CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Midnight Robbery : आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने परिवार की पिटाई कर की लाखों की डकैती

Midnight Robbery : आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने परिवार की पिटाई कर की लाखों की डकैती

By Newsdesk Admin
25/05/2025
Share
Midnight Robbery
Midnight Robbery

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा थाना अंतर्गत ग्राम चरौदा में देर रात सात नकाबपोश डकैतों (Midnight Robbery) ने चाकू की नोक पर परिवार को बंधक बनाया फिर घर से करीब आठ लाख रुपये नकदी व लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी छीन लिए। डकैत अपने साथ वाद्ययंत्र साथ लाए थे।

पीड़ित परिवार का कहना है कि डकैती (Midnight Robbery) के दौरान डकैत बाजा बजाकर नाच रहे थे। वारदात के दौरान इन्होंने घर के सदस्यों को जमकर पिटाई भी की।

घर में रखी आलमारी की चाबी छीनी व जेवर तथा नकदी लेकर चलते बने। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही देर रात से पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, चरौदा निवासी सूर्यकांत मित्तल किराना व्यवसायी हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की दरमियानी रात पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था।

रात करीब एक से डेढ़ बजे अज्ञात नकाबपोश (Midnight Robbery) चोर घर के पीछे से चैनल गेट तोड़कर वहां पहुंचे। बदमाशों ने सबसे पहले परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और दूसरे कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान चोरों ने धमकी दी कि अगर किसी ने शोर मचाया या पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे।

बताया गया कि चोर हथियारों के साथ बहुत ही सटीक योजना बनाकर आए थे। उन्होंने सभी मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद घर की अलमारी में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। परिवार किसी तरह बंधक से मुक्त हुआ और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आला अधिकारी, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच के लिए पहुंच गए।

फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है। आशंका है कि चोरों ने घटना से पहले रेकी की होगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव जैसे शांत इलाके में ऐसी घटनाएं होने से वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने रात्रि गश्त, चेकिंग और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

गिरोह पर शक, जांच में जुटी पुलिस (Midnight Robbery)

पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट, अपहरण, धमकी और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

अधिकारियों का मानना है कि यह चोरों के किसी पेशेवर गिरोह का काम है, जो काफी समय से इलाके में वारदात की फिराक में था। मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

CGPSC Interview Training: कलेक्टर खुद ले रहे मॉक इंटरव्यू, रायपुर में चल रहा ‘प्रोजेक्ट अनुभव’, पहली बार फेसलेस साक्षात्कार पर फोकस
सहेलियों संग बैठी थी 17 साल की लड़की, सिरफिरे ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग, मुंबई में खौफनाक कांड!
Market Cap : शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बीच SBI निवेशकों को बड़ा झटका, कई कंपनियों ने कराया मुनाफा
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में हंगामा: लेट एंट्री, ड्रेस कोड और अफसरों की मनमानी से भड़के अभ्यर्थी
ज्योति मल्होत्रा को लेकर बेहद हैरान करने वाले खुलासा, दो सालों में इतनी बार पहुंची मुंबई, इस चीज का बनाया था वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Youth Strategy : बीजेपी का नया गेमप्लान! छत्तीसगढ़ में फर्स्ट टाइम वोटर्स पर नजर, युवा चेहरों को मिलेगा बड़ा रोल

सीजी भास्कर, 13 अगस्त : छत्तीसगढ़ भाजपा ने…

GST Exam
GST Exam : पदोन्नति परीक्षा में अंकों ने खड़े किए बड़े सवाल, ननकीराम कंवर ने फिर प्रधानमंत्री से की जांच की मांग

रायपुर में एक बार फिर सरकारी पदोन्नति परीक्षा…

Dhamtari Gambling
Dhamtari Gambling : स्ट्रीट लाइट के नीचे चल रहा था हार जीत का खेल, पुलिस पहुंची तो मच गई खलबली, 10 जुआरी पकड़े गए

धमतरी जिले के सिहावा इलाके में सार्वजनिक जगहों…

Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!
Raipur Flight Ticket : सस्ती टिकट के चक्कर में न पड़ें, 15 किलो सामान पर 10 हजार तक चार्ज!

रायपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट में सफर करने वाले…

Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय
Jhiram Ghati Verdict : 11 साल बाद झीरम घाटी केस में फैसले की घड़ी, 31 अगस्त को आएगा निर्णय

झीरम घाटी नरसंहार मामले में 11 साल बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?