CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रिश्वत मामले में गिरफ्तार रेलवे अफसर के भाई को अंतरिम जमानत: बेटे के इलाज के लिए हाईकोर्ट में लगाई थी अर्जी

रिश्वत मामले में गिरफ्तार रेलवे अफसर के भाई को अंतरिम जमानत: बेटे के इलाज के लिए हाईकोर्ट में लगाई थी अर्जी

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मई |

जेल में बंद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चीफ इंजीनियर के भाई को अपने बेटे के इलाज के लिए हाईकोर्ट ने एक महीने की अंतरिम जमानत दी है। कुणाल आनंद ने अपने 13 साल के बेटे के ब्लड कैंसर का इलाज कराने के लिए जमानत अर्जी लगाई थी। जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि सीबीआई की टीम ने आरोपी रेल अफसर विशाल आनंद और उसके भाई को ठेका दिलाने के एवज में 32 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह जेल में बंद है और मामला कोर्ट में चल रहा है।

बेटे का इलाज कराने मांगी अंतरिम जमानत

आरोपी कुणाल आनंद ने हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत अर्जी लगाई है, जिसमें उसने बताया कि उसके 13 साल के बेटे को ब्लड कैंसर है, जिसका इलाज कराने की जरूरत है। इसके लिए उसने अंतरिम जमानत देने का आग्रह किया। इस याचिका के साथ उसने अपने बेटे का मेडिकल रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया है। सीबीआई ने भी माना कि आरोपी का बेटा ब्लड कैंसर से पीड़ित है।

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उसे एक माह के लिए सशर्त अंतरिम जमानत दी है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार उसे एक महीने के बाद ट्रायल कोर्ट के समक्ष सरेंडर करना होगा।

साथ ही इस दौरान सीबीआई को जांच में सहयोग करेगा और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेगा। इसके अलावा किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की शर्त पर उसे अंतरिम जमानत दी गई है।

सीबीआई की टीम ने रांची से किया था गिरफ्तार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आरएसडब्ल्यू में मुख्य अभियंता विशाल आनंद ने झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड को ठेका दिलाने के लिए रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज कर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के साथ ही उसके भाई कुणाल आनंद को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई के अनुसार झाझरिया कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी मनोज पाठक करीब 32 लाख रुपए रिश्वत लेकर आरोपी चीफ इंजीनियर के कहने पर उसके भाई कुणाल आनंद को देने के लिए रांची गया था। इसी दौरान सीबीआई ने उन्हें पकड़ लिया।

वह रांची के बिरसा चौक से रिश्वत की रकम ले रहा था। मामले में सीबीआई ने विशाल आनंद, उसके भाई कुणाल आनंद, झाझरिया कंस्ट्रक्शन के एमडी सुशील झाझरिया और रिश्वत दे रहे कंपनी के कर्मचारी मनोज पाठक को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने इस मामले में सीबीआई ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 8, 9, 10 और 12 तथा बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

Divya Pravchan in Bhilai : “ईश्वर को जान कर ही कोई जीव माया से पार हो सकता है” – श्रीश्वरी देवी के दिव्य दार्शनिक प्रवचन में उमड़े भक्त
Elephant Attack : मशरूम बीनकर लौट रही महिला की दर्दनाक मौत, जंगल में मचा कोहराम
Railway recruitment scam probe intensifies : खेल कोटे में गड़बड़ी के आरोप पर रायपुर-बिलासपुर DRM कार्यालयों में CBI की दबिश
Minor Girls Assault Case : दुर्ग में दो सगी बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पड़ोसी गिरफ्तार
चलती कार में आग, जिंदा जला युवक; पेड़ से टकराने के बाद हादसा, 4 घायल…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sakti Gambling Raid Case : जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, युवक की मौत के बाद प्रशिक्षु SI निलंबित
Sakti Gambling Raid Case : जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, युवक की मौत के बाद प्रशिक्षु SI निलंबित

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में जुआ…

RTE Admission Chhattisgarh : एडमिशन से पहले ही फंसी प्रक्रिया, 2029 निजी स्कूलों का प्रोफाइल अपडेट नहीं; 4076 फाइलें अटकीं
RTE Admission Chhattisgarh : एडमिशन से पहले ही फंसी प्रक्रिया, 2029 निजी स्कूलों का प्रोफाइल अपडेट नहीं; 4076 फाइलें अटकीं

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अधिकार (RTE Admission Chhattisgarh)…

CGSSB Lecturer Admit Card 2026 : व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 29 नवंबर को एग्जाम; 9:30 बजे बंद होंगे गेट
CGSSB Lecturer Admit Card 2026 : व्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, 29 नवंबर को एग्जाम; 9:30 बजे बंद होंगे गेट

छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती परीक्षा (CGSSB Lecturer Admit…

Chhattisgarh Science City : दो साल से फाइलों में अटकी साइंस सिटी, सीएम साय ने दिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
Chhattisgarh Science City : दो साल से फाइलों में अटकी साइंस सिटी, सीएम साय ने दिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

 नवा रायपुर में प्रस्तावित साइंस सिटी (Chhattisgarh Science…

Rajnandgaon Kotwali Police : थाने की सुरक्षा ध्वस्त! लूट के दो आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार, तीन आरक्षक निलंबित
Rajnandgaon Kotwali Police : थाने की सुरक्षा ध्वस्त! लूट के दो आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार, तीन आरक्षक निलंबित

 राजनांदगांव के कोतवाली थाने (Rajnandgaon Kotwali Police)  से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?