CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कर्नल सोफिया पर मंत्री विजय शाह का विवादित बयान, हाई कोर्ट ने FIR को बताया कमजोर, गिरफ्तारी पर सवाल…!

कर्नल सोफिया पर मंत्री विजय शाह का विवादित बयान, हाई कोर्ट ने FIR को बताया कमजोर, गिरफ्तारी पर सवाल…!

By Newsdesk Admin
16/05/2025
Share

सीजी भास्कर 16 मई। कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अपमानजनक बयान देने वाले मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

Contents
  • ‘क्या यह हाई कोर्ट की अवमानना नहीं?’
  • क्या यह हाई कोर्ट की अवमानना नहीं है?
  • विजय शाह ने मांगी माफी 
  • पुलिस पर उठे सवाल, कोर्ट ही करेगा निगरानी 

हाई कोर्ट के आदेश के बाद शाह के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज की गई, लेकिन करीब 36 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इतना ही नहीं, पुलिस ने एफआईआर में आरोपी विजय शाह के नाम के आगे दो बार ‘श्री’ लिखकर भरपूर सम्मान दिया। शायद इसी वजह से हाई कोर्ट ने कड़ा असंतोष जताया है।

कोर्ट ने एफआईआर को कमजोर करार दिया.हाई कोर्ट की युगलपीठ में शामिल जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला ने गुरुवार को एफआईआर की कमियों पर सवाल उठाए।

कोर्ट ने कहा कि एफआईआर में अपराध का स्पष्ट और विस्तृत विवरण शामिल नहीं है, जिसके कारण यह निष्पक्ष जांच को प्रभावित कर सकती है. कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए और एफआईआर में अपराधों का व्यापक विवरण शामिल किया जाए।

जस्टिस श्रीधरन ने टिप्पणी की, "एफआईआर को इस तरह तैयार किया गया है कि इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देकर रद्द कराया जा सकता है।

इसमें अपराध के तथ्यों का जिक्र तक नहीं है.”दरअसल, विजय शाह ने इंदौर जिले के महू में 12 मई को एक कार्यक्रम के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर उन्हें ‘आतंकवादियों की बहन’ कहा था. इस बयान के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 14 मई को पुलिस को चार घंटे के भीतर शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।

इसके अनुपालन में बुधवार रात 11:27 बजे इंदौर के मनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152 (भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाला कृत्य), 196(1)(बी) (समुदायों के बीच सद्भाव को प्रभावित करने वाला कृत्य) और 197(1)(सी) (सांप्रदायिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाला बयान) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

‘क्या यह हाई कोर्ट की अवमानना नहीं?’

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 सभी नागरिकों को कानून के समक्ष समानता का अधिकार देता है। किसी को विशेष दर्जा नहीं दिया जा सकता। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार सेना का अपमान करने वाले मंत्री को ‘श्री’ कहकर संबोधित कर रही है।

क्या यह हाई कोर्ट की अवमानना नहीं है?

क्या सरकार विजय शाह को ‘श्री’ कहकर अपनी स्वामीभक्ति दिखा रही है? कानून सबके लिए समान है।

विजय शाह ने मांगी माफी 

उधर, विजय शाह ने अपने बयान पर कई बार माफी मांगी है और कहा कि वह कर्नल सोफिया कुरैशी का अपनी बहन से भी अधिक सम्मान करते हैं। हालांकि, कांग्रेस ने उनकी माफी को अपर्याप्त बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी है।

कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को राजभवन के बाहर काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर शाह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस पर उठे सवाल, कोर्ट ही करेगा निगरानी 

उधर, हाई कोर्ट ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए जांच की निगरानी करने का फैसला किया है। कोर्ट ने कहा कि एफआईआर में जानबूझकर कमियां छोड़ी गई हैं, ताकि इसे भविष्य में रद्द कराया जा सके। इस बीच, शाह ने हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जहां शुक्रवार को सुनवाई होनी है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई और कहा कि एक मंत्री को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. मंत्री पद की कुछ मर्यादा होती है।

UPSC Result 2024: शक्ति दुबे ने हासिल किया पहला स्थान, सीएम योगी ने दी इस अंदाज में बधाई, डिप्टी सीएम भी हुए खुश
Extradition of Mehul Choksi: भगोड़े कारोबारी को बड़ा झटका, बेल्जियम कोर्ट ने कहा – भारत भेजने में कोई दिक्कत नहीं
वैशाली नगर में पहुंचा 2000 किलो करेला, 25 वर्ष से वितरण करवाते रहे हैं MLA रिकेश सेन
Chhattisgarh Weather Alert: दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश और तेज हवाओं का खतरा
Basti Child Burial Case: बस्ती में हैवान बाप ने घर के अंदर गड्ढा खोदा, तीन बच्चों को जिंदा दफनाने की कोशिश—पहुंची पुलिस और बची जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल

सीजी भास्कर, 14 मई। देश की राजनीति में…

Kubbra Sait
Kubbra Sait : जिस रोल को लोगों ने बताया था बड़ी गलती, उसी ने बदल दी इस एक्ट्रेस की पूरी किस्मत

सीजी भास्कर, 14 मई। फिल्मी दुनिया में पहचान…

DA Hike
DA Hike : थलापति विजय ने कर्मचारियों और महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब खातों में आएगी राहत

सीजी भास्कर, 14 मई। तमिलनाडु में गुरुवार को…

Governance Review
Governance Review : मुख्य सचिव ने अधिकारियों से आखिर किन योजनाओं का मांगा हिसाब, मंत्रालय में घंटों चला मंथन

सीजी भास्कर, 14 मई। मुख्य सचिव विकासशील ने…

You Might Also Like

देश-दुनिया

दिल्ली: कुछ दिन पहले आई नौकरानी ने लाखों के गहने और कैश पर किया हाथ साफ, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

01/07/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक घोटाला: बरमकेला ब्रांच में करोड़ों की हेराफेरी, मुख्यालय के बड़े अफसर शक के घेरे में..

01/03/2025
ED Raids Call Center Scam
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

ईडी ने सात ठिकानों पर मारे छापे, 100 करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त

23/08/2025
अपराधदेश-दुनिया

रेप पर इलाहबाद HC के फैसल के खिलाफ याचिका: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, जैसे ही वकील ने शुरू की पैरवी, SC टोकते हुए बोला- लैक्चरबाजी बंद करो और…

24/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?