CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सड़क पार कर रहे मासूम को कार ने कुचला:नानी से पैसे लेकर कुल्फी लेने निकला था; इलाज के दौरान तोड़ा दम…

सड़क पार कर रहे मासूम को कार ने कुचला:नानी से पैसे लेकर कुल्फी लेने निकला था; इलाज के दौरान तोड़ा दम…

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 मई |

ग्वालियर के मोहना एबी रोड पर 21 मई की शाम सड़क हादसे में छह साल के मासूम गौरव उर्फ गजेंद्र की जान चली गई। बच्चा नानी से 10 रुपए लेकर कुल्फी लेने निकला था और सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चार दिन तक इलाज चला, लेकिन शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया।

गौरव अपने मामा जितेंद्र राठौर के घर कुछ दिन पहले ही आया था। शाम के समय वह खेलते-खेलते नानी से कुल्फी के लिए पैसे लेकर घर से बाहर निकला था। मोहना से टकीला की ओर जा रही तेज रफ्तार कार (क्रमांक MP07 CJ-1770) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गौरव को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

परिजनों को जब हादसे की जानकारी मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बालक को अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के चलते उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, लेकिन गौरव की हालत में सुधार नहीं हो सका। शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।

मासूम की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना को लेकर गौरव के मामा जितेंद्र राठौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहना से टकीला की ओर जा रहा था और वहीं का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

OPS को लेकर खुशखबरी : पुरानी पेंशन योजना फिर हो सकती है बहाल , प्रधानमंत्री मोदी के साथ होगी कर्मचारी यूनियनों की बैठक
Hotel Firing Rumour Ambikapur: देव होटल में फायरिंग की खबर से मचा हड़कंप, पुलिस ने बताया अफवाह
Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार
Rise And Fall Show : युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ पर पवन सिंह का फ्लर्ट, बोले– ‘कुछ भी हो जाए, मैं आ जाऊंगा…’
Panic in the village : पागल कुत्ते ने मचाया कहर, बच्चे पर हमले के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?