CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कोर्ट ने तिहाड़ जेल के सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ जारी किया वारंट, अगस्ता वेस्टलैंड से जुड़ा है मामला

कोर्ट ने तिहाड़ जेल के सुपरिंटेंडेंट के खिलाफ जारी किया वारंट, अगस्ता वेस्टलैंड से जुड़ा है मामला

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 मई। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हैलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की याचिका पर जवाब न देने को लेकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट के खिलाफ 5 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने तिहाड़ जेल के सुपरिटेंडेंट को 29 मई को दोपहर में व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का निर्देश भी दिया है।

Contents
  • जेल में खतरनाक कैदी के साथ रखा गया – क्रिश्चियन मिशेल
  • क्या है पूरा मामला ?

राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज संजीव अग्रवाल ने यह अहम आदेश तब दिया जब मिशेल की याचिका पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने कोर्ट में कोई रिपोर्ट दाखिल नहीं की। जबकि इससे पहले कोर्ट से नोटिस जारी किया जा चुका है।

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा की सुबह 11:15 बजे तक इस मामले में कोई भी जवाब कोर्ट को नहीं मिला जिससे यह लगता है कि तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से आदेशों की अनदेखी की गई है।

जेल में खतरनाक कैदी के साथ रखा गया – क्रिश्चियन मिशेल

क्रिश्चियन मिशेल की तरफ से कोर्ट में 30 अप्रैल को एक याचिका दाखिल की थी। उस याचिका में उसने कहा था की तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से उन्हें जेल में एक ऐसे खतरनाक कैदी के साथ रखा गया है जिसके खिलाफ जेल में 41 शिकायतें दर्ज हैं।

मिशेल ने अपनी याचिका में यह भी कहा कि 2019 की एक जांच रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उन्हें किसी से कोई खतरा नहीं है लेकिन यह सरासर झूठ है। हालांकि मामले की सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन ने क्रिश्चियन मिशेल के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वह कभी किसी खतरे की बात लेकर सामने नहीं आए।

लेकिन कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से सुरक्षा को लेकर कोई रिपोर्ट न देने को बेहद गंभीर माना। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है की सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट दोनों से जमानत मिलने के बावजूद भी मिशेल ने 7 मार्च को कोर्ट से कहा कि वह जमानत नहीं लेना चाहता है।

उसने कोर्ट से कहा कि मैं अपनी सजा पूरी करना चाहता हूं और फिर भारत छोड़ना चाहता हूं हालांकि इस बीच उसने कारण बताया कि उसकी जान को खतरा है।

क्या है पूरा मामला ?

आपको बता दें, 2010 में भारत में इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 556.262 मिलियन यूरो की वीवीआईपी हेलीकॉप्टर की डील की थी। जिसमें CBI और ED का आरोप है कि लगभग 398.21 मिलियन यूरो का नुकसान हुआ।

मिशेल पर आरोप है कि उन्होंने इस डील में 30 मिलियन यूरो का बिचौलिया बनकर फायदा उठाया उनके साथ 2 और बिचौलिए गुइडो हैश्के और कार्लो जेरोसा की भी जांच चल रही है।

Lalu Yadav Campaign: पुराने साथियों पर लालू यादव के तीखे हमले से गरमाया बिहार चुनाव
राज ठाकरे के साथ आने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, ‘मेरी तरफ से…’
श्री सिद्ध बाबा बालकनाथजी मंदिर में MLA रिकेश ने अर्पित किया तीन माह का मानदेय, अब लुधियाना से आएगी 6 लाख की रोटी बनाने वाली बड़ी मशीन
कार चालक को अचानक आया हार्ट अटैक, 10 गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर हो गई मौत
राजस्थान पुलिस में ‘फर्जी SI’ का ड्रामा! ‘लेडी सिंघम’ मोना बुगालिया दो साल बाद गिरफ्तार, IPS के साथ बनाती थी रील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?