CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Srh Vs Rcb IPL 2025 : बेकार हुई सॉल्ट और किंग कोहली की दमदार पारियां, टेबल टापर बनने का सपना चकनाचूर

Srh Vs Rcb IPL 2025 : बेकार हुई सॉल्ट और किंग कोहली की दमदार पारियां, टेबल टापर बनने का सपना चकनाचूर

By Newsdesk Admin
24/05/2025
Share
Srh Vs Rcb IPL 2025
Srh Vs Rcb IPL 2025

सीजी भास्कर, 24 मई : आईपीएल 2025 के 65वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Srh Vs Rcb IPL 2025) ने 42 रनों से जीत हासिल कर ली है। लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर खेले जा रहे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 232 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम महज 189 रनों के स्कोर पर ढ़ेर हो गई।

लखनऊ के ईकाना स्टेडियम पर शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Srh Vs Rcb IPL 2025) पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। इस दौरान अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी। उनके प्रयास के बदौलत टीम ने महज 4 ओवरों के भीतर 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था।

वहीं, इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 94 रनों की नाबाद पारी खेली और स्कोर को 231 रनों तक पहुंचाया। इस दौरान सनराइजर्स को दूसरी छोर से एक के बाद एक झटके लगते जा रहे थे। लेकिन किशन मजबूती के साथ क्रीज पर खड़े थे और कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे।

जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Srh Vs Rcb IPL 2025) सनराइजर्स के दिए 232 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तब विराट कोहली और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत दी और तेजी से रन बनाए। इस दौरान सॉल्ट ने 62 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

वहीं, कोहली ने 43 रनों का योगदान दिया था। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद टीम एक के बाद एक लुड़कती चली गई। ऐसा लग रहा था मानों विकेटों का पतझड़ शुरु हो गया था। कोहली और सॉल्ट के अलावा टीम का कोई दूसरा बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा तक पार नहीं कर सका था।

IPL में लीग स्टेज के 5 ही मैच बचे हैं। प्लेऑफ की 4 टीमें तो तय हो गई हैं, लेकिन पॉइंट्स टेबल के टॉप पर फिनिश करने की रेस अब भी जारी है। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर उनके क्वालिफायर-1 खेलने की उम्मीदों को कम कर दिया। टीम ने बेंगलुरु को 42 रनों से हराया।

बेंगलुरु तीसरे नंबर पर खिसकी

शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 231 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 189 पर ही सिमट गई। टीम को 42 रन से हार मिली।

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 13 मैचों में चौथी हार मिली। टीम 8 जीत और एक बेनतीजा रहे मैच से मिले एक पॉइंट के सहारे 17 अंक हासिल कर सकी है। टीम अब अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। उन्हें टॉप-2 में फिनिश करने के लिए लखनऊ के खिलाफ 27 मई को आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा।
Suryakumar Yadav Record : सूर्यकुमार के नाम एक और महारिकॉर्ड दर्ज, क्रिकेट के भगवान को छोड़ा पीछे
Marcus Stoinis : प्रीति जिंटा की टीम के लिए ये 11 करोड़ी खिलाड़ी बना सिरदर्द
Rajasthan Royals : राजस्थान ने भेदा चेपौक का किला, चेन्नई को तीन रन से हराया
IND Vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में भारत को मिली हार, 193 रन का लक्ष्य नहीं चेज कर सकी कोच ‘गंभीर’ की सेना
U19 World Cup 2026 : टीम इंडिया ने जीत से किया आगाज, अमेरिका को 6 विकेट से रौंदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?