CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली के मरीजों की टेंशन खत्म, फाइव स्टार हॉस्पिटल्स में होगा आयुष्मान कार्ड से इलाज..

दिल्ली के मरीजों की टेंशन खत्म, फाइव स्टार हॉस्पिटल्स में होगा आयुष्मान कार्ड से इलाज..

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मई |

दिल्ली के सभी बड़े हॉस्पिटल जल्द ही आयुष्मान भारत बीमा के दायरे में आ जाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि अब अगले 20-25 दिनों में ये बदलाव हो जाएगा. दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे हुए. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने बड़े हॉस्पिटल्स को आयुष्मान भारत बीमा के दायरे में लाने की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में मैक्स, फोर्टिस और अपोलो जैसे अहम प्राइवे हॉस्पिटल ग्रुप्स अभी तक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) में शामिल नहीं हुए हैं. इस योजना के डैशबोर्ड में अभी 11 सरकारी सुविधाओं के अलावा 82 दूसरे प्राइवेट हॉस्पिटल शामिल हैं. उनके मुताबिक, दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल साइन अप करने में हिचकिचा रहे थे क्योंकि पिछली आप सरकार ने दूसरी योजनाओं के तहत चल रही पेमेंट्स को मंजूरी नहीं दी थी.

उन्होंने दिल्ली आरोग्य निधि (स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा संचालित वित्तीय सहायता योजना) से समय पर पेमेंट हीं किया. उन्होंने कहा कि अब मैं सुनिश्चित करता हूं कि अगले 20-25 दिनों में सभी बड़े अस्पताल आयुष्मान भारत के तहत लिस्ट हो जाएंगे. मैं जल्द ही उनसे बात करूंगा.

दिल्ली सरकार देती है अलग से टॉप-अप

आयुष्मान भारत पीएमजेएवाई के तहत गरीब परिवारों के मरीजों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है और 70 साल से ज्यादा आयु के मरीजों को 5 लाख रुपये का बीमा मिलता है. वहीं केंद्र 5 लाख रुपये का कवर देता है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद कहा था कि दिल्ली सरकार लाभार्थियों को 5 लाख रुपये का अतिरिक्त टॉप-अप देगी.

रिकार्ड से पता चलता है कि अब तक गरीब परिवारों से 3.16 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को रजिस्टर्ड किया गया है. 70 साल से ज्यादा आयु के 30 हजार लोग इसमें रजिस्टर्ड हैं. योजना के लिए लाभार्थियों का चयन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के आंकड़ों और सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 2011 के आधार पर किया जाता है. उन्होंने कहा कि अब तक 601 लाभार्थियों ने योजना के तहत सेवाओं का लाभ उठाया है.

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवा प्रतिनिधियों ने योजना का विस्तार करने से पहले इसकी वास्तविकता की जांच करने को कहा. उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत 62 प्राइवेट अस्पतालों में इनके डीटेल्स सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं. यहां पर आंखों की देखभाल के लिए सुविधाएं हैं. जबकि दूसरे ट्रीटमेंट जैसे सामान्य सर्जरी, प्रसूति और स्त्री रोग और कार्डियोलॉजी से संबंधित सेवाएं दी जाती हैं.

महासमुंद में रिटायरमेंट से ठीक पहले BEO सस्पेंड: 17 लाख के मुआवजे में गड़बड़ी, बिना छुट्टी मंजूरी के उठाया वेतन
घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप : सूरजपुर में बेटे ने की मां की हत्या
Hareli Festival : हरेली पर छत्तीसगढ़ में दिखा लोकजीवन का रंग, खेतों से आंगन तक गूंजा तिहार का उल्लास
India GDP Growth : वैश्विक संकट के बीच भारत की अर्थव्यवस्था ने भरी उड़ान, पहली तिमाही में 7.8% जीडीपी वृद्धि
Swami Chaitanyananda Arrest: दिल्ली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, आगरा होटल से दबोचा गया आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?