CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘BJP संस्कारी पार्टी है, मर्यादा मत तोड़ो दीदी’, CM ममता बनर्जी को शाहनवाज हुसैन की चेतावनी

‘BJP संस्कारी पार्टी है, मर्यादा मत तोड़ो दीदी’, CM ममता बनर्जी को शाहनवाज हुसैन की चेतावनी

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

30 मई 2025 :

Bihar Politics: बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम मोदी के लिए इस्तेमाल की गई अमर्यादित भाषा की निंदा की. शाहनवाज हुसैन शुक्रवार (30 मई, 2025) को सीवान में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अपमान का बदला ममता बनर्जी से जरूर लेगी.

बीजेपी प्रवक्ता ने चेताते हुए कहा, “दीदी मर्यादा मत तोड़ो, बीजेपी संस्कारी पार्टी है, मर्यादा तोड़ने का काम नहीं करती. मुख्यमंत्री के जरिए प्रधानमंत्री पर निजी हमला इस तरह कभी नहीं किया गया.” उन्होंने आगे कहा कि सीएम ममता बनर्जी पूरी तरीके से घबरा गई हैं. महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली चुनाव जीतने के बाद अब बिहार और बंगाल की बारी है. ऑपरेशन सिंदूर के अपमान का बदला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बंगाल की जनता चुनाव में लेगी.

पहलगाम हमला साजिश का हिस्सा- शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने कहा, “पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए पीएम मोदी और सेना को बधाई. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला भारत के खिलाफ बहुत बड़ी साजिश थी. पहलगाम में हमले पहले भी हुए हैं लेकिन इस बार की घटना को सोची समझी रणनीति के तहत अंजाम दिया गया.”

‘ना दूरी है ना खाई है, हिंदू-मुसलमान आपस में भाई है’

उन्होंने कहा कि आतंकी चाहते तो ओपन फायर कर बहुत लोगों को मार सकते थे. सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद नहीं थे. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आईएसआई और पाकिस्तानी जनरल के कहने पर आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया. धर्म पूछ कर निहत्थे लोगों की हत्या की गई. एक सैलानी को कलमा पढ़ाकर छोड़ दिया गया. आतंकियों का मकसद सिर्फ मारना नहीं था बल्कि हिंदू और मुसलमान में नफरत को बढ़ावा देना था. पहलगाम हमले के बाद देशवासियों ने संदेश दिया कि ‘ना दूरी है ना खाई है, हिंदू-मुसलमान आपस में भाई है’. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि भारत पाकिस्तान से निपटने के लिए तैयार है.

Japan Emergency Alert : उत्तर कोरिया के लॉन्च से जापान में अलर्ट, टोकियो ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
Unique Funeral With Cows : महिला की अंतिम यात्रा में 50 से अधिक गायों ने निभाया अद्भुत साथ
UPI Europe Integration: RBI की ऐतिहासिक घोषणा, अब भारत–यूरोप के बीच डिजिटल पेमेंट्स होंगे रियल-टाइम
कौन सा धर्म गंदा है? बीजेपी ने ममता बैनर्जी से पूछा सवाल, बंगाल CM के ईद पर दिए बयान को बताया भड़काऊ
Congress Training Program : 10 फरवरी को दिल्ली में होगा बड़ा सियासी मंथन, कांग्रेस संगठन को लेकर शीर्ष नेतृत्व का खास प्लान तैयार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harpreet Bhatia Century
Harpreet Bhatia Century : छत्तीसगढ़ के हरप्रीत भाटिया ने इंडिया-A के खिलाफ जड़ा शतक, अब UAE के लिए खेल रहे हैं क्रिकेट

Harpreet Bhatia Century : अब UAE के लिए…

RBI Gold Loan Companies Warning
RBI Gold Loan Companies Warning : सोने के दाम गिरते ही RBI सख्त, गोल्ड लोन देने वाली कंपनियों को दी चेतावनी

RBI Gold Loan Companies Warning : कुल मिलाकर,…

Dharmendra First Death Anniversary
Dharmendra First Death Anniversary : धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि आज, पहली फिल्म के लिए मिली थी सिर्फ 51 रुपये फीस

Dharmendra First Death Anniversary : धर्मेंद्र ने अपने…

Pendra College Principal Missing
Pendra College Principal Missing : प्राचार्य नहीं मिले तो कॉलेज में लगाए ‘लापता’ के पोस्टर, एबीवीपी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Pendra College Principal Missing : कार्यकर्ताओं ने आंतरिक…

Bhilai Mayor Election
Bhilai Mayor Election : विधायक रिकेश सेन का दो टूक ऐलान– उनके विधायक रहते डॉ. रिचा सेन सक्रिय राजनीति में नहीं आएंगी, महापौर दावेदारी की खबरें भ्रामक

भिलाई नगर निगम के आगामी महापौर चुनाव को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?