CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ब्राजील में BRICS बैठक: डॉलर को चुनौती या आंतरिक कलह? जानें जिनपिंग-पुतिन की अनुपस्थिति के मायने

ब्राजील में BRICS बैठक: डॉलर को चुनौती या आंतरिक कलह? जानें जिनपिंग-पुतिन की अनुपस्थिति के मायने

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर 6 जुलाई ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में रविवार से ब्रिक्स (BRICS) समूह का शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है. इस बार एक महत्वपूर्ण बदलाव ने सबका ध्यान खींचा है – चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं. अपने एक दशक से अधिक लंबे शासन में यह पहली बार है जब शी ब्रिक्स की सालाना बैठक से दूर हैं.शी की गैरमौजूदगी ऐसे वक्त में हो रही है जब ब्रिक्स, जो अब 2024 के बाद 10 सदस्यीय समूह बन चुका है और अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के दौर से गुजर रहा है.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर लगाए गए टैरिफ की समय सीमा 9 जुलाई को खत्म हो रही है, जिससे इन देशों पर साझा रणनीति बनाने का दबाव बढ़ा है.क्या ब्रिक्स अब उतना प्रभावी नहीं रहा?ब्रिक्स की शुरुआत 2009 में ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन के आर्थिक सहयोग समूह के रूप में हुई थी, जिसमें एक साल बाद दक्षिण अफ्रीका जुड़ा. 2024 में इसमें मिस्र, UAE, इथियोपिया, इंडोनेशिया और ईरान को भी शामिल किया गया. अब यह समूह वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है, खासकर पश्चिमी देशों के प्रभाव को संतुलित करने के लिए.हालांकि, अलग-अलग राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक सोच रखने वाले देशों का यह समूह अक्सर एकजुटता नहीं दिखा पाता है. हाल ही में ईरान पर हुए हमलों को लेकर संयुक्त बयान में अमेरिका और इज़रायल का नाम नहीं लिया गया, जिससे इस समूह में अंर्तविरोध देखने को मिलाभारत को मिल सकता है

कूटनीतिक लाभइस बार की बैठक में भारत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का केंद्र बिंदु रहने वाला है. चीन और रूस के शीर्ष नेताओं की गैरमौजूदगी से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रमुख मंच मिलने की संभावना है. मोदी ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनेसियो लूला डा सिल्वा के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे.ब्राजील ने पीएम मोदी के सम्मान में स्टेट विजिट का भी आयोजन रखा है, जो कि 8-9 जुलाई को ब्रासिलिया में होगा.

डॉलर के विकल्प की तलाशब्रिक्स के सदस्य लंबे समय से व्यापार में डॉलर की निर्भरता को कम करने और राष्ट्रीय मुद्राओं में लेनदेन को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं. रूस और ईरान जैसे अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित देशों के लिए यह रणनीति खास मायने रखती है. हालांकि, एक साझा ब्रिक्स मुद्रा की संभावना इस बैठक में कम ही दिख रही है,

क्योंकि इसके विरोध में ट्रंप ने जनवरी में 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी थी.शी की अनुपस्थिति के मायनेविश्लेषकों के अनुसार, शी जिनपिंग इस समय घरेलू अर्थव्यवस्था पर ज्यादा ध्यान देना चाह रहे हैं. अमेरिका के साथ चल रहे ट्रेड वॉर और आने वाले वर्षों के लिए चीन की नीति-निर्धारण प्रक्रिया इस समय शी की प्राथमिकता बनी हुई है. उनके करीबी सहयोगी ली कियांग को भेजकर चीन ने संकेत दिया है कि वह ब्रिक्स को महत्व देता है, लेकिन यह बैठक किसी बड़े कूटनीतिक घटनाक्रम की अपेक्षा नहीं कर रही है.तो इस वजह से नहीं आ रहे पुतिनशी जिनपिंग अकेले ऐसे राष्ट्राध्यक्ष नहीं हैं जो ब्रिक्स में मौजूद नहीं रहेंगे बल्कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सम्मेलन में केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे

ठीक उसी तरह जैसे उन्होंने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स बैठक में वर्चुअली हिस्सा लिया था.दरअसल ब्राजील इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) का सदस्य है और उस स्थिति में यदि पुतिन वहां आते तो उन्हें यूक्रेन युद्ध अपराधों के आरोप में कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार करना ब्राज़ील की बाध्यता बन जाती.ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति अधिक महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि वे इस सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से हिस्सा लेने वाले चंद प्रमुख नेताओं में शामिल हैं.

बाबा धाम जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन, गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया श्रावणी स्पेशल का पूरा टाइम टेबल जानिए
दुष्कर्म के आरोपी ने कर ली आत्महत्या, पुलिस पहुंची तो खुद को मार ली गोली, राजीनामा करने पीड़िता सहित उसके घर के सदस्यों पर भी किया था फायर, एक की हो गई थी मौत
औरंगजेब की कब्र का मुद्दा थमा नहीं, हुमायूं के मकबरे पहुंचे VHP के नेता… केंद्र को सौपेंगे रिपोर्ट
Mule account fraud Chhattisgarh : सट्टे के रूपये से प्रापर्टी डीलिंग, शिवसेना जिलाध्यक्ष सहित 2 गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट से फर्जी ट्रांजेक्शन
MPPSC Result: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 और 25 के परिणाम घोषित, कट ऑफ नहीं किया जारी..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?