CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पंजाब के मजीठा जहरीली शराब कांड पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, ‘दोषी कोई भी क्यों न हों, सजा मिलेगी’

पंजाब के मजीठा जहरीली शराब कांड पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, ‘दोषी कोई भी क्यों न हों, सजा मिलेगी’

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 मई। पंजाब के अमृतसर जिले के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत के खिलाफ मंगलवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल एक्शन मोड में दिखाई दिए. उन्होंने इस हादसे को लेकर कहा कि जहरीली शराब के पीछे जिस किसी का भी हाथ क्यों न हो, उसे बख्शा न हीं जाएगा. पंजाब सरकार दोषियों के खिलाफ शख्त कार्रवाई करेगी.

Contents
  • जहरीली शराब पीने से 14 की मौत
  • मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद ने कहा, “मजीठा में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई है. इसमें जो लोग भी शामिल हैं, वे चाहे कितने भी रसूख वाले क्यों ना हों, कितने भी बड़े क्यों ना हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलेगी.”

आरविंद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट पर आगे कहा, “मजीठा जहरीली शराब हादसे में जिन लोगों की दुखद मौत हुई है, उनके परिवारों को भगवान इस कष्ट को सहने की शक्ति दे. पीड़ित की की आत्मा को शांति दें.”

जहरीली शराब पीने से 14 की मौत

पंजाब के अमृतसर में कथित तौर पर नकली शराब के सेवन से पांच गांवों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस घटना के बाद पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि जहरीली शराब पीने के बाद हालात बिगड़ने पर 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नकली शराब के सेवन से भंगली, पातालपुरी, मरारी कलां, थेरेवाल और तलवंडी घुमन गांव के लोगों की मौत हुई है.

मुख्य आरोपी सहित 5 गिरफ्तार

अमृतसर की उपायुक्त साक्षी साहनी ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मनिंदर सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना के सिलसिले में गिरफ्तार लोगों की पहचान मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह और कुलबीर सिंह, साहिब सिंह, गुरजंत सिंह तथा निंदर कौर के रूप में हुई है. भारतीय न्याय संहिता और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

राज्यपाल ने कवर्धा लोहारडीह की घटना को लिया संज्ञान, आवश्यक कार्रवाई कर सचिवालय को अवगत कराने निर्देश
बम जैसा धमाका, मानो भूकंप आया…आगरा में एक साथ ढह गईं पांच दुकानें, दो लोगों की मौत, 7 घायल
‘ऑपरेशन सिंदूर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाएगी केंद्र सरकार’, बोले रविशंकर प्रसाद- भारत झुकेगा नहीं
Patna University: पटना यूनिवर्सिटी की बड़ी चूक, 40 में से 34 नंबर पाने वाले छात्रों को फेल घोषित किया
Sainik School Controversy : सैनिक स्कूल विवाद ने पकड़ा सियासी रंग, भाजपा के बाद अब कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, डीईओ का पुतला दहन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?