CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार चुनाव: 2 जुलाई को पटना में BJP की बड़ी बैठक, राजनाथ सिंह देंगे जीत का मंत्र!

बिहार चुनाव: 2 जुलाई को पटना में BJP की बड़ी बैठक, राजनाथ सिंह देंगे जीत का मंत्र!

By Newsdesk Admin
03/07/2025
Share

BJP Working Committee Meeting: बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. तमाम पार्टियां जोर शोर से तैयारी में जुटी हुई हैं. सियासी हलचल तेज है. इसी बीच पटना में बीजेपी की बड़ी बैठक होने जा रही है. दो जुलाई को सुबह 11 बजे से पटना के ज्ञान भवन में बिहार बीजेपी कार्यसमिति की बैठक है. बैठक 11 बजे से शाम तक चलेगी.

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे मौजूद

बैठक का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी. चुनावी वर्ष है. इसलिए यह बैठक अहम मानी जा रही है. बैठक में बीजेपी के तमाम प्रमुख नेता, विधायक, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष भी शामिल होंगे. बैठक में करीब 900 से ज्यादा BJP के नेता मौजूद रहेंगे. कार्यसमिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को 11 वर्षों में क्या दिया है. इसको लेकर प्रस्ताव पारित हो सकता है.

2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जा सकते हैं. बैठक में राजनाथ सिंह जीत का मंत्र देंगे. किन मुद्दों को लेकर चुनाव में जाना है? इसपर मंथन होगा. चुनावी तैयारियों पर बातचीत होगी. रणनीति पर चर्चा होगी. केंद्र बिहार सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है, इस पर बातचीत होगी.

बूथ सशक्तिकरण पर भी होगी चर्चा 

बिहार में बीजेपी के संगठन को किस तरह और मजबूत एवं धारदार बनाया जाए. इस पर वार्ता होगी. बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा होगी. सहयोगी दलों में आपस में तालमेल रहे, 225 सीटों के टारगेट को कैसे हासिल करना है. इन तमाम मसलों पर भी वार्ता होनी है.

बता दें बिहार में बीजेपी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है. चुनावी वर्ष में पीएम मोदी चार बार अब तक बिहार दौरे पर आ चुके हैं. लगातार राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का बिहार आना जारी है. इसी बीच अब राजनाथ सिंह पहुंच रहे हैं.

झारखंड ACB ने छत्तीसगढ़ के दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, अब तक 10 गिरफ्तारियां
वीडियो से की गई छेड़छाड़… पीएम मोदी की मां को गाली वाले VIDEO पर बोली RJD
राज ठाकरे के साथ आने वाले बयान पर उद्धव ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया, ‘मेरी तरफ से…’
Tobacco Ban :  बीड़ी-गुटखा से लेकर सिगरेट तक इन चीजों पर लगा राज्य सरकार ने लगाया प्रतिबंध
गोपाल खेमका हत्याकांड में कई ठिकानों पर STF का छापा, हिरासत में 2 लोग, कौन है शूटर?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?