CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » चुनावी साल में पटना वालों को बड़ी सौगात, CM नीतीश कुमार ने किया मल्टी मॉडल हब और सबवे का उद्घाटन

चुनावी साल में पटना वालों को बड़ी सौगात, CM नीतीश कुमार ने किया मल्टी मॉडल हब और सबवे का उद्घाटन

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

17 मई 2025 :

Bihar News: चुनावी साल में बिहार सरकार की तरफ से सौगात दिए जाने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में राजधानी पटना के लोगों को बड़ी सौगात मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (17 मई, 2025) को मल्टी मॉडल हब और सबवे का उद्घाटन किया. पटना जंक्शन और जीपीओ गोलम्बर के बीच बने मल्टी मॉडल हब में पार्किंग की व्यवस्था की गई है. जंक्शन क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या रहती है. ऐसे में मल्टी मॉडल हब के बनने से यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन की व्यवस्था मिलेगी.

मल्टी मॉडल हब पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि अब पटना जंक्शन से लोग सीधे आर ब्लॉक तक चले आएंगे. आगे मेट्रो परियोजना पर काम करने का संकेत दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सब कुछ हो गया है. आप देख ही रहे हैं. आगे और भी बहुत कुछ होगा. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने डीएम चंद्रशेखर सिंह को बुलाया सिंह. उन्होंने कहा कि आप भागिए मत, यह सब पत्रकार लोग हैं इनको एक एक चीज दिखाइए.

पटना वासियों को मिली सौगात

डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बहुमंजिला पार्किंग बनाई गई है. जंक्शन को अंडरग्राउंड सबवे से जोड़ा गया है. अब ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी. आगे मेट्रो की भी कनेक्टिविटी दी जाएगी. नई व्यवस्था के बाद अब जीपीओ गोलंबर से सीधे पटना जंक्शन पहुंचना आसान हो गया है. मल्टी मॉडल हब को हाईटेक तरीके से बनाया गया है. नवनिर्मित मल्टी मॉडल हब में कुल आठ दरवाजे हैं. सभी वाहनों के लिए अलग अलग लेन की व्यवस्था की गई है. नया रूट मैप कमर्शियल गाड़ियों के लिए बनाया गया है.

स्टेशन के पास नहीं लगेगा जाम

मल्टी मॉडल हब में चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन और बसों के लिए अलग-अलग लेन बनाए गए हैं. वाहनों को अलग-अलग दरवाजे से मल्टी हब में प्रवेश करना होगा. बाहर निकलने के लिए अलग दरवाजे सुनिश्चित किए गए हैं. अमूमन पटना जंक्शन के पास जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

निश्चित तौर पर पटना स्मार्ट सिटी की पहल ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में मदद करेगी. सरकार का मकसद यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराना है. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नई व्यवस्था को बहुत अच्छा बताया. मुख्यमंत्री ने बताया कि मल्टी हब में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

हमने पटना और बेंगलुरु नेवी पोर्ट तबाह कर दिए, पाकिस्तानियों के दावों पर रिएक्शन वायरल…!
गांजा नहीं दिया तो मार डाला… हत्या करने के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी, सुपौल का मामला
Chhattisgarh Marriage Registration Rule: शादी के 7 दिन में बनेगा मैरिज सर्टिफिकेट, फर्जी विवाह और बाल विवाह पर कसेगा शिकंजा
प्रेमी जोड़े ने चलती ट्रेन से नदी में लगाई छलांग, दोनों की मौत
Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट में अब बढ़ेगी न्यायाधीशों की ताकत, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद तेज हुई चर्चा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Body Found in Cremation Ground
Youth Body Found in Cremation Ground : श्मशान घाट में मिला युवक का शव, पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Youth Body Found in Cremation Ground : पुलिस…

Paddy Procurement Monitoring Demand
Paddy Procurement Monitoring Demand : धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर दो संगठनों ने उठाए सवाल, निगरानी समिति बनाने की मांग

Paddy Procurement Monitoring Demand : संगठन ने प्रशासन…

Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज
Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल…

Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप
Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप

बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी
Mahadev Satta Case : 6000 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट में सौरभ चंद्राकर ने झाड़ा पल्ला! लाइजनिंग से किया इनकार, रवि उप्पल पर डाली जिम्मेदारी

करीब छह हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?