CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, ‘एक मजहब को निशाना नहीं बनाया, बल्कि मंदिर…’

पाकिस्तान पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, ‘एक मजहब को निशाना नहीं बनाया, बल्कि मंदिर…’

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

12 मई 2025 :

Omar Abdullah On Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में हुई गोलीबारी के घाव भरने की कोशिश जारी है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पुंछ पहुंचे, जहां सबसे अधिक नुकसान हुआ. उन्होंने उनलोगों से मुलाकात की, जिन्होंने पाकिस्तानी गोलीबारी में अपनों को खोया है.

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन चार दिन जंग का माहौल बना हुआ था. इसमें सबसे अधिक अगर कोई इलाका प्रभावित हुआ तो वो पुंछ था. बहुत अरसे के बाद पाकिस्तान ने पुंछ शहर के बीचों-बीच शेलिंग की और बमबारी हुई. इसमें हमारी 13 लोगों की जान गई.

‘मंदिर, गुरुद्वारा को पाकिस्तानी सेना ने निशाना बनाया’

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”पाकिस्तान ने शेलिंग के दौरान एक मजहब को निशाना नहीं बनाया, मंदिर, गुरुद्वारा सबको निशाना बनाया. मैंने पुंछ के लोगों को बधाई दी कि उन्होंने हिंदू-मुस्लिम और सिख भाईचारे को कायम रखा.”

उन्होंने कहा, ”24 घंटे हो गए, सीजफायर कायम है. पाकिस्तान की नीयत पाकिस्तान जानता है. 80 से 90 प्रतिशत पुंछ शहर खाली है. अब शेलिंग नहीं हो रही है. लोगों को अब वापस आना चाहिए.”

लोगों को मुआवजा दिया जाएगा- उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ”हम लोगों को बचाने में लगे हुए हैं. पुंछ, राजौरी, जम्मू, बारामूला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा के जिला प्रशासन को आदेश दिया गया है कि जो भी नुकसान हुआ है, उसका आकलन करें. इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा दिया गया.”

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा कि सीएम ने गोलाबारी में घायल हुए लोगों के बारे में जानकारी लेने के लिए पुंछ के जिला अस्पताल का दौरा किया. उन्हें प्रशासन की ओर से अच्छी चिकित्सा देखभाल और पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया.

भारत और पाकिस्तान में 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद तनाव शुरू हुआ था. पाकिस्तानी सेना ने सीमा पर भारी गोलीबारी की. इसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया.

इसके साथ ही पहलगाम का बदला लेने के लिए पाकिस्तान और पीओके में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने सीमा पर गोलीबारी की. इसमें करीब 22 लोगों की मौत हुई है. वहीं पाकिस्तानी सेना ने मिसाइल और ड्रोन से भी हमले की कोशिश की. इन हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम में नाकाम कर दिया.

बीजेपी विधायक रणवीर पठानिया के वायरल बयान पर सपा आक्रामक, कहा- बेशर्मी अपने चरम पर
कोदो की रोटी खाने से जान पर बन आई, एक ही परिवार के तीन बीमार, दो की हालत गंभीर, हाथियों के बाद इंसानों में पहुंचा कोदो का वायरस
रुपयों को लेकर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने देर रात घर में घुसकर पिता-पुत्र को पीटा
Religious Conversion Case Bilaspur: प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का आरोप, 16 लोगों को बनाया गया निशाना
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court Airfare Hike
Supreme Court Airfare Hike : हवाई किराए में 700% तक बढ़ोतरी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Supreme Court Airfare Hike : 16 नवंबर को…

Green Crackers Permission 2026
Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति

Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में ग्रीन…

Hyderabad Marathon Death :
Hyderabad Marathon Death : हैदराबाद में मैराथन पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, नाश्ते के लिए जाते समय आया हार्ट अटैक

Hyderabad Marathon Death : कोम्मिनेनी गोपी आईटी कंपनी…

Imran Khan Unconditional Apology
Imran Khan Unconditional Apology : बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, इमरान खान को प्रोटेस्ट में शामिल होने पर मांगनी पड़ सकती है माफी?

Imran Khan Unconditional Apology : अब 2 नवंबर…

Amit Shah Mock Parliament Remark
Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- नकली संसद में PM बन जाते, सोनिया जी का सपना पूरा हो जाता

Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?