CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Minister Dayaldas Baghel Action: गांव-गांव में पानी की किल्लत पर मंत्री का सख्त रुख, अफसरों को फटकार

Minister Dayaldas Baghel Action: गांव-गांव में पानी की किल्लत पर मंत्री का सख्त रुख, अफसरों को फटकार

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मई। Minister Dayaldas Baghel Action:  नवागढ़ विकासखंड के ग्राम अंधियारखोर में बुधवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा नवागढ़ विधायक दयाल दास बघेल ने शामिल होकर आमजन की समस्याओं से रूबरू हुए।

यह शिविर सुशासन तिहार के तहत आयोजित किया गया था जिसमें ग्रामीणों की शिकायतों, मांगों एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

शिविर के दौरान ग्राम जेवरा के सरपंच प्रमोद साहू ने विद्युत विभाग से संबंधित शिकायत की, जिसका समाधान अब तक नहीं हुआ था। इस पर मंत्री बघेल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिन के भीतर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने चेताया कि जनसमस्याओं की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पीएचई विभाग द्वारा जल आपूर्ति समस्या पर दी गई जानकारी से मंत्री असंतुष्ट दिखे। उन्होंने वास्तविक स्थिति की जांच के लिए क्लस्टर के 18 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को तलब कर ग्रामीणों से प्रत्यक्ष रूप से जानकारी ली। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि पानी की समस्या वाले गांवों में टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति तत्काल शुरू की जाए।

इसके अलावा जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर भी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा।

उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में है और इसमें भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा। शिविर के अंत में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री दयाल दास बघेल ने छोटी बच्चियों को अन्नप्राशन संस्कार कराकर पोषण अभियान को समर्थन दिया।

Security Jobs : युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, सीधे इंटरव्यू से होगी भर्ती, मिलेगी 37 हजार तक सैलरी
इंस्टा LIVE पर कहा ‘जंगल में ढूंढ़ लेना’, फिर फंदे से झूल गया कबड्डी प्लेयर; शव अब तक नहीं मिला..
अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव पर धोखाधड़ी का आरोप: छात्रों ने बिलासपुर SP को सौंपा ज्ञापन..
Gariaband Samadhan Shivir : आवास के लिए अधिकारी के पैरों में गिरा परिवार, कलेक्टर ने अब दी सफाई, कहा…
Korba Triple Murder Case: तंत्र-मंत्र की रात में स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Urban Development Projects : रायपुर सहित पांच शहरों के कायाकल्प की तैयारी

(Chhattisgarh Urban Development Projects)

Dongargarh Parikrama Path Project : प्रशासन बोले विकास, किसान मांगें जांच

Dongargarh Parikrama Path Project

Major changes in Raipur Municipal Corporation : कई अधिकारियों को नए प्रभार सौंपे गए

Major changes in Raipur Municipal Corporation

Gold Silver Price Drop : ग्राहकों को बड़ी राहत; निवेशकों की बढ़ी सतर्कता

Gold Silver Price Drop

Father Kills Self With Kids : पारिवारिक कलह के बीच दर्दनाक घटना

Father Kills Self With Kids

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?