CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 10 साल से दिल्ली पुलिस को दे रहे थे चकमा, धोखाधड़ी के मामले में 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

10 साल से दिल्ली पुलिस को दे रहे थे चकमा, धोखाधड़ी के मामले में 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
20/05/2025
Share

20 मई 2025 :

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नजफगढ़ और द्वारका इलाके में फ्रॉड और धोखाधड़ी करने के मामले में पिछले 10 सालों से चल रहे वांटेड 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान राजकुमार और बाला देवी के रूप में हुई है. यह दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को प्रो क्लेम ऑफेंडर घोषित किए जाने के बाद दोनों आरोपियों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 29 दिसंबर 2014 को आरोपियों ने नजफगढ़ के रोशन गार्डन में एक प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक फर्जी जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी बनाई और प्रॉपर्टी का एक हिस्सा 2 अलग-अलग लोगों को धोखे से बेच दिया. इस मामले में दोनों के खिलाफ दिल्ली के नजफगढ़ थाने में FIR दर्ज कराई गई.

क्राइम ब्रांच ने इस पूरे मामले की गहराई से जांच करने के आदेश मिलने के बाद लगातार सर्विलांस और खुफिया सूत्रों के माध्यम से आरोपियों के लोकेशन का पता लगाना शुरू कर दिया. दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए एक फूल प्रूफ प्लान बनाया, जिसके तहत इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. 16 मई 2025 को दिल्ली पुलिस को यह जानकारी मिली की दोनों आरोपी हरियाणा के सोनीपत के गांव में छिपे हुए हैं.

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव की घेराबंदी की और उसके बाद दिल्ली पुलिस ने 17 मई को दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. दिल्ली पुलिस के इस पूरे मामले में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह अपराध करने के बाद लगातार ठिकाने बदलते रहे और कई शहरों में नाम और पहचान छुपा कर रहे.

दिल्ली पुलिस की जांच में अहम खुलासे

दिल्ली पुलिस ने जब इस पूरे मामले में सख्ती से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने कहा कि वह आर्थिक तंगी से परेशान थे. इसको लेकर उन्होंने धोखाधड़ी की योजना बनाई थी. वहीं इस मामले में आरोपी राजकुमार के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है. दिल्ली पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है.

PMAY-G Housing Day : अब हर पंचायत में 7 तारीख को ‘आवास दिवस’
कांग्रेस ने संविधान की ऐसी-तैसी कर दी, मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया, हिसार में बोले पीएम मोदी
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- ‘तेजस्वी यादव की खटिया खड़ी…’
Bulldozer Action : डीएम दफ्तर के बाहर अचानक चली मशीनें, सड़क पर बैठ गए वकील, फिर बढ़ गया तनाव
Pakistan Search Trends 2025: गूगल ने खोली पाकिस्तानियों की इंटरनेट पसंद की असली तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?