CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘जो सिंदूर मिटाएगा उसका खुद का मिटना तय’, दाहोद से पाकिस्तान को PM मोदी की चेतावनी

‘जो सिंदूर मिटाएगा उसका खुद का मिटना तय’, दाहोद से पाकिस्तान को PM मोदी की चेतावनी

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

26 मई 2025 :

PM Modi In Dahod: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (26 मई, 2025) को गुजरात के दाहोद में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश निराशा से निकलकर विश्वास के उजाले में तिरंगा फहरा रहा है. इसके साथ ही उन्होंने आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो हमारी माताओं बहनों का सिंदूर मिटाने की कोशिश करेगा, उसका मिटना तय है.

पीएम मोदी ने कहा, “सोचिए, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कुछ किया, क्या भारत चुप बैठ सकता है? क्या मोदी चुप बैठ सकता है? अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा तो उसका भी मिटना तय हो जाता है. इसलिए ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है. ये हम भारतीयों के संस्कारों और हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है. आतंकवादियों ने 140 करोड़ भारतीयों को चुनौती दी थी. इसलिए मोदी ने वही किया, जिसके लिए देशवासियों ने मुझे प्रधान सेवक की जिम्मेदारी दी है.”

‘हमारी सेना ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी’

उन्होंने आगे कहा, “आतंक फैलाने वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मोदी से मुकाबला करना इतना मुश्किल हो सकता है. आतंकियों को ढूंढ़ निकाला. 22 तारीख को उन्होंने जो खेल खेला था, हमने उनको मिट्टी में मिला दिया. हमारी सेना ने पाकिस्तानी फौज को धूल चटा दी. हम देश की सेना के शौर्य को नमन करते हैं. उस देश का एक मात्र काम भारत से दुश्मनी है.”

‘कुछ लोगों की मुझे गालियां देने की आदत हो गई है’

उन्होंने कहा, “देश की तरक्की के लिए जो कुछ भी चाहिए, वो हम भारत में ही बनाएं, ये आज के समय की मांग है. आज हम खिलौने से लेकर सेना के अस्त्र शस्त्र दुनिया के देशों में निर्यात कर रहे हैं. आज भारत रेल, मेट्रो और इसके लिए जरूरी टेक्नोलॉजी खुद बनाता भी है और दुनिया में एक्सपोर्ट भी करता है. थोड़ी देर पहले यहां हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है. कुछ लोगों को आदत हो गई है गालियां देने की. वे कहते थे कि चुनाव आया मोदी जी ने शिलान्यास किया, कुछ बनने वाला नहीं है. आज तीन साल बाद इस फैक्ट्री में पहला इलेक्ट्रिक लोकोमॉटिव बनकर तैयार हो गया, आज उसे हरी झंडी दिखाई.”

‘हर एक सेक्टर में आगे बढ़ रहा है देश’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज 26 मई का दिन है. साल 2014 में आज के ही दिन पहली बार मैंने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. गुजरात के आप सभी लोगों ने मुझे भरपूर आशीर्वाद दिया है. आपके आशीर्वाद से हम देशवासियों की सेवा में लगे रहे हैं. आपके कारण हमने देश में कई बड़े फैसले लिए हैं. देश हर एक सेक्टर में आगे बढ़ा है. आज गुजरात को एक और उपलब्धि हासिल हुई है. गुजरात के शत-प्रतिशत रेलवे नेटवर्क का विद्युतीकरण पूरा हो चुका है. इसके लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”

CM नीतीश ने 315 उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, ‘बिहार कृषि’ मोबाइल ऐप की भी शुरुआत
छत्तीसगढ़ में अंडे की उबाल पर बवाल, भाजपा नेता गौरीशंकर ने दी प्रतिक्रिया, कहा – “इसीलिए नहीं दिया जाता egg”
UP Politics: अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, कहा- पिछड़ों के नाम पर चुनाव लड़ा, लेकिन कोई कुर्सी नहीं दी
खंडवा में मुस्लिम युवक चला रहा था ‘राजवीर ढाबे’, भक्तों के खाने में हड्डी निकलने के बाद बवाल
Instagram to IPL Journey: रील्स से पहचाना गया टैलेंट, बिना प्रोफेशनल मैच खेले ऑक्शन तक पहुंचे इजाज सावरिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

GSRTC Recruitment 2026
GSRTC Recruitment 2026 : GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर बंपर भर्ती, 21,100 फिक्स सैलरी, 7 सितंबर से आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

Kisan Sinchai Yojana
Kisan Sinchai Yojana : किसानों के लिए 76.93 करोड़ की बड़ी मंजूरी, 21 सिंचाई योजनाओं से इन जिलों को फायदा

किसानों के लिए सिंचाई सुविधा (Kisan Sinchai Yojana)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?