CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति की बेवफाई से आहत महिला ने की आत्महत्या, मामला राजधानी रायपुर का

पति की बेवफाई से आहत महिला ने की आत्महत्या, मामला राजधानी रायपुर का

By Newsdesk Admin
21/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मई। रायपुर राजधानी के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। महावीर नगर, न्यू पुरेना निवासी 31 वर्षीय कावेरी साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार को उस वक्त सामने आई, जब परिजनों ने कावेरी को अपने कमरे में फंदे पर लटका पाया।

सूचना मिलते ही राजेन्द्र नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कावेरी साहू पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी।

बताया जा रहा है कि कावेरी को हाल ही में अपने पति मनोज साहू के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते थे।

सूत्रों का कहना है कि मनोज साहू द्वारा पत्नी को लगातार मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी, जिससे आहत होकर कावेरी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार, कावेरी हमेशा मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की महिला थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह गुमसुम और तनावग्रस्त दिखाई दे रही थी।

घर में आए दिन झगड़े और मनोज साहू के रवैये ने कावेरी की जिंदगी को और मुश्किल बना दिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, मनोज साहू से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। यदि मानसिक प्रताड़ना और अवैध संबंधों की पुष्टि होती है, तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। परिजनों और पड़ोसियों में शोक का माहौल है।
DMF घोटाला मामले में ED की रेड 🛑 छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र में भी दबिश 🛑 1 करोड़ से अधिक रकम बरामद
“मोर शहर मोर जिम्मेदारी” के तहत मेघ गंगा ग्रुप के विशेष प्रयास से चमचमाने लगा है दुर्ग शहर का शहीद चौराहा (ग्रीन चौक), शहीदों की मूर्ति का हुआ अनावरण, सौंदर्यीकरण के रखरखाव का भी समाजसेवी पारख ने ली जवाबदारी
Project Aangan Lakshmi : प्रोजेक्ट आंगन लक्ष्मी से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल
Kainchi Dham Bridge : कैंची धाम में बन रहा ॐ आकार का पुल क्यों बना विवाद की वजह, डिजाइन से लेकर ऊंचाई तक उठे सवाल
Miss India Universe 2025 Winner : मिस इंडिया यूनिवर्स बनीं भाटापारा की दामिनी, सपना मिस वर्ल्ड बनने का…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nepal Electricity
Nepal Electricity : बाढ़ की तबाही के बीच नेपाल ने भारत को बेची 370 करोड़ की बिजली, बांग्लादेश को भी सप्लाई शुरू

नेपाल में भीषण बाढ़ से जलविद्युत परियोजनाओं को…

Baby Elephant
Baby Elephant : कोरबा में नन्हे हाथी की छठी पर जुटे सात गांवों के लोग, पूजा-पाठ के बाद बांटी प्रसादी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नन्हे हाथी के…

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi :  अमित शाह पर टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी बरी, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में 26 अक्टूबर को…

Balodabazar Accident
Balodabazar Accident :  बलौदाबाजार में खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, तीन की मौत, गैस कटर से निकाले गए यात्री

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक…

Mahtari Vandan Yojana : दिवाली से पहले महिलाओं को किस्त देने की मांग, सरिता मल्होत्रा बोलीं- 1,000 नहीं, अब 2,500 मिले
Mahtari Vandan Yojana : दिवाली से पहले महिलाओं को किस्त देने की मांग, सरिता मल्होत्रा बोलीं- 1,000 नहीं, अब 2,500 मिले

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?