CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘….तो 6 महीने में PoK भारत का होगा’, सीजफायर पर सौरभ भारद्वाज को क्यों आई योगी आदित्यानाथ की याद?

‘….तो 6 महीने में PoK भारत का होगा’, सीजफायर पर सौरभ भारद्वाज को क्यों आई योगी आदित्यानाथ की याद?

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 मई। भारत और पाकिस्तान द्वारा सीजफायर को लेकर लगातार विपक्षी पार्टियां सवाल उठा रही है। इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने पूछा कि जब हम जीत रहे थे और पाकिस्तान घबराया हुआ था तो फिर सीजफायर क्यों कर लिया गया।

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने PoK (पाक अधिकृत कश्मीर) को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “बीजेपी का वो कार्यकर्ता, जो गली-गली, मोहल्ले-मोहल्ले वोट मांगता था, आज निराश होकर घर बैठा है. बीजेपी को अब अपने कार्यकर्ताओं से कहना पड़ रहा है कि तिरंगा यात्रा निकालो”. उन्होंने आरोप लगाते हुए तंज कसा कि ”बीजेपी ने अपने वफादारों को ठगा और PoK के वादे को भुला दिया।”

आप नेता ने बीजेपी के बड़े नेताओं के पुराने बयानों को सामने लाकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “अमित शाह और पीएम मोदी बार-बार कहते थे कि कांग्रेस की गलतियों की वजह से PoK हमारा नहीं हुआ।”

अमित शाह ने तो ये भी कहा था कि अगर 3 दिन और सीजफायर रुका होता, तो PoK आज भारत का हिस्सा होता। सौरभ भारद्वाज ने पूछा कि जब भारतीय सेना जीत रही थी, पाकिस्तान घबराया हुआ था, फिर अचानक युद्धविराम क्यों कर दिया?

उन्होंने तीखे अंदाज में कहा, “पाकिस्तान के ड्रोन-मिसाइल हमें छू भी नहीं पा रहे थे. पीएम खुद कह रहे थे कि हमारी सेना जीत रही थी। फिर पाकिस्तान से क्या रिश्तेदारी थी कि युद्धविराम कर लिया?”

मोदी तीसरी बार PM बनेंगे तो, 6 महीने में PoK भारत का होगा

सौरभ भारद्वाज ने पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ के वीडियो दिखाए, जिनमें ये नेता PoK को भारत में मिलाने के दावे करते नजर आए।

उन्होंने यूपी के सीएम योगी के उस वादे का जिक्र किया, जिसमें कहा गया था कि अगर मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे, तो 6 महीने में PoK भारत का होगा। सौरभ भारद्वाज ने तंज कसा, “6 महीने तो क्या, अब तो उससे भी ज्यादा वक्त बीत गया, लेकिन PoK तो दूर, सीजफायर हो गया।”

आप नेता ने केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा, "जब हम जीत रहे थे, तब पीछे क्यों हट गए? बीजेपी ने देश को धोखा दिया है। PoK वापस लाने का ऐसा सुनहरा मौका शायद अब कभी नहीं मिलेगा।''
“जिया हो Bihar के लाला” 🔵 “पेंटर की बेटी बनी दारोगा” 🟢 सीएम का भी माना आभार
Fitment Factor 3 Demand : 8वें वेतन आयोग में नया मोड़, पेंशनर्स का ‘हाइब्रिड फॉर्मूला’ आया सामने-फिटमेंट फैक्टर पर बढ़ी बहस
Bhilai Breaking : गैंगस्टर तपन सरकार का भांजा आकाश हिरासत में, बदमाश अवतार की हत्या मामले में पूछताछ जारी
Relief from the heat at the railway station : 43 डिग्री में शरबत वितरण, प्लेटफॉर्म-1 पर मिस्टिंग सिस्टम
भिलाई निगम आयुक्त की कार्रवाई: एक सफाई कर्मचारी सस्पेंड, दो को शोकाज नोटिस…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

CGMSC Supreme Court
CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानी CGMSC को टेंडर…

Oil Palm Farming : 8 हेक्टेयर में 1,144 पौधे, किसानों के लिए खुलेगी कमाई की नई राह
Oil Palm Farming : 8 हेक्टेयर में 1,144 पौधे, किसानों के लिए खुलेगी कमाई की नई राह

रेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आयल पाम खेती (Oil Palm…

Pension Case
Pension Case : 15 साल तक पेंशन के लिए भटकती रही विधवा, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार

बिलासपुर में एक अनपढ़ विधवा को अपने पति…

Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ
Irrigation Projects : सिंचाई योजनाओं के 36 कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत, कई जिलों को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रदेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?