CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » असिस्टेंट-कमिश्नर ने महिला से रेप किया, अबॉर्शन कराया:पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाए संबंध..

असिस्टेंट-कमिश्नर ने महिला से रेप किया, अबॉर्शन कराया:पीड़िता बोली- शादी का झांसा देकर 7 साल तक बनाए संबंध..

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर,28 मई

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। महिला का आरोप है कि, अधिकारी ने उसे पहले प्यार के जाल में फंसाया। शादी करने की बात कहकर 7 साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा। 3 बार गर्भपात भी कराया। घटना गीदम थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला दंतेवाड़ा जिले के गीदम इलाके की रहने वाली है। वो शादीशुदा है। लेकिन पति के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे थे। इसलिए उससे अलग रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, पति से तलाक की प्रक्रिया जारी है।जब सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह दंतेवाड़ा में पोस्टेड थे, तब उनसे महिला की किसी माध्यम से पहचान हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई। मिलना-जुलना हुआ। दोस्ती प्यार में बदली।

दोनों के बीच रिश्ते गहरे हो गए। आनंदजी सिंह भी पहले से ही शादीशुदा हैं।महिला ने पुलिस को बताया कि, आनंदजी सिंह ने उनसे कहा था कि शादी करूंगा। ये वादा कर साल 2018 से 2025 तक लगातार शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी के लिए कहा तो मना कर दिए। जिसके बाद महिला ने 26 मई 2025 को इसकी लिखित शिकायत गीदम पुलिस से की है।

इस मामले में गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने कहा कि, महिला की लिखित शिकायत के आधार पर तुरंत FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, दंतेवाड़ा जिले के ASP आरके बर्मन ने कहा कि, विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ BNS 64(1) और 351(2) धारा लगाई गई है।वहीं, हमने आनंदजी सिंह का भी पक्ष जानने उन्हें कॉल किया, लेकिन उनका फोन बंद आया। वे अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

बता दें कि, मार्च 2025 में ACB और EOW ने सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के जगदलपुर स्थित मकान में भी दबिश दी थी। यहां उनके रिश्तेदारों के घर में भी कार्रवाई की गई थी। रायपुर से आए 13 अफसरों की टीम ने जांच की थी।

Balrampur CMO Viral Audi : CMO का विवादित ऑडियो वायरल, पार्षदों को दी ‘चुनौती’; AI का बहाना या सच्चाई?
Insurance Scam : लालच ने बनाया हैवान – 14 शादियां, मां-बाप और तीन पत्नियों की हत्या के बाद चौथी पर भी मौत का साया
Banas River Tragedy : बनास नदी ने छीनी आठ जिंदगियाँ…पिकनिक मनाने गए युवकों की दर्दनाक मौत…
Telangana Maoist Surrender : तेलंगाना से छत्तीसगढ़ तक बदलती तस्वीर, आत्मसमर्पण और पुनर्वास की नीति ला रही नया मोड़
CG Breaking : रेलवे स्टेशन में युवती ने किया अग्नि स्नान, 60 फ़ीसदी तक झुलसी, पिता की डांट से नाराज होकर बिहार से पहुंची थी छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?