CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » स्कूल-पुलिया-सड़क के लिए 1.11 करोड़ स्वीकृत:CM साय की बस्तर में जन-चौपाल, कहा-1000 रुपए का क्या करते हो, महिला बोली- आटा-दवाई लाती हूं

स्कूल-पुलिया-सड़क के लिए 1.11 करोड़ स्वीकृत:CM साय की बस्तर में जन-चौपाल, कहा-1000 रुपए का क्या करते हो, महिला बोली- आटा-दवाई लाती हूं

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई |

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को बस्तर जिले के नारायणपाल पहुंचे। यहां उन्होंने आम पेड़ के नीचे जन चौपाल लगाई। स्थानीय ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने स्कूल, सड़क, पुलिया के काम को तुरंत स्वीकृति दे दी। साथ ही विकास काम के लिए 1 करोड़ 11 लाख रुपए भी सेंक्शन कर दिए।

CM ने ग्रामीणों से कहा कि, पहले चरण में आवेदन लिए गए, दूसरे चरण में उन पर कार्रवाई हुई और अब तीसरे चरण में सरकार आपके गांव में पहुंची है। हमने बीते डेढ़ सालों में जनता के हित में कार्य किया है।

सुशासन तिहार हमारा रिपोर्ट कार्ड भी है और सरकार के किए गए कार्यों का मूल्यांकन करने का अवसर भी। इसके माध्यम से हम जनकल्याणकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की स्थिति जान रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने शपथ लेते ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के तहत कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जरूरतमंदों को आवास मिलेगा, ‘आवास प्लस’ में जिनका नाम है, उन्हें भी आवास दिया जाएगा।

महिलाओं से पूछा- 1 हजार का क्या करते हो?

वहां मौजूद महिलाओं से पूछा कि महतारी वंदन योजना के तहत 1 हजार रुपए मिल रहे हैं, इन पैसों का क्या कर रही हैं? एक महिला उठी और कहा कि इस पैसे से दवाई और आटा लाती हूं। खुद की जरूरत पूरी करती हूं।

CM ने कहा कि, 70 लाख से अधिक महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि सीधे उनके खातों में देकर आर्थिक समृद्धि और महिला सशक्तिकरण का द्वार खोला गया है। जो लाभार्थी अभी वंचित हैं, उन्हें भी जोड़ा जाएगा।

24 अप्रैल से अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू

मुख्यमंत्री ने बताया कि 24 अप्रैल से ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू किए गए हैं। इससे ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग और अन्य सेवाओं की सुविधा मिलेगी। अभी यह सेवा 1460 पंचायतों में शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सरकार तकनीक के उपयोग से भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद कर रही है। पंजीयन की नई प्रक्रिया से रजिस्ट्री के साथ नामांतरण की प्रक्रिया को सरल किया गया है।

मुख्यमंत्री ने की इन कामों की घोषणा

  • नारायणपाल माध्यमिक शाला भवन के लिए – 20 लाख रुपए
  • प्राथमिक शाला मंदिरपारा के लिए – 20 लाख रुपए
  • स्ट्रीट लाइट, हाई मास लाइट के लिए 15 लाख रुपए व्यवसायिक परिसर के लिए 20 लाख रुपए
  • सी.सी. M 600 मी. (गोवर्धन भाटा से बोधघरा घर तक) – 15 लाख रुपए
  • पुलिया 2 मी. स्पान 2 नग के लिए 12 लाख रुपए
  • सी.सी सड़क नाव घाट तक 9 लाख रुपए

एक और कांग्रेस विधायक टूटने की नौबत, अपने ही विधायक के खिलाफ हाईकोर्ट गई कांग्रेस, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने CM से कहा – “आप इधर-उधर क्यों घुमा रहे..”
Chhattisgarh BEO Suspension Case : बीईओ सस्पेंड… लेकिन आदेश पर नहीं थे कलेक्टर के हस्ताक्षर! हाई कोर्ट ने कहा- “शून्य है आदेश”
Special Intensive Revision – SIR :  गेली कलेक्टर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की, धीमी प्रगति पर 4 सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
दीदी ने छीन लिया रिमोट, जैसे ही बदला चैनल गुस्साई बहन ने लगा ली फां….परिवार में पसरा मातम
Car Driving Training CG : ग्रामीण युवाओं के लिए ड्रायविंग से रोजगार का मौका, कार चलाना सीखने के लिए 12 फरवरी तक आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

Kondagaon School
Kondagaon School :  खिड़की तोड़ने के आरोप में चौथी के छात्र की पिटाई, पहले से रॉड लगे पैर में आई सूजन

फरसगांव ब्लॉक के कोसागांव बालक आश्रम शाला में…

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?