CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बंगला छोड़ पार्कों में टेंट लगाकर सोएंगे MP के बिजली मंत्री, AC के बजाए पंखे की हवा में लेंगे नींद, फ्रिज की जगह पीएंगे मटके का पानी

बंगला छोड़ पार्कों में टेंट लगाकर सोएंगे MP के बिजली मंत्री, AC के बजाए पंखे की हवा में लेंगे नींद, फ्रिज की जगह पीएंगे मटके का पानी

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर 28 मई मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक बार फिर अपनी अनोखे संकल्प के कारण चर्चा में हैं. बिजली बचाने की पहल को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने घोषणा की है कि 1 जून से 30 जून तक वे रात के समय एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल पूरी तरह बंद कर देंगे, चाहे वे ग्वालियर में अपने घर पर हों, भोपाल में कार्यालय में हों या सरकारी वाहन में हों.

इसके बजाय, वे ग्वालियर के कांचमिल रोड स्थित न्यू पार्क में वाटरप्रूफ टेंट लगाकर पंखे के नीचे सोएंगे. साथ ही, उन्होंने तय किया है कि वे पारंपरिक मिट्टी के मटके का पानी पीएंगे, न कि फ्रिज का ठंडा पानी.मंत्री तोमर ने कहा, ”यह सिर्फ शब्दों की बात नहीं, बल्कि अमल की बात है. हमारे माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने स्वच्छ और हरित भारत बनाने का संकल्प लिया है. यह मेरा उस लक्ष्य की ओर छोटा सा योगदान है.”प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जोर देकर कहा कि उनकी रातें पूरी तरह बिना एसी के बीतेंगी. उन्होंने कहा, ”मैं डेटा शेयर करूंगा कि एक रात के लिए एसी बंद करने से कितनी बिजली बचाई जा सकती है और कितना प्रदूषण कम हो सकता है.”ऊर्जा मंत्री तोमर ने बताया कि एसी न केवल भारी मात्रा में बिजली खपत करती है, बल्कि कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के जरिए पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाती है.

उन्होंने कहा, ”यह बिजली खपत और पर्यावरणीय क्षति ऐसी चीज है जिसे अब अनदेखा नहीं किया जा सकता. इसलिए मैंने रात के समय एसी का उपयोग बंद करने का फैसला लिया है.”हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि भोपाल और ग्वालियर में वे इस प्रतिज्ञा का सख्ती से पालन करेंगे, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में यह संभव नहीं हो सकता. उन्होंने कहा, ”दिन में मैं यथासंभव एसी के उपयोग से बचूंगा, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के घर या बैठकों में यह हमेशा संभव नहीं होगा. मैं उनसे अपने एसी बंद करने को नहीं कह सकता; यह उनकी पसंद है. यह मेरी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता है.” उन्होंने दूसरों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि शहरों को प्रदूषणमुक्त बनाया जा सके.

पार्क में सोने की योजना पर मंत्री तोमर ने कहा, ”मेरी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है. मेरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित है. मैं उनका विनम्र सेवक हूं.”यह पहली बार नहीं है जब तोमर ने अपनी अनूठी पहल से ध्यान खींचा है. इससे पहले, उन्होंने बिजली बचाने के लिए बिना प्रेस किए कपड़े पहनने का फैसला लिया था, जिसे वे आज भी जारी रखे हुए हैं. कुछ साल पहले उन्होंने नंगे पैर चलने का निर्णय लेकर सुर्खियां बटोरी थीं और देश के कई हिस्सों में बिना जूते यात्रा की थी. वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद ही वे चप्पल पहनने को राजी हुए थे. इसके अलावा, तोमर स्वच्छता अभियानों में सक्रिय रहे हैं और कई बार व्यक्तिगत रूप से नालियों में उतरकर सफाई कर चुके हैं.

पहलगाम आतंकी हमला: आग-बबूला हुए शाहनवाज हुसैन और VIP सुप्रीमो, पढ़िए घटना पर किसने क्या कहा
28 lakhs defrauded in the name of land : दूसरे की प्रॉपर्टी दिखाकर रकम ऐंठी, 3 पर केस दर्ज
Big Breaking 🛑 साहब, वो दूसरे मर्दों से मिलती थी इसलिए पत्नी को काट दिया 🛑 हत्या कर पति पहुंचा थाना और पुलिस को सौंप दिया चाकू, तीन बच्चे हुए अनाथ
Gautam Adani Infrastructure Deal : जेपी एसोसिएट्स की कमान संभालेंगे गौतम अडानी, संस्थापक जयप्रकाश गौड़ ने जताया भरोसा
High Court’s strictness : 15 दिन में दैनिभोगी कर्मचारियों को नियमित पद के अनुसार वेतन दे यूनिवर्सिटी, वरना होगी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियामौसम

19 मार्च से बदलेगा प्रदेश का मौसम, रीवा, जबलपुर व शहडोल सहित 15 जिलों में होगी बारिश…

16/03/2025
देश-दुनिया

Delhi Gurgaon Expressway Project: एम्स–महिपालपुर के भारी जाम से मिलेगी राहत, 30 किमी का सिग्नल-फ्री मार्ग बदलेगा रोज़ाना की यात्रा

01/12/2025
देश-दुनिया

ससुर को भेजा बाहर, फिर बंद कमरे में 7 महीने की प्रेग्नेंट बहू से तांत्रिक ने किया गैंगरेप… गिरफ्तारी के बाद खुले पुराने चिट्ठे

02/07/2025
अपराधछत्तीसगढ़राज्य

Strangulation over a minor dispute : ससुराल पक्ष के रिश्तेदार द्वारा की गई हत्या

06/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?