CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नेशनल हेराल्ड मामला: ED की चार्जशीट में ‘जबरन डोनेशन’ का दावा, गांधी परिवार पर निशाना

नेशनल हेराल्ड मामला: ED की चार्जशीट में ‘जबरन डोनेशन’ का दावा, गांधी परिवार पर निशाना

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

सीजी भास्कर 23 मई नेशनल हेराल्ड मामले में दाखिल आरोपपत्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि कुछ कांग्रेस नेता उन व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्होंने वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों के निर्देश पर यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड (YI Pvt Ltd) और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को पैसे डोनेट किए, क्योंकि ऐसा नहीं करना उनके राजनीतिक करियर और कारोबार के लिए ‘नुकसानदेह’ होता. ईडी ने आरोप लगाया है कि यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड का नियंत्रण राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पास है और दोनों डोनेशन की आड़ में कंपनी को ट्रांसफर किए गए धन के लाभार्थी हैं.

ईडी ने आरोपपत्र 9 अप्रैल को दिल्ली की एक अदालत में दायर किया था, जिसका कोर्ट ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है. ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दायर चार्जशीट में 78 वर्षीय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को आरोपी नंबर 1 और उनके बेटे राहुल गांधी (54) को आरोपी नंबर 2 के रूप में नामित किया है. इसके अलावा पांच अन्य को भी आरोपी बनाया गया है. ईडी ने चार्जशीट में कहा है कि तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी (तत्कालीन विधायक) के कथित निर्देश पर, 2022 में 4 कांग्रेस नेताओं द्वारा 80 लाख से अधिक का दान यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया.

कांग्रेस नेताओं पर yi को डोनेशन देने का बनाया गया दबावचार्जशीट के मुताबिक 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गली अनिल कुमार ने जून 2022 में 20 लाख रुपये का दान दिया, इसी तरह पूर्व विधायक अली शब्बीर ने 20 लाख रुपये का दान दिया. तेलंगाना कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष पी. सुदर्शन ने 15 लाख रुपये का दान दिया और तेलंगाना कांग्रेस के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष ने 25 लाख रुपये का दान दिया. ये सभी दान 2022 में एक महीने के भीतर किए गए.

ईडी ने आरोपपत्र में कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद पवन बंसल ने कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार और डीके सुरेश को 5.80 करोड़ रुपये से अधिक का दान देने का निर्देश दिया था. डीके शिवकुमार और उनके भाई ने दिया ₹50 लाख डोनेशनईडी ने आरोप लगाया है कि डीके शिवकुमार ने अप्रैल 2022 में यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को 25 लाख रुपए दान किए, उसी दिन उनके भाई डीके सुरेश ने भी 25 लाख रुपए दान किए. डीके शिवकुमार से जुड़े नेशनल एजुकेशन ट्रस्ट ने यंग इंडियन को 2 करोड़ रुपए दान किए, जबकि पंजाब में विधायकी का चुनाव लड़ने वाले अमित विज ने तीन किस्तों में 3.30 करोड़ रुपए दान किए. ये सभी दान एक साल के अंदर किए गए.

नेशनल हेराल्ड-एजेएल-वाईआई (National Herald-AJL-YI Case) मामला, यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिकों और बहुसंख्यक शेयरधारकों (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध रूप से हथियाने के लिए कथित साजिश रचने से संबंधित है.हां हमने पार्टी के अखबार को पैसे डोनेट किए हैं: शिवकुमारइस बारे में मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ‘हां, हमने पैसे दान किए हैं. मैंने 25 लाख रुपये दिए और डीके सुरेश ने 25 लाख रुपये और दिए. इसमें क्या गलत है?

हमने पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले अखबार को दान दिया, इसमें क्या गलत है? यह हमारे मेहनत का पैसा है, यह चोरी का पैसा नहीं ह. हमने इसे खुलेआम दिया है. हमने कुछ भी नहीं छिपाया है. हमारा एक ट्रस्ट है, और हमने बिना कुछ छिपाए, खुलेआम, शाही तरीके से योगदान दिया है.’एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड नेशनल हेराल्ड न्यूज प्लेटफॉर्म (न्यूज पेपर और वेब पोर्टल) का प्रकाशक है और इसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है.

ईडी ने अपनी जांच में पाया कि कुछ संस्थाओं ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रभाव में आकर यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को डोनेशन के रूप में पैसों का भुगतान किया. कांग्रेस नेताओं ने इन संस्थाओं और उनके मालिकों को पार्टी की राजनीति में कुछ लाभ दिलाने का वादा किया था. हालांकि, कांग्रेस ने गांधी परिवार के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र को प्रतिशोध की राजनीति बताया है. यंग

पटना में JEE अभ्यर्थी की आत्महत्या, गमछे से लटका मिला शव, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
Adhik Maas 2026 : 13 महीने का होगा नया साल 2026! ज्येष्ठ माह पड़ेगा दो बार, बनेगा ये दुर्लभ संयोग
बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घर में घुसा वाहन, एसडीएम व पुलिसकर्मी घायल
YouTube 15 जुलाई से बदल रहा है नियम, अब सिर्फ असली मेहनत वालों को होगी कमाई!
पूर्व राज्यसभा सदस्य गोपाल व्यास का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निवास जाकर दी श्रद्धांजलि

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

दुनियाभर में Microsoft की सर्विस ठप, 12 घंटे बाद भी बहाली का इंतजार

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट की कई जरूरी ऑनलाइन सेवाएं…

Youth Body Found in Cremation Ground
Youth Body Found in Cremation Ground : श्मशान घाट में मिला युवक का शव, पहचान और मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Youth Body Found in Cremation Ground : पुलिस…

Paddy Procurement Monitoring Demand
Paddy Procurement Monitoring Demand : धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर दो संगठनों ने उठाए सवाल, निगरानी समिति बनाने की मांग

Paddy Procurement Monitoring Demand : संगठन ने प्रशासन…

Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज
Korba Tiger Footprints : जंगल में मिले बाघ जैसे बड़े पंजों के निशान, गांवों में मुनादी! इधर घर के दरवाजे पर बैठा मिला बेहद जहरीला अहिराज

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के कलमीटिकरा गांव के जंगल…

Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप
Korba Budhwari Market Encroachment : अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़े दुकानदार! बुधवारी बाजार में गाली-गलौज के बाद हाथापाई, मचा हड़कंप

बुधवारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?