CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तान के बाद अब चीनी प्रोपेगेंडा पर पाबंदी, ग्लोबल टाइम, Xinhua का एक्स अकाउंट ब्लॉक

पाकिस्तान के बाद अब चीनी प्रोपेगेंडा पर पाबंदी, ग्लोबल टाइम, Xinhua का एक्स अकाउंट ब्लॉक

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 मई। भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को भारतीय सेना के खिलाफ असत्यापित दावे करने के आरोप में चीनी सरकार के माउथपीस ग्लोबल टाइम्स के एक्स हैंडल को ब्लॉक कर दिया है. ग्लोबल टाइम्स के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद भारत ने चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी सिन्हुआ (Xinhua) पर भी शिकंजा कसा है.शिन्हुआ के एक्स अकाउंट को भारत सरकार ने यह कहते हुए ब्लॉक कर दिया है कि चीनी न्यूज एजेंसी भारत के खिलाफ पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा चला रही थी.

ग्लोबल टाइम्स का अकाउंट ब्लॉक करने से पहले भारत ने उसे चेताया भी था कि वो झूठी और भ्रामक खबरें न चलाए बल्कि पूरी तरह जांच-परख के बाद ही खबरें प्रकाशित करे. दरअसल, भारत के ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चीन का अखबार भ्रामक खबरें चला रहा था.

इसे लेकर चीन स्थित भारतीय दूतावास ने एक एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, ‘डियर ग्लोबल टाइम्स, हम आपको सलाह देते हैं कि इस तरह की गलत सूचना फैलाने से पहले तथ्यों की जांच करें और अपने सूत्रों की विश्वसनीयता की पुष्टि करें.’

दूतावास की तरफ से आगे कहा गया, ‘ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में कई पाकिस्तान समर्थक एक्स हैंडल आधारहीन दावे कर रहे हैं जो जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. जब मीडिया आउटलेट बिना स्रोतों की जांच किए ऐसी जानकारियां साझा करते हैं तो यह जिम्मेदारी और पत्रकारिता की नैतिकता में गंभीर चूक को दिखाता है.’

पाकिस्तान के झूठे दावों पर खबर चला रहा था ग्लोबल टाइम्स

ग्लोबल टाइम्स ने पाकिस्तानी वायु सेना के झूठे दावों के आधार पर खबर चलाई थी. भारतीय दूतावास ने प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की एक फैक्ट चेक पोस्ट का हवाला दिया जिसमें पाकिस्तान समर्थक हैंडलों की तरफ से फैलाई जा रही गलत जानकारी का खुलासा किया गया था.

PIB के फैक्ट चेक पोस्ट में कहा गया था, ‘पाकिस्तान समर्थक हैंडल पुरानी तस्वीरों को मौजूदा संदर्भ में दुरुपयोग कर रहे हैं. इनसे सावधान. एक पुरानी तस्वीर, जिसमें विमान को दुर्घटनाग्रस्त दिखाया गया है, को यह कहकर फैलाया जा रहा है कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर के पास एक भारतीय राफेल जेट को मार गिराया.’

पोस्ट में आगे कहा गया, ‘यह तस्वीर 2021 में पंजाब के मोगा जिले में भारतीय वायु सेना के मिग-21 फाइटर जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुरानी घटना की है.’ भारतीय दूतावास ने इसे गैर-जिम्मेदाराना और पत्रकारिता के नियमों के खिलाफ बताया था. दूतावास ने तब ग्लोबल टाइम्स को चेताते हुए कहा था कि ऐसी गलत खबरों पर वो नजर रखेगा और जरूरत पड़ने पर जवाब देगा.

मेघालय के जिस स्थान पर राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी, वहीं अब उनके परिवार ने किया पूजा…
राम मंदिर बन गया, अब बनेगा सीता माता का मंदिर…गांधीनगर में अमित शाह का ऐलान
कांग्रेस ने संविधान की ऐसी-तैसी कर दी, मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया, हिसार में बोले पीएम मोदी
Kanpur Metro का काम कर रही Turkiye की कंपनी भागी…! ठेकेदारों का 80 करोड़ रुपये बकाया
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक फतेह बहादुर की कार पलटी, एयर बैग खुलने से बाल-बाल बची जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन, चरणबद्ध अभियान का ऐलान

Chhattisgarh Congress Protest :जिला कांग्रेस अध्यक्ष बसंत यादव…

General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर
General Ticket : टिकट ज्यादा, सीटें कम, रोज 16 हजार यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर

बिलासपुर रेल मंडल में जनरल टिकट (General Ticket)…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : फ्रेंडशिप डे पर बाहर निकलने से पहले पढ़ें मौसम अपडेट!

Chhattisgarh Rain Alert:मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण…

Raipur Range Meeting : अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर
Raipur Range Meeting : अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर

रायपुर रेंज (Raipur Range Meeting) में अपराध नियंत्रण…

Shankaracharya Avimukteshwaranand  : शंकराचार्य का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- 'डबल इंजन नहीं, केंद्र की बोगी बन गया है 36गढ़
Shankaracharya Avimukteshwaranand  : शंकराचार्य का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- ‘डबल इंजन नहीं, केंद्र की बोगी बन गया है 36गढ़

बेमेतरा दौरे पर पहुंचे शंकराचार्य (Shankaracharya Avimukteshwaranand) ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?