CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रेम में बाधा बने 4 साल के मासूम को ताबीज से घोंटा, दांतों से काटा, ममता शर्मसार

प्रेम में बाधा बने 4 साल के मासूम को ताबीज से घोंटा, दांतों से काटा, ममता शर्मसार

By Newsdesk Admin
19/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 19 मई। एक मां ने अपने चार साल के बच्चे की हत्या कर दी। उसने बच्चे के गले में पड़े ताबीज से उसका गला घोट दिया। इससे भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने मासूम को दांतों से कई जगह काटा।

फिर उसकी डेड बॉडी को उठाकर बाबा के बगल में बिस्तर पर रख दिया और खुद दबे पांव खाना बनाने किचन में चली गई। इस बीच जब बच्चे ने कोई हरकत नहीं तो परिवार में कोहराम मच गया।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब बारीकी से जांच की और घर के सदस्यों से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

जांच में पता चला कि महिला का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसमें उसका बच्चा बाधा बन रहा था, इसलिए उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। फिलहाल, पुलिस ने मृतक बच्चे के पिता की शिकायत पर हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

दरअसल, पूरा मामला कानपुर के नरवाल इलाके का है जहां रहने वाले सुशील की फतेहपुर के खागा निवासी मनीषा से शादी हुई थी। दोनों के 4 साल का एक मासूम बच्चा था। इधर कुछ दिनों पहले मनीषा का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध हो गए थे।

पति सुशील ने एक बार उसको प्रेमी के साथ पकड़ भी लिया था और जमकर फटकार लगाई थी, लेकिन मनीषा नहीं सुधरी।

प्रेमी के प्यार में पागल मनीषा एक महीने पहले उसके साथ घर छोड़कर फरार हो गई थी। पति ने प्रेमी के घर वालों पर दबाव बनवाकर किसी तरह मनीषा को दोबारा अपने घर बुलाया। तीन दिन पहले ही मनीषा अपने बच्चे के साथ उसके पास लौट कर आई थी।

घर में आने पर सुशील ने मनीषा को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि अगर तुझे भागना ही था तो मेरे बेटे को क्यों ले गई थी। मनीषा मन ही मन पति की बातें सुनती रही और उसने ठान लिया बच्चे की वजह से उसके प्रेम प्रसंग में दिक्कत आ रही है। इसलिए अब बच्चे को रास्ते से हटाना होगा।

ऐसे में रविवार की शाम को उसने अपने बेटे अनिरुद्ध का गला उसके गले में पड़े ताबीज से कस दिया। बच्चे को मारने के बाद उसने उसके शरीर पर कई जगह दांतों से काटा। फिर डेड बॉडी को चादर में लपेटकर ऊपर के कमरे में लेटे बाबा फूल सिंह के बगल में लिटा दिया।

कुछ देर बाद बच्चे की बॉडी में कोई हरकत ना देखकर फूल सिंह ने चादर खोली तो उसे खून से सना अपना पोता नजर आया। सभी घर वालों को बुलाकर फूल सिंह ने बॉडी को दिखाया तो लोगों ने मनीषा को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामले में एसीपी सुधीर का कहना है कि बच्चे की हत्या की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर गई थी। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पिता की शिकायत पर मृतक की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बच्चे की हत्या करना कबूल कर लिया है। अब महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
Malda Protest Case NIA : मालदा प्रोटेस्ट केस में बड़ी कार्रवाई, मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, NIA जांच में 35 आरोपी पकड़े गए
भारत के प्रहार से थर्राया पाकिस्तान! डिप्टी PM इशाक डार बोले- हम कदम पीछे हटाने को तैयार, अगर…
Mass Protest Koylibeda: अस्पताल भवन समेत बुनियादी मांगों पर महारैली, 68 गांवों से उमड़ेगा जनसैलाब
IPL Betting Arrest : क्रेटा कार में घूम-घूम कर खिला रहे थे IPL सट्टा, ‘बेट भाई 9’ के जरिए लाखों का दांव लगाने वाले 3 सट्टेबाज गिरफ्तार
नौ महीने तक गर्भवती शिक्षिका से कराई ड्यूटी, प्रिंसिपल से छुट्टी मांगी तो पेट में मारा घूंसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bus Strike Chhattisgarh : प्रदेश में बंद हो सकती है यात्री बस सेवा, किराया बढ़ाने समेत 9 मांगों पर अड़े आपरेटर
Bus Strike Chhattisgarh : प्रदेश में बंद हो सकती है यात्री बस सेवा, किराया बढ़ाने समेत 9 मांगों पर अड़े आपरेटर

यातायात महासंघ ने कहा है कि मांगों पर…

Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल
Chhattisgarh Monsoon Rain : 10 सितंबर से फिर सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को रायपुर-बस्तर में बरसेंगे बादल

अब नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से…

Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस
Eklavya School Shivpur Action : छात्राओं के पैदल मार्च के बाद प्राचार्य हटाए गए, अधीक्षिका को नोटिस

छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं (Eklavya School Shivpur Action)…

Eklavya School Assault
Eklavya School Assault : स्कूल में 9वीं के 8 छात्रों से मारपीट, हॉस्टल अधीक्षक की कार्यशैली पर सवाल

Eklavya School Assault : घटना के बाद परिजनों…

Balod Truck Pickup Accident
Balod Truck Pickup Accident : ट्रक-पिकअप की भीषण भिड़ंत, 45 मिनट तक वाहन में फंसा रहा चालक

Balod Truck Pickup Accident : हादसे के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?