CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब खुले में मांस मछली बेचने पर सीधे होगी कार्रवाई, भिलाई निगम तैयार

अब खुले में मांस मछली बेचने पर सीधे होगी कार्रवाई, भिलाई निगम तैयार

By Newsdesk Admin
11/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 मई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में खुले में मांस मछली बेचा जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। इसके लिए नगर निगम भिलाई के सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उनके क्षेत्र में जहां कहीं पर भी खुले, सार्वजनिक स्थल पर मांस मछली बेची जा रही है, वहां पर कड़ी कार्रवाई करें। आदेश प्राप्त होते ही सभी जोन में कार्रवाई शुरू हो गई है।

आपको बता दें कि देखने में आ रहा है कि रविवार एवं बुधवार को अधिकांश जगहों पर खुले में मांस मछली की दुकान खुल जाती हैं। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें प्रश्रय दिया जाता है। यदि स्थानीय लोग ऐसी दुकानों का विरोध करेंगे, वहां पर खरीदने नहीं जाएंगे तो यह दुकान नहीं लगेगी।

छत्तीसगढ़ नगर निगम अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उक्त व्यवसाय के लिए निर्धारित बेंडिंग जोन प्रदान करके दिया जाना है, जिससे वे व्यापारी वहीं पर व्यवसाय कर सके। जोन के सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अपने क्षेत्र के सहायक राजस्व अधिकारी से समन्वय बनाकर के वेंडिंग जोन का प्रस्ताव बना करके नजरी नक्शे सहित मंगलवार को शाम 4 बजे तक प्रस्तुत करेंगे।

इस बात का ध्यान रखा जाएगा की जहां पर वेंडिंग जोन बनाया जाए वहां पर किसी प्रकार का धार्मिक स्थल न हो। आसपास के लोगों को किसी प्रकार का आपत्ति भी न हो।

निगम प्रशासन भिलाई में अब कहीं पर भी खुले में मांस मछली विक्रय करने वालों पर सीधी कार्रवाई करेगा। कुछ जगहों पर निर्धारित स्थल बनाया गया है। इसके बावजूद भी स्थानीय लोगों की इच्छा के अनुसार दुकान खुल जा रही हैं जिसे रोकने सभी जोन में कार्रवाई शुरू हो गई है।

निगम प्रशासन ने कार्रवाई के लिए सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत माझी, वी के सैमुअल और प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, शरद दुबे, बसंत देवांगन, बालकृष्ण नायडू के साथ समन्वय बना कार्य कर रहे हैं।

जमीन घोटाला: रॉबर्ट वाड्रा ने ED पूछताछ से बनाई दूरी, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
Leopard Fear In School : तेंदुए की दहशत से स्कूल बंद, ऑनलाइन पढ़ाई शुरू
अतुल सुभाष को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सिविक सेंटर भिलाई में आज शाम कैंडल मार्च, मेंस राइटस एसोशियसन ने कहा “पुरुष आयोग जरूरी”
बजट काल्पनिक बजट है.. महापौर, निगम विकास देखता है विनाश नहीं नेता प्रतिपक्ष.
Woman kidnapped for the lure of retirement money : पुराना ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड, 2 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित
Hostel Superintendent Suspended : बिना पंजीयन छात्र को रखा, लापरवाही पर छात्रावास अधीक्षक निलंबित

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : बलौदाबाजार में छात्रावास…

Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला
Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : छत्तीसगढ़ के कथित…

Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत
Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

भर्ती प्रक्रिया (Kamdhenu University Recruitment) में कथित अनियमितताओं…

Teacher Service Book
Teacher Service Book : 16 साल से नहीं जांची शिक्षकों की सेवा पुस्तिका, रिटायरमेंट पर अटक रही पेंशन

शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की…

Chhattisgarh Politics
Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच बहस का दौर तेज, अब अस्पताल से कोल माइंस तक चुनौती

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सार्वजनिक बहस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?