CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश

Tiranga Yatra : तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share
Tiranga Yatra
Tiranga Yatra

सीजी भास्कर, 15 मई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा की जब भी बात आएगी हम सभी एक हैं। देश के, अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपनी सेना के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में सभी वर्गों के लोग, सेवानिवृत्त सैनिक, समाज सेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुष, बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर एकजुटता, देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में 9 आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह धराशायी कर दिया। हम सभी अपनी सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं। आज का भारत नया भारत है, जो किसी भी दुस्साहस का मुंह तोड़ जवाब देने में सक्षम है।

हमें सर झुकाने की जरूरत नहीं होगी, हमारा डंका पूरी दुनिया में बजेगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति के कारण पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है और पाकिस्तान का आतंकवाद को शह देने का चेहरा उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित हुआ है बंद नहीं हुआ है। उन्होंने कह की आज के इस दौर में हमें अफवाहों से सचेत रहने की जरूरत है। हमें हमारी सेना एवं नेतृत्व में पूर्ण विश्वास है उनके हाथों में देश सुरक्षित है।

लोकसभा सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल (Tiranga Yatra) ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज हम एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश एक नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

इस अवसर पर जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया भारत का नया पैमाना तय किया जा रहा है जिसमें देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है। हमारे सैनिकों पर हमें पूरा विश्वास है उनके शौर्य और पराक्रम से हमारा देश सुरक्षित है। पहलगाम आतंकवादी हमला का जवाब ऑपरेशन सिंदूर हमारे अभिमान का प्रतीक है एवं माता बहनों की उजड़ी मांग के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

(Tiranga Yatra) ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और देश की आन, बान और शान, भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए आज निकली गई तिरंगा यात्रा में लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मरीन ड्राइव से नगर घड़ी चौक तक निकाली गई। जिसमें सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे शामिल हुए।

Mathura Crime News : तीन निकाह, एक लिव-इन पार्टनर और फिर हिंदू युवक से शादी, सुहागरात के दो दिन बाद खुला राज
‘Trump को पता चला तो डांटेंगे’ कथावाचक की पिटाई पर अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला
डेडलाइन से ऊपर राष्ट्रहित…अमेरिका से ट्रेड डील पर बोले पीयूष गोयल- अपनी शर्तों पर करेंगे
दो महीने की बच्ची को लगाए 4 टीके, तड़पती रही तोड़ा दम
Agniveer Recruitment Rally: धमतरी में युवाओं का जोश चरम पर, सांसद रूप कुमारी चौधरी ने बढ़ाया आत्मविश्वास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

CBSE 10th Second Board Exam 2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

CBSE 10th Second Board Exam 2026 : सेकेंड बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी, 15 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं, जानें पूरा शेड्यूल

23/04/2026
देश-दुनिया

Agniveer Recruitment Registration: सेना की राह खुली, युवाओं के लिए शुरू हुआ सुनहरा मौका

24/02/2026
छत्तीसगढ़

Kopra Reservoir Bilaspur : छत्तीसगढ़ की पहली रामसर साइट ‘कोपरा जलाशय’ बनेगी मॉडल

06/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Sakti PDS shop dispute : चावल नहीं मिलने पर बवाल, सेल्समैन पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप

02/06/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?