CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बस्ती में काली मंदिर को बुलडोजर से किया ध्वस्त, हिन्दू संगठनों ने रोका सड़क निर्माण कार्य

बस्ती में काली मंदिर को बुलडोजर से किया ध्वस्त, हिन्दू संगठनों ने रोका सड़क निर्माण कार्य

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

बस्ती , 29 मई 2025 :

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले पौराणिक काली माता मंदिर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया, जिसके बाद से स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही हैं. विश्व हिंदू महासंघ के सदस्यो ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताया और कोतवाली थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की और करोड़ों की लागत से बन रहे सड़क निर्माण कार्य को भी रोक दिया और जमकर हंगामा किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर को हटाने में धार्मिक विधि विधान का पालन नहीं किया गया.

दरअसल बस्ती में बड़े वन से लेकर कंपनीबाग तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. ये काम लोक निर्माण विभाग की देखरेख में हो रहा है. इस सड़क निर्माण के बीच आवास विकास के मोड़ पर स्थित प्राचीन काली माता मंदिर को बिना किसी पूर्व सूचना या उचित प्रक्रिया का पालन किए, बुलडोजर से ढहा दिया गया. जिसके बाद हिन्दूवादी संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने कहा कि ये मंदिर स्थानीय लोगों के लिए केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि उनकी सांस्कृतिक विरासत और आस्था का प्रतीक था, जो दशकों से इस स्थान पर स्थापित था.

मंदिर को ध्वस्त करने पर भड़के हिन्दूवादी संगठन

विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि विकास कार्यों में धार्मिक स्थलों को हटाना जरूरी होता है लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी पहले जानकारी नहीं दी गई और न ही काली माता की प्राचीन मूर्ति को भी विस्थापित करने का कोई प्रयास नहीं किया गया और उसे हटाने में लापरवाही बरती गई और कुछ ही दूरी पर एक नया, छोटा मंदिर जल्दबाजी में बनवा दिया गया. यह कृत्य न केवल धार्मिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि स्थानीय लोगों की भावनाओं के प्रति घोर असंवेदनशीलता भी दर्शाता है.

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस मामले में कोतवाली पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मंदिर तोड़ने वाले रोड के ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने इसे आपराधिक कृत्य बताया, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है. उन्होंने मांग की कि इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए. दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो हम बड़े पैमाने पर जन आंदोलन करेंगे. विकास के नाम पर हमारी आस्था को रौंदा जाए इसे क़तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इस मामले पर स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. पुलिस और लोक निर्माण विभाग, दोनों ही इस पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं. वहीं नाराज लोगों ने फिलहाल सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक वो आगे काम नहीं होने देंगे.

Big Breaking : छत्तीसगढ़ में दिसम्बर 2024 में होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, यह डाक्यूमेंट्स होंगे जरूरी
Fire in express train : कोटा जा रही ट्रेन के बी-1 कोच में लगी आग, 68 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मिशन बिहार: पीएम मोदी का मेगा रोड शो, ऑपरेशन सिंदूर से सजी पटना की सड़कें!
Voter List Revision India : अब सिर्फ 5% मतदाताओं को ही दिखाने होंगे दस्तावेज, बाकी का मिलान घर बैठे होगा आसान!
Newborn abandoned in forest: मध्यप्रदेश में शिक्षक दंपति ने 3 दिन के मासूम को जंगल में दबाया पत्थरों तले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी (CG Supervisor Recruitment 2026)…

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?