CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मजबूरी में झूठ बोल रहे थे पाक PM, अब खुद ही उगल दिया पूरा सच’, डिफेंस एक्सपर्ट ने बजाई शहबाज शरीफ की बैंड

‘मजबूरी में झूठ बोल रहे थे पाक PM, अब खुद ही उगल दिया पूरा सच’, डिफेंस एक्सपर्ट ने बजाई शहबाज शरीफ की बैंड

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

17 मई 2025 :

India Pakistan Ceasefire: भारत के साथ हुई संघर्ष में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान हुआ है. पहले पाकिस्तान लगातार नुकसान से इनकार कर रहा था लेकिन अब उसके प्रधानमंत्री ने खुद नुकसान को स्वीकार कर लिया है. नौ सेना के पूर्व अधिकारी और सुरक्षा विशेषज्ञ जीजे सिंह ने बताया कि शहबाज शरीफ ‘मजबूरी’ में झूठ बोल रहे हैं.

नौ सेना के पूर्व अधिकारी और सुरक्षा विशेषज्ञ जीजे सिंह ने कहा है, “पाकिस्तान ने भारत की तरफ से किए गए नुकसान को स्वीकार कर लिया है. उनके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत के हमले में हुए नुकसान को संसद या वे जहां भी बोल रहे थे स्वीकार कर लिया है.”

जीजे सिंह ने पाकिस्तान पर दिया ये बड़ा बयान

आईएएनएस बातचीत करते हुए जीजे सिंह ने कहा, “भारत की तरफ से हुए हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा है. उनके पीएम संसद में या जहां भी बोल रहे हैं, स्वीकार कर रहे हैं कि उनके सेनाध्यक्ष ने फोन कर बताया कि भारत ने नूर खान एयरबेस पर अटैक कर दिया है, वहां मिसाइलें दागी हैं. यह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है और इस्लामाबाद से मात्र 11 किलोमीटर दूर है. उनका पीएम इस बात से इनकार नहीं कर सकता क्योंकि इस्लामाबाद में जो विभिन्न देशों के राजदूत हैं उन्होंने भारत की तरफ की गई बमबारी की आवाज सुनी होगी इसलिए नुकसान छुपाया नहीं जा सकता.”

सुरक्षा विशेषज्ञ ने पाकिस्तान की एक और झूठ से उठाया पर्दा

जीजे सिंह ने आगे कहा, “शहबाज ने कुछ और जगहों पर भी अटैक की बात कबूली है. हमारे डीजीएमओ ने पाकिस्तान के एयरबेस अटैक से पहले कैसे थे और बाद में कैसे हैं इसको ग्राफिक्स के जरिए दुनिया के सामने रखा था. टॉम कूपर और जांस स्पेंसर जैसे विश्लेषकों ने भारत के हमले की पुष्टि और सराहना की है.”

सुरक्षा विशेषज्ञ ने पाकिस्तान की एक और झूठ से पर्दा हटाया. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान कह रहा है कि भारत की डीजीएमओ की तरफ से उन्हें सीजफायर के लिए कॉल गई, जो सरासर झूठ है. भारत के अटैक में हुए बड़े नुकसान के बाद पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ को फोन किया था. पहली कॉल नौ या नौ बजकर तीस मिनट के आसपास आई थी. हमारे डीजीएमओ कॉल के उपलब्ध नहीं थे वे ऑपरेशन में बिजी थे.”

उन्होंने आगे कहा, “जब भारतीय सेना ने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया था तब साढ़े तीन बजे के करीब डीजीएमओ ने पाकिस्तान के डीजीएमओ को कॉल लगाई. रिटर्न कॉल पर पाकिस्तान का डीजीएमओ सीजफायर की गुहार लगाने लगा. हम अपना लक्ष्य हासिल कर चुके थे इसलिए हमारी बात हुई और फिर दोनों तरफ से गोलीबारी बंद हुई.”

‘शहबाज शरीफ को अपनी राजनीति चमकानी है’, बोले डिफेंस एक्सपर्ट

जीजे सिंह ने कहा, “शहबाज शरीफ को अपनी राजनीति चमकानी है. वो अपने लोगों की खुश करने के लिए और कुर्सी बचाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं. सच्चाई उन्हें पता है. इस्लामाबाद राजधानी है. वहं सेना के अधिकारियों, सरकार के अन्य बड़े अधिकारी और राजनयिक रहते हैं. शहबाज उनसे नुकसान की सच्चाई नहीं छुपा सकते. इसी वजह से उन्हें बयान देना पड़ा.”

Jharkhand Murder Case: खूंटी में महिला की निर्मम हत्या, इनकार पर आरोपी ने पत्थर से कुचलकर मार डाला
Egypt Journalists Arrested : मिस्र में छह पत्रकार गिरफ्तार, फैक्ट-चेकिंग मंच की पूरी टीम हिरासत में
Amazon-Flipkart पर फेक सामान! आपकी जिंदगी और पैसे से हो रहा ‘खिलवाड़’
जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के 7 साल के पोते का ऑपरेशन sindoor पर बड़ा बयान, आतंकवादी मुस्लिम नहीं थे, वे…’
बेटे की चाहत में पिता बना जल्लाद: 7 साल की बेटी को नहर में धक्का दिया, मां के सामने हुई दर्दनाक वारदात

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Prince Dhaba Inspection
Raipur Prince Dhaba Inspection : प्रिंस ढाबा पर फिर निगम की कार्रवाई, खाने-पीने की चीजों की जांच; पहले भी लग चुका है जुर्माना

Raipur Prince Dhaba Inspection : अब एक बार…

Raigarh Diesel Tanker Accident
Raigarh Diesel Tanker Accident : डीजल टैंकर और कार की टक्कर, टैंकर पलटते ही डीजल लेने जुटे लोग

Raigarh Diesel Tanker Accident : घटना की सूचना…

Missing Youth Murder Case
Missing Youth Murder Case : बलरामपुर में लापता युवक का कटा सिर दफन मिला, धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

Missing Youth Murder Case : पुलिस आसपास के…

Two Wheeler Theft Case
Two Wheeler Theft Case : चोरी की स्कूटी से बाइक चोरी करने निकले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 दोपहिया वाहन बरामद

Two Wheeler Theft Case :पुलिस के अनुसार, गिरोह…

Balod Student Acid Attack
Balod Student Acid Attack : बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत

Balod Student Acid Attack :पुलिस मामले की जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?