CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बार्डर पर गोल्ड स्मगलिंग को सेना ने किया नाकाम, 1 करोड़ का सोना और 41 किलो गांजा जब्त

बार्डर पर गोल्ड स्मगलिंग को सेना ने किया नाकाम, 1 करोड़ का सोना और 41 किलो गांजा जब्त

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 मई। बांग्लादेश बॉर्डर इलाके में सेना ने गोल्ड स्मगलिंग की कोशिश को नाकाम किया है। BSF ने यहां एक तस्कर के पास से करीब 1 करोड़ रुपये के 10 सोने के बिस्कुट और बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है। सेना ने आसपास के गांव वालों से इस तरह की सूचना देने की अपील की है, जिसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया है।

Contents
  • बीएसएफ ने जब्त किया 1 करोड़ रुपये का सोना
  • सेना ने जब्त किया 41 किलो गांजा
  • सेना की जनता से अपील

बीएसएफ की तरफ से यह कार्रवाई 16 मई 2025 को की गई, जब हकीमपुर सीमा चौकी पर जवानों को सोने की तस्करी के प्रयास के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी। इस खुफिया सूचना पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसके साथ ही हकीमपुर चेक पोस्ट पर सभी कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया और सभी संभावित मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई थी।

सुबह करीब 10:30 बजे जवानों ने हकीमपुर उत्तरपारा गांव के पास दो व्यक्तियों की संदिग्ध हरकत देखी थी। दोनों को रोक कर पूछताछ की गई और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 सोने के बिस्कुट बरामद हुए। इसके तुरंत बाद तस्करों को तुरंत मौके पर ही हिरासत में लिया गया और आगे की पूछताछ के लिए हकीमपुर सीमा चौकी ले जाया गया।

बीएसएफ ने जब्त किया 1 करोड़ रुपये का सोना

शुरुआती पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने खुलासा किया कि वे उत्तर 24 परगना जिले के हकीमपुर उत्तरपारा गांव के रहने वाले हैं।

उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें उसी गांव के एक अन्य निवासी को सोना सौंपना था, जिसके लिए उन्हें ₹2,800 मिलने थे। हालांकि, बीएसएफ के सर्च ऑपरेशन और अलर्ट होने के कारण उनका प्लान सफल नहीं हो पाया। जब्त किए गए सोने का कुल वजन 1.167 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹1 करोड़ 11 लाख है।

सेना ने जब्त किया 41 किलो गांजा

सोने की तस्करी के साथ ही बॉर्डर इलाकों में गांजे और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। इसी के तहत उसी दिन अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान, नदिया जिले में 32 बटालियन और उत्तर 24 परगना जिले में 143 बटालियन के जवानों ने कुल 41 किलो गांजा जब्त किया। यह जब्ती उस समय की गई जब तस्कर भारत से बांग्लादेश में तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।

सेना की जनता से अपील


बीएसएफ ने सीमावर्ती इलाकों में रहने वालों से अपील की है कि अगर उन्हें सोना तस्करी या फिर किसी भी तरह के नशीले पदार्थ की तस्करी सूचना मिलती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 14419 पर या 9903472227 पर व्हाट्सएप संदेश या वॉयस मैसेज के माध्यम से दे सकते हैं। ऐसी जानकारी देने वालों को उचित इनाम के साथ ही नाम भी गुप्त रखा जाएगा।
Patwari Suspended : अनुमति के बिना गैरहाजिर पटवारी दीपकदास निलंबित, SDM ने की कार्रवाई
Ross Taylor Comeback : 41 साल की उम्र में संन्यास से लौटे रॉस टेलर
कलेक्टोरेट को बम से उड़ाने की चेतावनी, Email में IED की बात.
Rail Minister Press Conference Chhattisgarh: वर्चुअल ब्रीफिंग में अफसरों की झपकी, विकास के दावों पर सवाल
कांग्रेस नेता रविंद्र चौबे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा, PCC बैठक में भिड़े 2 अध्यक्ष
रायपुर में कृषि कारोबारियों पर ED की छापेमारी, दुर्ग-भिलाई में भी दबिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा: CGMSC गड़बड़ी पर अजय चंद्राकर और मंत्री श्याम बिहारी में तीखी नोकझोंक..

07/03/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीति

Sunetra Pawar Deputy CM: महाराष्ट्र को मिलेगी पहली महिला उपमुख्यमंत्री

31/01/2026
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

सिपाही की हत्या का आरोपी जेल में बेखौफ, ली मस्त नींद और खाया खाना

27/05/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

भारत से पंगा लेना पड़ा महंगा..! डोल गया ट्रूडो का सिंहासन, कनाडा के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा

08/01/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?