CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्यार की जीत या कानून का उल्लंघन…? रेप के दोषी की सजा शादी की चाहत पर अटकी….!

प्यार की जीत या कानून का उल्लंघन…? रेप के दोषी की सजा शादी की चाहत पर अटकी….!

By Newsdesk Admin
15/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 मई। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को रेप के दोषी की सजा निलंबित कर दी। इसकी वजह ये है कि दोषी और पीड़िता ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई थी।

Contents
  • जानें क्या है मामला
  • सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
  • सुप्रीम कोर्ट ने और क्या कहा?

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने जोड़े को कोर्ट रूम के अंदर ही उन्हें एक-दूसरे को फूल देने के लिए कहा। सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति से महिला को प्रपोज करने का आग्रह करने से पहले कहा, हमने लंच सेशन में दोनों से मुलाकात की।

दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जाहिर की है। सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति की सजा निलंबित करते हुए कहा कि वो (रेप का दोषी और पीड़िता) एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हैं।

शादी की डिटेल माता-पिता द्वारा तय की जाएगी. हमें उम्मीद है कि शादी जल्द से जल्द हो जाएगी. ऐसी परिस्थितियों में हम सजा निलंबित करते हैं और याचिकाकर्ता को रिहा करते हैं।

6 मई के निर्देश के अनुसार याचिकाकर्ता आज इस कोर्ट के समक्ष पेश हुआ। उसे वापस जेल भेजा जाएगा और जल्द से जल्द संबंधित सत्र न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

जानें क्या है मामला

बता दें कि दोषी ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 5 सितंबर 2024 के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी, जिसमें सीआरपीसी की धारा 389 (1) के तहत सजा के निलंबन के लिए उसके आवेदन को खारिज कर दिया गया था. उसके खिलाफ 2021 में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें उस पर 2016 से 2021 के बीच शादी का झूठा वादा करके पीड़िता से बार-बार रेप करने का आरोप लगाया गया था।

एफआईआर के अनुसार, व्यक्ति की महिला से फेसबुक के जरिए मुलाकात हुई थी। वह उसकी बहन की दोस्त थी। उनके बीच संबंध बने। आरोप है कि हर बार उसने उसे आश्वासन दिया कि वह उससे शादी करेगा।

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश

वहीं, एक अन्य मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ा निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि सरकार बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामलों से विशेष रूप से निपटने के लिए प्राथमिकता के आधार पर समर्पित पॉक्सो अदालतें बनाए।

जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पी बी वराले की पीठ ने कहा कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के मामलों के लिए विशेष अदालतों की संख्या कम होने के चलते सुनवाई पूरा करने के लिए निर्धारित समयसीमा का पालन नहीं हो पा रहा ह।

सुप्रीम कोर्ट ने और क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसलिए अपेक्षा की जाती है कि केंद्र और राज्य सरकारें पॉक्सो मामलों की जांच से जुड़े अधिकारियों को संवेदनशील बनाने के लिए उचित कदम उठाएंगी।

साथ ही पॉक्सो मामलों की सुनवाई के लिए अदालतें भी बनाई जाएंगी। कोर्ट ने निर्धारित अनिवार्य अवधि के भीतर चार्जशीट दाखिल करने के अलावा निर्धारित समय में केस की सुनवाई पूरा करने का भी निर्देश दिया।

हाईटेंशन तार हादसा : मजदूर की मौत, DRM ऑफिस के सामने प्रदर्शन
Engineer Urine Incident : चपरासी ने इंजीनियर को पानी की जगह पिला दिया पेशाब, थाने में पहुंचा मामला
महिला डॉक्टर के साथ मानसिक प्रताड़ना के मामले में निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंची टीम, बयान बाद अध्यक्ष को सौंपेगी रिपोर्ट
प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: “स्वास्थ्य मंत्री लोगों को लूटते हैं, राज्य अध्यक्ष खुद शराब माफिया”
Sukma Naxal Encounter: गोलापल्ली के जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

Grain ATM
Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी

बिलासपुर में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही नए…

Sawan Somwar
Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ पूरी तरह…

Liquor Shop
Liquor Shop : शराब दुकान को लेकर गांव में बढ़ा बवाल, पूर्व मंत्री ने अधिकारी को फोन पर दी सख्त चेतावनी

कोरबा जिले के एक गांव में प्रस्तावित शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?