CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की पार्टी, ‘जब यह तय हो गया था कि पाकिस्तान की हार होगी, तब…’

BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की पार्टी, ‘जब यह तय हो गया था कि पाकिस्तान की हार होगी, तब…’

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

14 मई 2025


उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी मुखपत्र में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यावसायिक लालच के लिए ट्रंप की धमकी के आगे झुककर पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध को रोक दिया.

Sena UBT Attacks BJP: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर बीजेपी देशभर में तिरंगा यात्रा निकाल रही है. इसको लेकर विपक्ष का कहना है कि सेना के ऑपरेशन का रानीतिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ देश का बदला अब भी पूरा नहीं हुआ है. 

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है, ‘‘भारत ने पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया. इसके बजाय उसने (अमेरिकी राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.’’  

ट्रंप ने युद्ध से हटने की धमकी दी- सामना
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने दावा किया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर के पूरा होने से पहले भारत को युद्ध से हटने की धमकी दी थी. जब यह लगभग तय हो गया था कि पाकिस्तान की हार होगी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यावसायिक लालच के लिए ट्रंप की धमकी के आगे झुककर युद्ध को रोक दिया.’’  
शिवसेना (यूबीटी) ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के नाम ‘संदेश’ निरर्थक था.  पहलगाम हमले का बदला लेने से पहले यात्रा निकालना और राजनीति करना बीजेपी का पाखंड है.

शिवसेना (यूबीटी) ने पुलवामा हमले का किया जिक्र
शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि बीजेपी पहलगाम हमले के बाद उसी तरह की राजनीति कर रही है, जैसी उसने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद की थी. 
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या की थी. इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकी मारे गए. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश की. इसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया.

भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच 10 मई को दोनों ही देश सीजफायर के लिए राजी हुए.  ट्रंप ने दावा किया था कि उनके प्रशासन ने दोनों देशों के बीच ‘परमाणु संघर्ष’ को रोक दिया, और दक्षिण एशियाई दोनों पड़ोसी देशों से कहा कि अगर वे शत्रुता समाप्त करते हैं तो अमेरिका उनके साथ ‘बहुत अधिक व्यापार’ करेगा.

छत्तीसगढ़ में फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार नहीं, इन्वेस्टर कनेक्ट पर 15000 करोड़ निवेश की बनी सहमति, भाजपा संगठन विस्तार पर दिल्ली में हुई बैठक बाद CM विष्णुदेव साय ने कहा “अभी संगठन का महापर्व चल रहा”
Sona- Chandi Ka Bhav :  सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानें आज चांदी के क्या हैं भाव
Red Sandalwood Smuggling : तुगलकाबाद के गोदाम से पकड़े गए 15 टन लाल चंदन…फ़लों की खेप में छिपाकर अंतरराष्ट्रीय तस्करी की तैयारी
कौशल, निवेश, प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि में कम रोजगार का समाधान होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान-संजय सिंह
‘औरंगजेब आतताई नहीं, अखंड भारत बनाने वाला बादशाह…’, अबू आजमी के बाद इमरान मसूद का बयान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shivnarayan Mahotsav : शिवरीनारायण में आज गंगा आरती करेंगे CM साय, महोत्सव में भी होंगे शामिल
Shivnarayan Mahotsav : शिवरीनारायण में आज गंगा आरती करेंगे CM साय, महोत्सव में भी होंगे शामिल

शिवरीनारायण महोत्सव (Shivnarayan Mahotsav) में शामिल होने से…

पोप लियो XIV को फेफड़ों का कैंसर, 20 अक्टूबर तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द; वेटिकन का कामकाज जारी रहेगा

कैथोलिक चर्च के प्रमुख पोप लियो XIV के…

Khairagarh Music University : डिजिटल माध्यमों से दुनिया तक पहुंचाएं छत्तीसगढ़ की लोककलाएं, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया संदेश
Khairagarh Music University : डिजिटल माध्यमों से दुनिया तक पहुंचाएं छत्तीसगढ़ की लोककलाएं, राज्यपाल रमेन डेका ने दिया संदेश

छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को डिजिटल मंच पर वैश्विक…

Raigarh Minor Rape Case
Raigarh Minor Rape Case : रायगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Minor Rape Case : सूचना के आधार…

बैंक ऑफ बड़ौदा पर 1.44 लाख करोड़ रुपये का मुकदमा, कर्ज वसूली के बीच बीआर शेट्टी के दावे से शेयरों में गिरावट

बैंक ऑफ बड़ौदा और एनएमसी हेल्थकेयर के संस्थापक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?