CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कियोस्क संचालक ने KYC के नाम पर फिंगरप्रिंट लिए, खाते से 42 लाग निकाल कर भागा, उड़ीसा से पकड़ाया

कियोस्क संचालक ने KYC के नाम पर फिंगरप्रिंट लिए, खाते से 42 लाग निकाल कर भागा, उड़ीसा से पकड़ाया

By Newsdesk Admin
22/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 मई। जशपुर जिले में कियोस्क संचालक ने बैंक खाताधारकों से 42 लाख की ठगी की है। आरोपी संदीप यादव (30) भारतीय स्टेट बैंक और आईसेक्ट लिमिटेड के संयुक्त ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक था। आरोपी ने KYC अपडेट के बहाने 59 ग्राहकों के फिंगरप्रिंट लिए।

Contents
  • 59 खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी
  • ट्रेन से भागने की फिराक में था आरोपी
  • आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज
  • पुलिस से बचने के लिए लोकेशन बदल रहा था

बायोमेट्रिक डिवाइस का दुरुपयोग कर उनके खातों से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। शुरुआती जांच में 10.79 लाख रुपए की धोखाधड़ी सामने आई है। कुल राशि 42 लाख रुपए तक पहुंचने की आशंका है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को उड़ीसा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

59 खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी

आईसेक्ट लिमिटेड के अधिकारी आशीष भदौरिया ने 6 जनवरी 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि आरोपी ने 59 खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी की। पीड़ितों में सुमित्रा बाई, शशिलता एक्का, प्रमिला बाई समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।

ट्रेन से भागने की फिराक में था आरोपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मुताबिक, आरोपी पहले बैंगलोर में था। वहां से ट्रेन में भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने टीटीई की मदद से उसे झारसुगुड़ा स्टेशन पर पकड़ा। आरोपी से दो लैपटॉप, बायोमेट्रिक डिवाइस, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन और 10,500 रुपए नगद बरामद हुए हैं।

आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज

पुलिस ने ऑपरेशन ‘अंकुश’ के तहत ये कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ थाना कुनकुरी में BNS की धारा 316(5), 318(4) तथा IPC की धारा 420, 408 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस से बचने के लिए लोकेशन बदल रहा था

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी बहुत शातिर है और लगातार स्थान बदलते हुए पुलिस से बच रहा था। टेक्निकल ट्रैकिंग व सतर्क टीम की बदौलत उसे पकड़ा गया है। विवेचना जारी है, और अभी और भी पीड़ित सामने आ रहे हैं। ठगी की कुल राशि और बढ़ सकती है।

दाढ़ी बनवाते समय नाई ने काटा युवक का गाल, शराब विवाद के बाद घटना…
Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम
CRPF Jawan Suicide Case : CRPF जवान ने पेड़ पर लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह
Jashpur Bridge : जशपुर को मिली बड़ी राहत, अब तीन राज्यों के लोगों का सफर होगा आसान
मेकाहारा में स्टाफ संकट: वार्ड बॉय नहीं, अटेंडर-डॉक्टरों में झड़प, 500 पद खाली..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?