CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rule Change : आधार, LPG से UPI तक… कल से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम

Rule Change : आधार, LPG से UPI तक… कल से बदल जाएंगे ये 8 बड़े नियम

By Newsdesk Admin
31/05/2025
Share
Rule Change
Rule Change

सीजी भास्कर, 31 मई : जून के महीने में भी हर बार की तरह कई महत्वपूर्ण बदलाव (Rule Change) होने जा रहे हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति पर असर डाल सकते हैं। 1 जून से यूपीआई, पीएफ और एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से जुड़े नियमों में परिवर्तन होने वाला है। इस बदलाव के कारण आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, लेकिन इसके साथ ही आपको कुछ नए लाभ और सुविधाएं भी मिल सकती हैं। जून से 8 प्रमुख नियमों में बदलाव होने जा रहा है।

पहला बदलाव – EPFO 3.0 का लॉन्च (Rule Change)

सरकार EPFO का नया संस्करण, EPFO 3.0, लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो जून में शुरू हो सकता है। इसके लागू होने के बाद, आपका पीएफ क्लेम प्रक्रिया बहुत सरल हो जाएगी। इसके साथ ही, आप एटीएम और यूपीआई के माध्यम से पैसे निकाल सकेंगे। इस बदलाव का लाभ देश के 9 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा।

दूसरा बदलाव – आधार अपडेट सुविधा का अंत (Rule Change)

जून में होने वाला अगला बदलाव आधार कार्ड से संबंधित है। UIDAI ने आधार उपयोगकर्ताओं को मुफ्त आधार कार्ड अपडेट की सुविधा प्रदान की है, जिसकी अंतिम तिथि 14 जून है। यदि आप इस तिथि तक मुफ्त अपडेट नहीं करा पाते, तो आपको इस सेवा के लिए 50 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।

तीसरा बदलाव- क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम
पहली तारीख से तीसरा बड़ा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स से जुड़ा हुआ है. अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक का कार्ड (Kotak Mahindra Bank Credit Card) का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर 1 जून से बड़ा झटका लग सकता है. इस बैंक के क्रेडिट कार्ड यूजर का Auto Debit Transaction अगर फेल होता है, तो बैंक की ओर से 2 फीसदी का बाउंस चार्ज लागू किया जा सकता है. ये न्यूनतम 450 रुपये और अधिकतम 5000 रुपये हो सकती है.

बैंक की वेबसाइट के अनुसार, पहली तारीख बैंक के ज्यादातर क्रेडिट कार्ड पर मंथली फाइनेंस चार्ज में इजाफा हो सकता है. इसे फिलहाल लागू 3.50 फीसदी (42% वार्षिक) से बढ़कर 3.75 फीसदी (45% वार्षिक) तक किया जा सकता है. 

चौथा बदलाव- CNG-PNG और ATF की कीमत
1 जून 2025 को चौथा सबसे बड़ा बदलाव जीएनजी-पीएनजी और एटीएफ के दाम को लेकर हो सकता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों के साथ ही एयर टर्बाइन फ्यूल के दाम (ATF Price) में भी संशोधन करती हैं. मई में इसकी कीमतों में कटौती की गई थी और जून की शुरुआत में भी इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है. 

पांचवां बदलाव- LPG सिलेंडर के दाम (Rule Change)
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price Change) में बदलाव होता है. जून की पहली तारीख को भी इनमें बदलाव हो सकता है. इससे पहले मई महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जहां 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें यथावत रखी थीं, तो वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG Cylinder की कीमतों में 17 रुपये प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई थी. 

छठवां बदलाव- FD की ब्याज  (Rule Change)
बैंक जून में फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं. क्‍योंकि रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कटौती की है और आगे भी इसमें कटौती की उम्‍मीद की जा रही है. उदाहरण के तौर पर सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 साल की FD पर ब्याज 8.6% से घटाकर 8% कर दिया है.

सातवां बदलाव- म्यूचुअल फंड का नियम  (Rule Change)
SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है. यह नियम 1 जून से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन के लिए समय 3 PM और ऑनलाइन के लिए 7 PM से होगा. इसके बाद किए गए ऑर्डर अगले वर्किंग डे पर माने जाएंगे.

आठवां बदलाव- UPI ट्रांजैक्शन 
यूपीआई को लेकर NPCI ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते वक्त यूजर को सिर्फ ‘Ultimate Beneficiary’ यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा. QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे. ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू हो सकते हैं.

गजबे है….मौत से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वाह रे डॉक्टर और यह अस्पताल
Singapore Bribery Case : सिगरेट पीने के लिए पुलिस को रिश्वत की पेशकश करने वाली भारतवंशी को सजा
हैप्पी होली बोलकर घुसा और मंदिर के खजांची पर कर दिया एसिड अटैक, वायरल हो रहा CCTV फुटेज
सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया में सफाई कर्मचारियों की भर्ती 🟢 छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड में मिलेगी नौकरी 🔵 484 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी 🟡 मात्र 6 दिन के भीतर ऐसे करना होगा आवेदन
पैर में प्लास्टर बांधे आसाराम ने जोधपुर की सेंट्रेल जेल में किया सरेंडर, कल HC में सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sambit Patra WhatsApp hacked : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने लोगों से मांगे गए ₹55 हजार, बढ़ा साइबर ठगी का खतरा

Sambit Patra WhatsApp hacked

Bilaspur Municipal Corporation : लगातार बारिश के बीच बिलासपुर निगम अलर्ट, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Bilaspur Municipal Corporation

Bilaspur social boycott : रामायण के लिए चंदा नहीं देने पर सामाजिक बहिष्कार का आरोप

Bilaspur social boycott

Durg robbery case : पूर्व केयरटेकर ने चाकू दिखाकर दंपती को लूटा, गिरफ्तार

Durg robbery case

Minor rescued safely : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Minor rescued safely

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?