CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सोफिया कुरैशी पर बयान देकर बुरे फंसे बीजेपी के मंत्री, अब अखिलेश यादव ने लगाई क्लास

सोफिया कुरैशी पर बयान देकर बुरे फंसे बीजेपी के मंत्री, अब अखिलेश यादव ने लगाई क्लास

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

उत्तरप्रदेश, 25 मई 2025

Akhilesh Yadav on Vijay Shah Statement: सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी की ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ जैसी झूठी घोषणाओं का सच ऐसे लोगों के दुष्विचार खोल देते हैं.

Up News: भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी मंत्री विजय शाह के एक विवादास्पद बयान पर प्रतिक्रिया दी है और इसे हर नारी और सेना का अपमान बताया है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“मप्र बीजेपी के एक मंत्री जी का अति निंदनीय बयान केवल एक उच्च सैन्य महिला अधिकारी ही नहीं बल्कि देश की हर नारी और सेना का अपमान है. ये महानुभाव सदैव से भाजपाई और उनके संगी-साथियों की ‘नारी विरोधी’ सोच के मुखपत्र रहे हैं. कुछ वर्षों पहले इन्होंने ही देश की एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के कार्य में बाधा डाली थी. बीजेपी की ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ जैसी झूठी घोषणाओं का सच ऐसे लोगों के दुष्विचार खोल देते हैं. ऐसे लोग मंत्री तो क्या, किसी गली-मोहल्ले तक के भी जन प्रतिनिधि नहीं बनने चाहिए. सवाल ये है कि इन्हें बीजेपी वाले स्वयं हटाएंगे या इनके खिलाफ एकजुट नारी शक्ति और जनता.”


बता दें कि बीजेपी नेता और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह ने कथित तौर पर कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर एक टिप्पणी की थी. उनके इस बयान को लेकर काफी हंगाम हुआ और इसके साथ ही जबलपुर हाईकोर्ट ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बीजेपी नेता के खिलाफ जल्द से जल्द FIR दर्ज करने का आदेश दिया.

इससे पहले कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह की बयान को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा था. कांग्रेस नेता ने कहा था कि मप्र बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की वीरांगना कर्नल सोफिया कुरैशी को “आतंकवादियों की बहन” कहकर किया गया घृणित और राष्ट्र-विरोधी बयान, न केवल एक गंभीर अपराध है.

Chhattisgarh Congress Shivir : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का 10 दिनी ‘महा-प्रशिक्षण शिविर’, राहुल और सचिन सिखाएंगे चुनावी गुर
दिल्ली: रोहिणी में महाशिवरात्रि पूजन में शामिल हुए विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता
Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति
2025 के बाद पाकिस्तान धरती से खत्म हो जाएगा, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
क्या ट्रेन में लोको पायलट पी सकता है कफ सिरप, कोल्डड्रिंक, नारियल पानी? रेल मंत्री ने दिया जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Safety Rules Warning
AI Safety Rules Warning : AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी, विशेषज्ञों ने कहा- मजबूत नियम नहीं बने तो मानवता के लिए बढ़ सकता है खतरा

AI Safety Rules Warning :ऑस्ट्रेलिया में कई स्वास्थ्य…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी अनुमति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक…

Asian Games 2026 India Medals
Asian Games 2026 India Medals : एशियन गेम्स 2026: भारत के खाते में मेडल की झड़ी, स्कीट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2026 India Medals : भारत के…

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?