CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sourav Ganguly : पाकिस्तान बर्दाश्त नहीं कर पाएगा भारत का दबाव’, PAK के साथ टकराव के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान

Sourav Ganguly : पाकिस्तान बर्दाश्त नहीं कर पाएगा भारत का दबाव’, PAK के साथ टकराव के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share
Sourav Ganguly
Sourav Ganguly

सीजी भास्कर, 11 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को एक हफ्ते के लिए टाल दिया है।

BCCI ने कहा कि उसने खिलाड़ियों की चिंता, प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ये फैसला लिया है। लीग का नया शेड्यूल हालातों को देखते हुए जारी होगा। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का बड़ा बयान सामने आया है।

टूर्नामेंट के निलंबन पर (Sourav Ganguly) उन्होंने कहा, “युद्ध जैसे हालात हैं, इसलिए BCCI को यही फैसला करना था… आशा करेंगे कि IPL फिर से शुरू हो जाए। BCCI IPL को पूरा कराएगा। यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी क्योंकि पाकिस्तान भारत के दबाव को ज्यादा देर बर्दाश्त नहीं कर पाएगा।”

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है आईपीएल में खेल रहे सभी विदेशी खिलाड़ियों को अपने देश वापस लौटने के लिए कहा गया है।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने खिलाड़ियों को लेकर चिंता जाहिर की है। अभी टूर्नामेंट के 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ के मैच बाकी हैं। खिताबी मुकाबला 25 मई को होना था।

वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान में खेले जा रहे पीएसएल को भी वहां के क्रिकेट बोर्ड ने पोस्टपोन करने का फैसला लिया है। इससे कुछ घंटे पहले ही पीसीबी ने यह घोषणा की थी कि भारत के साथ चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण इस टी-20 टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों का आजोजन पाकिस्तान के बजाय संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।

बता दें कि शुक्रवार, 8 मई की रात करीब साढ़े 8 बजे भारत के जम्मू, पंजाब और राजस्थान की बॉर्डर पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था। इसी समय हिमाचल के धर्मशाला में लीग का 58वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, जिसे बीच में ही रोक दिया गया।

मैच की शुरुआत में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने 10.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 122 रन बना लिए थे। 

तभी मैदान की फ्लडलाइट्स को बंद कर दिया गया और दर्शकों को घर भेजा गया। युद्ध की स्थिति के मद्देनजर शहर में ब्लैकआउट किया गया और मैच रद्द कर दिया।

यूपी में गाड़ी खरीदने वालों के लिए बुरी खबर, वाहनों पर बढ़ गया टैक्स, जानें- नई दरें
T20 World Cup 2026 Controversy : बांग्लादेश का नया विवाद, वेन्यू के बाद अब ग्रुप बदलने की मांग
MP: दबिश देने पहुंची थी पुलिस, टूट पड़ा पूरा गांव… कई पुलिस कर्मी जख्मी; फिर जो हुआ
बलौदा बाजार आगजनी हिंसा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 14 तक बढ़ी, पुलिस पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत करेगी चालान
Sarkari Bharti : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरियों पर बड़ा अपडेट, खाली पदों और भर्तियों की CS ने की समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?