CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला…’, PAK संग सीजफायर पर जेडी वेंस से बोले पीएम मोदी

वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला…’, PAK संग सीजफायर पर जेडी वेंस से बोले पीएम मोदी

By Newsdesk Admin 11/05/2025
Share

‘सीजी भास्कर 11 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ तनाव कम करने के समझौते पर चर्चा के दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से कहा कि अगर पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया, तो भारत कड़ी जवाबी कार्रवाई करेगा. यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने रविवार को दी.वेंस की प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के बाद पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर के साथ भी बात हुई, और फिर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ भी चर्चा की गई.

हालांकि, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जयशंकर से कहा कि उनकी कॉल का उद्देश्य किसी ‘विकल्प निकासी’ (off-ramp) पर चर्चा करना नहीं था.‘PAK ने हमला किया तो मजबूती से जवाब देंगे’विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, जेडी वेंस ने फोन करके पीएम मोदी से बात की. प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो हम और मजबूती से उसका जवाब देंगे. सूत्रों के मुताबिक, भारत ने बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान गोलीबारी नहीं करता, तो वह भी संयम बरतेगा.भारत ने अपनी शर्तों पर किया सीजफायरभारत ने अपनी शर्तों पर पाकिस्तान के साथ सीजफायर किया है और साफ कर दिया है कि उकसावे की किसी कार्रवाई का उसी की जुबान में जवाब दिया जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दोनों देशों के बीच सीजफायर होने पर खुशी जाहिर की है.

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेतत्व से बातचीत की. इसके बाद भारत अपनी शर्तों पर पाकिस्तान के साथ सीजफायर करने को राजी हुआ है.कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता को तैयार पाकिस्तानउधर, पाकिस्तान ने रविवार को कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऑफर का स्वागत किया है.

इस्लामाबाद ने इसे एक लंबा विवाद बताया, जिसका दक्षिण एशिया और उससे आगे शांति और सुरक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है.हालांकि भारत कश्मीर के मुद्दे पर किसी भी तरह की मध्यस्थता को स्वीकार न करने के अपने पुराने रुख पर कायम है. भारत का साफ तौर पर मानना है कि यह दो देशों के बीच का मुद्दा है और इस मसले पर किसी भी तीसरे की दखल मंजूर नहीं है.

You Might Also Like

Villager murdered on suspicion of witchcraft : दो सगे भाई गिरफ्तार

TI’s bullying in Dhamtari : बहस के बाद व्यापारी को जड़ा थप्पड़, थाने ले जाकर मारने की धमकी

Bank trust damaged : डिप्टी मैनेजर ने ग्राहकों के साथ की करोड़ों की ठगी

The game of poison : गुपचुप से सब्जियों तक, एक्सपर्ट बोले- लीवर, किडनी और कैंसर का खतरा

Bathing in the river was heavy : दो बच्चों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत

Newsdesk Admin 11/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

GST Raid in Bhanupratappur
GST Raid in Bhanupratappur : माइंस ठेकेदार के ठिकानों पर जीएसटी का छापा, आधी रात तक चली कार्रवाई

सीजी भास्कर, 2 मई : छत्तीसगढ़ के कांकेर…

Political Defection in Chhattisgarh
Political Defection in Chhattisgarh : सियासी घमासान! नेताम का दावा-कांग्रेस विधायक BJP में आएंगे, पलटवार-नेताम ही करेंगे जॉइन!

सीजी भास्कर, 2 मई : छत्तीसगढ़ की सियासत…

Balrampur Drowning Incident
Balrampur Drowning Incident : नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, गांव में पसरा मातम

सीजी भास्कर, 02 मई : बलरामपुर जिले के…

Child Friendly Gram Panchayat Kachhiya
Child Friendly Gram Panchayat Kachhiya : कछिया पंचायत ने रचा इतिहास, बाल हितैषी श्रेणी में पूरे प्रदेश में पाया पहला स्थान

सीजी भास्कर, 2 मई : छत्तीसगढ़ की पंचायतों…

Villager murdered on suspicion of witchcraft : दो सगे भाई गिरफ्तार

Villager murdered on suspicion of witchcraft

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्यस्वास्थ्य

The game of poison : गुपचुप से सब्जियों तक, एक्सपर्ट बोले- लीवर, किडनी और कैंसर का खतरा

02/05/2026
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्यस्वास्थ्य

Constable dies after operation : इलाज में लापरवाही के आरोप पर अस्पताल में हंगामा

02/05/2026
खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

Big setback for Delhi against Rajasthan : फिट होने के बावजूद नहीं खेल पाएंगे लुंगी एनगिडी, जानिए वजह

01/05/2026
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्ग

Lost mobile phones returned to owners: ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान में 141 फोन मालिकों को मिले वापस

01/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?