CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सिक्किम के 50 साल: विकास और एकता की गाथा, पीएम मोदी ने बताया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का राज!

सिक्किम के 50 साल: विकास और एकता की गाथा, पीएम मोदी ने बताया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का राज!

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर 29 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा कि पहलगाम में हमला सिर्फ भारतीयों पर हमला नहीं था, बल्कि वो मानवता की आत्मा पर हमला था और भाईचारे की भावना पर हमला था. उन्होंने कहा कि भारत आज पहले से कहीं ज्यादा एकजुट है. हमने आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया.

इससे पहले पीएम मोदी को सिक्किम के राज्य बनने के 50 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के लिए गंगटोक जाना था. लेकिन खराब मौसम की वजह से वह गंगटोक नहीं जा सके. कार्यक्रम में वह वर्चुअली तरीके से शामिल हुए.उन्होंने कहा, “आज का ये दिन बीते 50 सालों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का है. आपने इतना बढ़िया कार्यक्रम आयोजित किया है. खुद मुख्यमंत्री जी इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए काफी ऊर्जा के साथ लगे रहे. मैं आप सभी को सिक्किम राज्य के 50 साल होने की बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”

उन्होंने यह भी कहा कि 50 साल पहले सिक्किम ने अपने लिए एक लोकतांत्रिक भविष्य तय किया था. यहां के लोगों का जनमन भूगोल के साथ ही भारत की आत्मा से जुड़ने का भी था. एक भरोसा था जब सबकी आवाज सुनी जाएगी, सबके हक सुरक्षित होंगे, तो विकास के एक जैसे मौके मिलेंगे.सिक्किम आज देश का गौरवः PM मोदीसिक्किम की तरक्की का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज मैं कह सकता हूं कि सिक्किम के एक-एक परिवार का भरोसा लगातार मजबूत हुआ है. देश ने इसके परिणाम सिक्किम की प्रगति के रूप में देखे हैं. सिक्किम आज देश का गौरव है.”

उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों में सिक्किम प्रकृति के साथ प्रगति का मॉडल बना. बॉयो-डायवर्सिटी का बहुत बड़ा बागीचा बना. शत-प्रतिशत ऑर्गेनिक स्टेट बना. साथ ही कल्चर और हेरिटेज की समृद्धि का प्रतीक बनकर हम सबके सामने आया.पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “सिक्किम समेत पूरा नॉर्थ ईस्ट, नए भारत की विकास गाथा का एक चमकता अध्याय बन रहा है. जहां कभी दिल्ली से दूरियां विकास की राह में दीवार थी, अब वहीं से विकास के नए दरवाजे खुल रहे हैं. इसका सबसे बड़ा कारण है यहां की कनेक्टिविटी में आ रहा बदलाव. आप सभी ने तो अपनी आंखों से ये परिवर्तन होते देखा है.

”पहलगाम मानवता की आत्मा पर हमलाः PM मोदीपर्यटकों पर हुए आतंकी हमलों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “सिक्किम के आप सभी लोग पर्यटन की ताकत को भलीभांति जानते हैं, समझते हैं. पर्यटन सिर्फ मनोरंजन नहीं है, ये विविधता का जश्न भी है, लेकिन आतंकियों में जो कुछ पहलगाम में किया. वो सिर्फ भारतीयों पर हमला नहीं था. वो मानवता की आत्मा पर हमला था, भाईचारे की भावना पर हमला था.

”उन्होंने कहा, “आतंकियों ने हमारे अनेक परिवारों की खुशियों को छीन लिया. उन्होंने हम भारतीयों को बांटने की भी साजिश रची थी, लेकिन आज पूरी दुनिया देख रही है कि भारत आज पहले से कहीं ज्यादा एकजुट हो गया है. हमने एकजुट होकर आतंकियों और उनके सरपरस्तों को साफ संदेश दिया. हमने आतंकियों को ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया.

”ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी ने कहा, “आतंकी अड्डे तबाह होने से बौखलाकर पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों और सैनिकों पर हमले की कोशिश की. लेकिन उसमें भी पाकिस्तान की पोल ही खुल गई. हमने उनके कई एयरबेस तबाह करके दिखा दिया कि भारत कब क्या कर सकता है. कितनी तेजी से कर सकता है, कितना सटीक तरीके से कर सकता है.”

‘न किसी की जान गई, न रेडिएशन लीक का खतरा’, अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पहला बयान
खौफनाक हत्या: प्रेमी ने गर्लफ्रेंड के मुंह में जिलेटिन डालकर किया विस्फोट, मौत
Pen Cap In Windpipe Case : युवक की श्वासनली से निकला प्लास्टिक ढक्कन, 5 साल तक खांसी की वजह निकली पेन की कैप
Nakti Case : कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर सरकार की छवि खराब करने का असफल प्रयास कर रही है : केदार कश्यप
शराब घोटाला : झारखंड के CM हेमंत सोरेन के पूर्व सचिव के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Constable Accused of Smuggling
Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट

Railway Constable Accused of Smuggling : ACB ने…

Ambikapur Delhi Train Service
Ambikapur Delhi Train Service : अंबिकापुर-दिल्ली ट्रेन अब हफ्ते में 2 दिन चलेगी, मंगलवार-गुरुवार को मिलेगी सुविधा

Ambikapur Delhi Train Service :बिलासपुर DRM राकेश रंजन…

Raipur Mana Road Accident
Raipur Mana Road Accident : माना में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

Raipur Mana Road Accident : घटना सोमवार रात…

Durg Knife Murder Case
Durg Knife Murder Case : सिगरेट मांगने पर विवाद, दोस्त की चाकू मारकर हत्या; 2 युवक हिरासत में

Durg Knife Murder Case : ASP शोभराज अग्रवाल…

Bilaspur Drunk Driving Case
Bilaspur Drunk Driving Case : भाई की बाइक छुड़ाने थाने पहुंचीं 2 बहनों का हंगामा, बोलीं- साहब गाड़ी दे दो

Bilaspur Drunk Driving Case : ट्रैफिक ASP रामगोपाल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?