CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘दुश्मन चैन से क्यों नहीं सो पाते…’, आदमपुर एयरबेस का दौरा कर पीएम मोदी ने दिया क्लियर मैसेज

‘दुश्मन चैन से क्यों नहीं सो पाते…’, आदमपुर एयरबेस का दौरा कर पीएम मोदी ने दिया क्लियर मैसेज

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

सीजी भास्कर 13 मई भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे. यहां उन्होंने एयरफोर्स वॉरियर्स और जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और एक घंटे से ज्यादा तक जवानों के साथ रहे. इस दौरान जवानों का जोश हाई दिखा और पीएम मोदी के सामने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए. आदमपुर वही एयरबेस है जिसे पाकिस्तान ने निशाना बनाने का झूठा दावा किया था.

तस्वीर से दुश्मनों को साफ संदेशजानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सुबह 7 बजे के करीब पालम से वायुसेना के विमान में उड़ान भरके आदमपुर पहुंचे थे. इस दौरे को सुरक्षा कारणों से सीक्रेट रखा गया था और अब कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पीएम मोदी को जवानों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है. पीएम मोदी ने इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर में शामिल रहे जवानों से भी मुलाकात की है. इस दौरे की एक ऐसी तस्वीर भी सामने आई जिसमें पीएम मोदी के पीछे एक खास मैसेज लिखा है.तस्वीर में लिखा है, ‘क्यों दुश्मन देश के पायलट चैन से नहीं सो पाते’.

इस मैसेज के साथ मिग-29 फाइटर जेट की फोटो बैकग्राउंड में है और आगे पीएम मोदी वायुसेना की कैप पहने हुए खड़े नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के जरिए ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी बयान हो रही है, कि कैसे भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए हैं.देश की सेनाओं का जताया आभारइस दौरे की फोटो शेयर करते हुए पीएम मोदी एक्स पर लिखा, ‘आज सुबह मैंने आदमपुर एयरबेस जाकर बहादुर एयर वॉरियर्स और जवानों से मुलाकात की. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक जवानों के साथ रहना एक बहुत ही खास अनुभव था. सेनाओं ने देश के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए भारत सैन्यबलों की प्रति कृतज्ञ है.’ यह दौरा ऐसे वक्त मे हुआ है जब ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की वायुसेना ने अपना शौर्य पूरी दुनिया को दिखाया है.

भारत ने एयरस्ट्राइक कर न सिर्फ 9 आतंकी अड्डों को तबाह किया बल्कि पाकिस्तान में घुसकर 11 एयरबेस को भी निशाना बनाया है.घायल जवानों से मिले पाक आर्मी चीफयह तस्वीर भारत के पराक्रम की मिसाल है, जहां देश के प्रधानमंत्री अपने एयर वॉरियर्स से मिल रहे हैं, उनका हौसला बढ़ा रहे हैं, तो पाकिस्तानी आर्मी का चीफ आसिम मुनीर घायल जवानों से अस्पताल में मुलाकात कर रहा है. पाकिस्तान ने आज ही भारत के हमले में 11 जवानों की मौत की बात कुबूल की है,

हालांकि यह आंकड़ा 50 से भी ज्यादा है. पाकिस्तानी सेना आतंकियों के जनाजे में शामिल हो रही है. इससे दोनों देशों के बीच अंतर बिल्कुल स्पष्ट हो जाता है.पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर रावलपिंडी के एक अस्पताल में जाकर घायल सेना के जवानों से मुलाकात की है, जो भारत के हमलों के आगे पस्त हो गए थे.

पहले पाकिस्तानी सेना भारतीय एयर स्ट्राइक में अपने नुकसान और सैनिकों के मारे जाने के दावों का लगातार खंडन कर रही थी. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान के फर्जी दावों की पोल खुल गई है. लेकिन भारतीय सेना ने अपनी कार्रवाई के बाद बताया था कि जवाबी एक्शन में पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ है, उसके कई एयरबेस तबाह हो गए हैं और उसके कई सैनिक मारे गए हैं.

Girls Safety in Schools: कस्तूरबा विद्यालय से छात्राओं की दहशत भरी दास्तान
No recognition of ‘parallel list’ : भिलाई भाजयुमो में ‘बगावत’ : प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया बोले- ‘समानांतर सूची’ की मान्यता नहीं, दागी चेहरों पर होगी कार्रवाई
World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत
प्रयागराज महाकुंभ में गए छत्तीसगढ़ और आसाम के दो श्रद्धालुओं की सर्दी से मौत, रायपुर की महिला ने तोड़ा दम, मरीजों की संख्या बढ़ी, कल पहला शाही स्नान
11 elephants create havoc in Korba : खेत रौंदे; केले और सब्जियों की फसल तबाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त
Chhattisgarh BJP Urban Election : निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

भाजपा संगठन (Chhattisgarh BJP Urban Election) की ओर…

Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार...रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
Ravindra Jadeja No Ball Record : 6 साल में 88 बार…रवींद्र जडेजा ने ये क्या कर दिया? बन गया सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत…

Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल
Telangana Bus Accident : चलती बस में घुसी लोहे की सरिए, 6 की मौत; 20 घायल

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार को दर्दनाक…

BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज
BJP Tribal Woman Worker : पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर अभद्र टिप्पणी, एफआईआर दर्ज

भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक…

Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं
Wife Murder Raigarh : पालक की सब्जी पर विवाद, पत्नी की हत्या; शव जलाकर हड्डियां आंगन में दफनाईं

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?