CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार में उच्च जाति के विकास के लिए आयोग का गठन, विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा फैसला

बिहार में उच्च जाति के विकास के लिए आयोग का गठन, विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा फैसला

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share

बिहार , 30 मई 2025 :

Upper Castes Commission: बिहार में एनडीए सरकार ने शुक्रवार को उच्च जाति के विकास के लिए आयोग के गठन का ऐलान किया है. वरिष्ठ बीजेपी नेता महाचंद्र सिंह को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जदयू को राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सीनियर लीडर राजीव रंजन प्रसाद को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं दयानंद राय, जय कृष्ण झा, राजकुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किए गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

इसके साथ ही राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का भी गठन किया गया है. दोनों आयोगों का कार्यकाल तीन साल का होगा. दोनों आयोगों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी गई है. शैलेंद्र कुमार को राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सुरेंद्र उरांव को उपाध्यक्ष जबकि प्रेमशीला गुप्ता, तल्लू बास्की और राजू कुमार को सदस्य बनाया गया है. विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश का यह बड़ा फैसला माना जा रहा है.

बता दें कि इससे एक दिन पहले ही गुरुवार को नीतीश सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग का पुनर्गठन किया था और गुलाम रसूल बलयावी को इसका अध्यक्ष बनाया था. गुलाम रसूल जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राज्यसभा सांसद हैं. बलयावी वक्फ कानून को लेकर सरकार का लगातार विरोध कर रहे थे. वहीं इस आयोग में 10 अन्य सदस्य भी रखे गए हैं. गौरतलब है कि इससे पहले बिहार में सवर्ण आयोग कार्यरत था, जिसे नीतीश कुमार ने पुनर्गठित करने का फैसला लिया है. वहीं अल्पसंख्यक आयोग का भी पुनर्गठन होगा.

दरअसल, 2010 में विधानसभा चुनाव से पहले सवर्ण आरक्षण का मुद्दा उठा था. लालू यादव ने सवर्णों के लिए आरक्षण की मांग की की थी. 2011 में जब नीतीश कुमार दोबारा सत्ता में आए तो उन्होंने सवर्ण आयोग का गठन किया. 27 जनवरी 2011 को कैबिनेट ने सवर्ण आयोग के गठन को मंजूरी दे दी. इसके साथ ही बिहार सवर्ण आयोग बनाने वाला इकलौता राज्य बन गया था.

अप्रैल के पहले सप्‍ताह में छत्‍तीसगढ़ आएंगी राष्‍ट्रपति मुर्मू, स्पीकर डॉ रमन सिंह ने की मुलाकात
पहलगाम हमले का असर : रायपुर से कश्मीर की 800 बुकिंग कैंसिल, कपल ट्रिप पर आता है 50 हजार से 1.5 लाख तक खर्च
Ayodhya Deepotsav village : राम मंदिर के बाद अब ‘दीपोत्सव गांव’ से निखरेगा अयोध्या…कुम्हारों के हुनर को मिलेगा नया घर और सम्मान…
Viksit Bharat Roadmap : विकसित भारत रोडमैप पर वित्त मंत्रालय का मंथन
Maa Danteshwari temple Navratri 2026 : मां दंतेश्वरी दरबार में नवरात्रि की भव्य तैयारी, 5000 ज्योत का लक्ष्य-VIP दर्शन और भंडारे की खास व्यवस्था

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asus Zenbook
Asus Zenbook :  33 घंटे की बैटरी वाला नया लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू

लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Asus ने अपना…

Highest Railway Station
Highest Railway Station :  चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?

भारत हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐतिहासिक रेलवे…

Tata Iveco Deal
Tata Iveco Deal :  मेलोनी से मिले टाटा चेयरमैन, इवेको के साथ 36 हजार करोड़ की बड़ी डील

टाटा ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी…

US Midterm Elections
US Midterm Elections :  अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका, एलन मस्क की सियासी रणनीति भी नाकाम

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की…

Food Adulteration
Food Adulteration :  बिलासपुर में मिलावट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट

मामलों पर बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?