CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Horticulture Success Story : खेती में क्रांति..! पीतांबर नायक की स्मार्ट फार्मिंग से हर सीजन में लाखों की कमाई

Horticulture Success Story : खेती में क्रांति..! पीतांबर नायक की स्मार्ट फार्मिंग से हर सीजन में लाखों की कमाई

By Newsdesk Admin
16/05/2025
Share
Horticulture Success Story
Horticulture Success Story

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम लोहरसिंह निवासी कृषक (Horticulture Success Story) पीतांबर नायक ने परंपरागत खेती से हटकर नवाचार की राह अपनाई और एक मिसाल कायम की है। जहां अधिकतर किसान आज भी धान पर निर्भर हैं, वहीं पीतांबर नायक अब तरबूज, पपीता, खीरा, करेला और खरबूज जैसी नकदी फसलों से हर सीजन में 8 से 10 लाख रुपये तक की आमदनी कर रहे हैं।

उनके पास लगभग 30 एकड़ कृषि (Horticulture Success Story) भूमि है, जिसमें से एक हिस्से में उन्होंने आधुनिक उद्यानिकी खेती शुरू की। इस बदलाव की शुरुआत राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन और उद्यानिकी विभाग के सहयोग से हुई, जिन्होंने उन्हें शेड नेट हाउस, पैक हाउस, ड्रिप सिंचाई और अन्य आधुनिक सुविधाएं प्रदान कीं।

इससे न केवल उत्पादन बढ़ा बल्कि फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ, जिससे उन्हें मंडियों में बेहतर दाम मिलने लगे। श्री नायक ने बताया कि पहले वे केवल धान की खेती से सीमित लाभ अर्जित करते थे, लेकिन सरकारी योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन के चलते अब उनका रुझान उद्यानिकी फसलों की ओर बढ़ा है।

उनका मानना है कि यदि किसान (Horticulture Success Story) सरकारी योजनाओं का सही ढंग से उपयोग करें और आधुनिक तकनीक अपनाएं, तो खेती केवल आजीविका नहीं बल्कि लाभकारी व्यवसाय बन सकती है।

आज पीतांबर नायक न केवल खुद लाभ कमा रहे हैं, बल्कि अपने अनुभवों से आसपास के किसानों को भी प्रेरित कर रहे हैं। उनके फार्म में काम करने वाले युवा भी आधुनिक खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

Jaisingh Bhardwaj Suspended : डौण्डी Beo जयसिंह भारद्वाज निलंबित, दुर्ग संभाग कमिश्नर ने की कार्रवाई, जानिए वजह
Mission Amrit 2.0 : 7.29 करोड़ से बनेंगे 3 आधुनिक उद्यान, लगेंगे 8,732 पौधे
1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
Vishnudeo Sai Meets Rajeev Shukla : छत्तीसगढ़ को मिलेगी क्रिकेट की अंतरराष्ट्रीय पहचान, नवा रायपुर स्टेडियम में जल्द होंगे इंटरनेशनल मैच
Chhattisgarh Monsoon Session 2026 : आज से अविश्वास प्रस्ताव और नकटी मुद्दे पर गरमाएगी सियासत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?