म

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के…

Maatrubhumi Trailer : सलमान खान का अब तक का दमदार वॉर अवतार! चीन के सैनिकों से भिड़े भाईजान, चित्रांगदा सिंह के अंदाज ने खींचा ध्यान
Maatrubhumi Trailer : सलमान खान का अब तक का दमदार वॉर अवतार! चीन के सैनिकों से भिड़े भाईजान, चित्रांगदा सिंह के अंदाज ने खींचा ध्यान

 सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर…

Bhilai Crime : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए तीन युवक, दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज
Bhilai Crime : नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गए तीन युवक, दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में…

Bhilai Crime News : भिलाई में हथियार लहराकर राहगीरों को धमका रहे थे दो बदमाश! पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब पहुंचे जेल
Bhilai Crime News : भिलाई में हथियार लहराकर राहगीरों को धमका रहे थे दो बदमाश! पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, अब पहुंचे जेल

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में धारदार हथियार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?