CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीएम योगी के हाथों 27 साल बाद हुई थी चीनी मिल की शुरुआत, अब उसी में करोड़ों का खेल!

सीएम योगी के हाथों 27 साल बाद हुई थी चीनी मिल की शुरुआत, अब उसी में करोड़ों का खेल!

By Newsdesk Admin
26/05/2025
Share

26 मई 2025 :

Sugar Cane Scam: बस्ती में 27 साल बाद शुरू चालु हुई मुंडेरवा चीनी मिल में गन्ना विकास के नाम पर 13 करोड़ रुपये की बंदरबांट का मामला सामने आया है. घोटाला 2021 से 2023 के बीच बेहद सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया गया था. इसमें मिल के अधिकारियों और कानपुर की एक निजी एजेंसी लीनिंग सिक्यूरिटी सर्विस की मिलीभगत थी. खुलासा होते ही सरकार ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसमें मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्विवेदी को निलंबित किया गया है. पूर्व जीएम बृजेंद्र द्विवेदी की पेंशन रोकी गई, और अन्य अधिकारियों को आरोप पत्र जारी किए गए हैं. इस कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक विभागीय जांच में पता चला कि गन्ना विकास योजना के तहत 160 गांवों में उन्नत बीज वितरण, सिंचाई सुविधाएं, और कीट नियंत्रण जैसे कार्यों के लिए लीनिंग सिक्यूरिटी सर्विस को 15 करोड़ रुपये का ठेका दिया गया था. लेकिन कम्पनी ने बिना किसी जमीनी काम या ऑर्डर के कागजों पर 430 गांवों में गन्ना विकास दिखाकर 12 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया. यह भुगतान तब हुआ, जब गन्ना आयुक्त ने इसकी रोक लगाई थी. शेष 3.12 करोड़ रुपये के भुगतान पर बाद में रोक लगा दी गयी. कई गांवों में किसानों ने अपनी मेहनत और लागत से गन्ना विकास किया, लेकिन इसे भी फर्जीवाड़े में जोड़ लिया गया.

योगी सरकार की सख्ती

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत इस घोटाले में शामिल अधिकारियों पर कड़ा एक्शन लिया गया है. मुख्य गन्ना प्रबंधक कुलदीप द्ववेदी को निलम्बित कर दिया है, बृजेंद्र द्विवेदी (पूर्व जीएम) सेवानिवृत्त इनकी पेंशन रोकी गयी,रवि प्रभाकर (पूर्व चार्टर्ड अकाउंटेंट) और रूपेश कुमार मल्ल (वर्तमान CA) के खिलाफ आरोप पत्र जारी किए गए हैं, जबकि एसके मेहरा (प्रधान प्रबंधक, चीनी निगम) को बर्खास्त कर दिया गया है.

किसान यूनियन ने उठाया था मुद्दा

यह घोटाला भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रदेश सचिव और गन्ना सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन दीवानचंद्र पटेल ने उठाया था. उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और दो बार विस्तृत जांच कराई, जिसके बाद इस महाघोटाला के तार खुले. किसानों ने इसको लेकर कई बार प्रदर्शन किया था और अब सख्त कार्रवाई की मांग की है.

किसानों का भरोसा टूटा

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जनपद में गन्ने का रकबा कम हुआ है, और विभाग किसानों को गन्ना खेती बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. इससे किसानों का भरोसा कम हुआ है. वहीँ मुंडेरवा चीनी मिल के जीएम महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि डेवलपमेंट स्कीम बंद कर दी गई है, और घोटाले की जांच चल रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी.

Heart Attack While Dancing At Wedding : डीजे पर नाचते-नाचते 25 साल के युवक की मौत, दोस्त समझते रहे कि मजाक कर रहा है
Stock Market Today: सेंसेक्स 182 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला; PSU बैंक और Zomato में दिखी तेजी
भारत-पाक तनाव पर सांसद स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान बर्बाद हो रखा है, आतंकियों के लिए इनका…
NSG Attack Survivor : बारमेर की तलवारकांड में कटे हाथ को 10 घंटे में जोड़ा, डॉक्टरों ने किया चमत्कार
‘पता पूछा फिर अपनी जिंस की चेन…’ कोचिंग जा रही दो बहनों के साथ बीच सड़क अश्लील हरकत, युवक अरेस्ट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Silver Price
Gold Silver Price : रायपुर में हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग, सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने से बाजार को उम्मीद

त्योहारी सीजन में रायपुर के सराफा बाजार में…

Supreme Court
Supreme Court : दिल्ली प्रदर्शन पर पाबंदियों को लेकर केंद्र और पुलिस ने मांगी माफी, इंटरनेट बंद करने पर दी सफाई

मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रखने के मामले…

Tatibandh Siltara Road
Tatibandh Siltara Road : रायपुर में पांच साल से अधूरी सर्विस रोड, 600 मीटर जमीन अधिग्रहण के बाद बनेगी सड़क

टाटीबंध-सिलतरा बायपास यानी रिंग रोड-4 पर हीरापुर मोड़…

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan : ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत संग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन…

Katie Zacharia
Katie Zacharia : ट्रंप की नई प्रवक्ता की कानूनी डिग्री पर सवाल, बार परीक्षा के रिकॉर्ड को लेकर विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?