CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MEA PC On India Pakistan Tension : पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK खाली करने पर होगी बात.. भारत ने फिर क्लियर किया अपना स्टैंड, कहा- बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं

MEA PC On India Pakistan Tension : पाकिस्तान से अब सिर्फ PoK खाली करने पर होगी बात.. भारत ने फिर क्लियर किया अपना स्टैंड, कहा- बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मई। MEA PC On India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के भले ही सीजफायर का ऐलान हो गया हो, लेकिन अभी भी कई मुद्दों को लेकर रार जारी है।

Contents
  • ईरान में लापता 3 भारतीयों पर MEA का जवाब
  • ट्रंप के नए दावे को भारत ने किया सिरे से खारिज

गुरुवार को भारत-पाकिस्तान तनाव, अमेरिकी टैरिफ और वीजा और बांग्लादेश समेत कई मुद्दे को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

पाकिस्तान के साथ बातचीत को लेकर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ जम्मू-कश्मीर पर बात करने को कोई सवाल ही नहीं बल्कि बात होगी तो केवल पीओके पर कि पाकिस्तान उसे कब भारत को लौटा रहा है।

रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का संबंध या संपर्क द्विपक्षीय ही रहेगा। जहां तक बातचीत का सवाल है, हमने साफ किया है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ संभव नहीं है। उन्हें भारत को उन आतंकियों को सौंप देना चाहिए जिनकी लिस्ट और रिकॉर्ड कुछ साल पहले हमने उन्हें सौंपा था। जहां तक जम्मू कश्मीर का प्रश्न है, पाकिस्तान पीओके कब लौटा रहा है, उस पर बात हो सकती है।’ 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते हैं। जहां तक ​​सिंधु जल संधि का सवाल है, यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन देना बंद नहीं कर देता। इस मामले में पीएम मोदी का भी यही कहना है कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, और पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता।

ईरान में लापता 3 भारतीयों पर MEA का जवाब


MEA PC On India Pakistan Tension: ईरान में लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों के बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल कहते हैं- ‘तीन भारतीय नागरिक जो ईरान गए थे उनसे संपर्क नहीं हो रहा है। इसके लिए दूतावास को कहा गया है कि वो उनसे संपर्क करने और वापसी के लिए प्रयास करे। साथ ही हम लोग वहां से सरकार के संपर्क में भी हैं । उनके परिवार के संपर्क में भी है।’

उन्होंने कहा कि ‘हमें ईरानी पक्ष से अच्छा सहयोग मिल रहा है और हम लापता लोगों के परिवारों के संपर्क में भी हैं। हम हर संभव मदद कर रहे हैं।’

ट्रंप के नए दावे को भारत ने किया सिरे से खारिज


अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के प्रशासन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ को लेकर भारत-पाकिस्‍तान का जो हवाला दिया गया, उस पर भी विदेश मंत्रालय ने अपना रुख साफ कर दिया है।

इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जसवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला दिया है, वह हकीकत बयां करने के लिए काफी है।

भारत ने 13 मई को इस मसले पर स्थिति को पहले ही साफ कर दिया गया है। सात मई को जब से ऑपरेशन सिंदूर शुरू हुआ था तब से ही और फायरिंग और मिलिट्री एक्‍शन रुकने तक, भारत और अमेरिकी नेताओं के बीच बातचीत हो रही थी।

इस दौरान ट्रेड और टैरिफ का कोई भी मसला चर्चा में नहीं आसा था। विदेश मंत्री भी इस बात को साफ कर चुके हैं कि भारत और पाकिस्‍तान के डीजीएमओ के बीच ही बातचीत हुई थी।

CM भजनलाल का अब स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना, पेश किए ये आंकड़े
ऐसी गलती न करना! दूल्हे ने एक हाथ से डाली वरमाला, भड़क गई दुल्हन; लौटा दी पूरी बारात
भारत और पाकिस्तान सरकार कूल रहें…’, पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव के बीच बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
Swine Flu Alert : स्वाइन फ्लू के मरीजों की 3 कैटेगरी, किसे घर पर इलाज और कब जाना है अस्पताल
Durg Police Action : एक्टिवा की डिग्गी में ‘देशी शोले’ शराब भर कर बेच रहा था तस्कर, घेराबंदी कर दबोचा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhatapara Ganja Case : भैंसापसरा में गांजा बेचने की तैयारी, पुलिस ने दबोचा, 732 ग्राम माल बरामद
Bhatapara Ganja Case : भैंसापसरा में गांजा बेचने की तैयारी, पुलिस ने दबोचा, 732 ग्राम माल बरामद

गांजा बिक्री (Bhatapara Ganja Case) की सूचना पर…

Bhatarpara Knife Viral : सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत, राहगीरों को धमकाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
Bhatarpara Knife Viral : सोशल मीडिया पर चाकू लहराकर दहशत, राहगीरों को धमकाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने सोशल मीडिया पर चाकू प्रदर्शन (Bhatarpara…

Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Inter District Vehicle Theft Gang : 4 जिलों में बाइक चोरी का नेटवर्क, 6 मोटरसाइकिल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोरी गिरोह (Inter District…

Mudgelmal Dabriguda Road : तेज बारिश से पुल टूटा, 2 किमी बहकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली
Mudgelmal Dabriguda Road : तेज बारिश से पुल टूटा, 2 किमी बहकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली

पानी के तेज बहाव से मुड़गेलमाल-डाबरीगुड़ा मार्ग (Mudgelmal…

Karitgaon Flood Relief : बाढ़ में टूटे घर, मलबे में दबा सामान, करितगांव के शिक्षकों ने संभाला मोर्चा
Karitgaon Flood Relief : बाढ़ में टूटे घर, मलबे में दबा सामान, करितगांव के शिक्षकों ने संभाला मोर्चा

बाढ़ ने कई परिवारों से उनका आशियाना (Karitgaon…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?