CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिलासपुर जोन इंडियन रेलवे में बिना लिखित परीक्षा नौकरी (Govt Jobs) पाने का गोल्डन चांस 🟠 🔵 चंद दिन शेष फटाफट आज ही कर लें आवेदन

बिलासपुर जोन इंडियन रेलवे में बिना लिखित परीक्षा नौकरी (Govt Jobs) पाने का गोल्डन चांस 🟠 🔵 चंद दिन शेष फटाफट आज ही कर लें आवेदन

By Newsdesk Admin
18/06/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 17 जून। भारतीय रेलवे में नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी यह है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पीजीटी इतिहास, पीजीटी राजनीति विज्ञान और टीजीटी राजनीति विज्ञान पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। जो भी उम्मीदवार इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।रेलवे के इस भर्ती के माध्यम से टीचर के पदों पर बहाली की जाएगी। उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन 25 जून तक या उससे पहले कर सकते हैं। रेलवे में जिन पदों पर भर्ती होनी है उनमें PGT (SEC रेलवे, HSS नंबर 1, बिलासपुर) इतिहास: 1, राजनीति विज्ञान: 1, PGT (SEC रेलवे, HSS नंबर 2, बिलासपुर) इतिहास: 1, TGT (SECR रेलवे, HSS नंबर-1, बिलासपुर) अंग्रेजी: 3, संस्कृत: 1, TGT (SEC रेलवे, HSS, नंबर-2, बिलासपुर) अंग्रेजी: 1 पद है। जो भी उम्मीदवार पीजीटी (इतिहास और राजनीति विज्ञान) के पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ क्रमशः इतिहास या राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड या समकक्ष डिग्री भी होनी चाहिए। टीजीटी (राजनीति विज्ञान) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएट की डिग्री और बी.एड या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। सभी उम्मीदवारों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने में एफिशिएंसी होनी चाहिए। रेलवे की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन सुबह 9 से 10 बजे के बीच पंजीकरण कराना आवश्यक है। उन्हें निर्धारित फॉर्मेट में अपने आवेदन के साथ वेरिफिकेशन के लिए ओरिजिनल सर्टिफिकेट, एजुकेशनल क्वालीफिकेशन और अनुभव प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स लाने होंगे।

आनलाईन आवेदन करने के लिए सबसे पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर आगे, आपको “भर्ती/समाचार/प्रेस विज्ञप्ति” टैब पर क्लिक करना होगा और फिर ड्रॉप डाउन से आपको “भर्ती>>बिलासपुर डिवीजन” पर क्लिक करना होगा। फिर इस वेब पेज पर “वर्ष 2024-25 के लिए अधूरी रिक्तियों के लिए अंशकालिक संविदा शिक्षकों की नियुक्ति” पर क्लिक करें। एसईसीआर भर्ती अधिसूचना पीडीएफ आपके सिस्टम स्क्रीन पर दिखाई देगी एसईसीआर रिक्ति अधिसूचना में विवरण जांचें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें जो लोग आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित सभी पात्रता को पूरा करेंगे, वे उल्लिखित तिथियों पर वॉक इन इंटरव्यू के लिए उपस्थित हो सकते हैं जो लोग एक से अधिक पदों के लिए इच्छुक हैं उन्हें अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना होगा।

Bomb Threat Flight : इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
रेप पर इलाहबाद HC के फैसल के खिलाफ याचिका: ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, जैसे ही वकील ने शुरू की पैरवी, SC टोकते हुए बोला- लैक्चरबाजी बंद करो और…
Illegal Mining : दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन हुआ सख्त, अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
Mahanadi Jal Vivad : महानदी से ओडिशा ने मांगा गर्मियों में बेसिन से अधिक पानी, छत्तीसगढ़ असहमत
Contract Staff Termination : ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले 6 संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?